Anang Trayodashi 2025 : चाहिए प्रेम और सुखद दांपत्य जीवन तो जरूर करें ये व्रत
Anang Trayodashi 2025 : कामदेव को प्रेम, सौंदर्य और सुदृढ़ यौन संबंध प्रदान करने वाला देव कहा जाता है। उन्हीं का एक नाम है अनंग। कामदेव के नाम पर ही अनंग त्रयोदशी व्रत किया जाता है। यह व्रत चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी के दिन किया जाता है। यह व्रत आज है।
अनंग त्रयोदशी का व्रत करने से दंपतियों के प्रेम संबंधों में गर्माहट आती है और उनका वैवाहिक जीवन यौन संबंध मजबूत होता है। जिन दंपतियों में प्रेम की कमी है, उनके निजी संबंध ठीक नहीं चल रहे हैं उन्हें यह व्रत अवश्य करना चाहिए।

इसके अलावा जिन लोगों से कोई प्रभावित नहीं रहता, उन्हें भी यह व्रत अवश्य करना चाहिए। इससे आकर्षण प्रभाव में वृद्धि होती है। इस दिन भगवान शिव-पार्वती और कामदेव-रति का पूजन किया जाता है।
क्या करें इस दिन (Anang Trayodashi 2025)
अनंग त्रयोदशी के दिन घर में एक चौकी पर पीला कपड़ा बिछाकर उस पर हल्दी में रंगे चावल से अष्टदल कमल बनाएं। गुलाब का इत्र छिड़कें। गुलाब के फूलों की पत्तियों से सुंदर सजाएं। इस पर शिव-पार्वती और कामदेव-रति के चित्र रखें या मूर्ति रखें। अब षोडशोपचार पूजन करके विभिन्न फलों के रस और विशेषकर गन्ने के रस का नैवेद्य लगाएं। दिनभव व्रत रखें और फलाहार के रूप में फलों का रस ही ग्रहण करें।
प्रेम बढ़ाने वाले उपाय (Anang Trayodashi 2025)
- जो युवक-युवतियां अपने लिए योग्य प्रेम की तलाश में हैं, उन्हें अनंग त्रयोदशी का व्रत करना चाहिए।
- जो युवक-युवतियां प्रेम में तो हैं लेकिन उनके विवाह में बाधा है, उन्हें यह व्रत जरूर करना चाहिए।
- प्रेम विवाह के लिए या प्रेम प्राप्ति के लिए कामदेव-रति का पूजन कर उन्हें अनेक रंगों के पुष्प चढ़ाना चाहिए।
- इस दिन शिवलिंग पर सिंदूर और सफेद पुष्प अर्पित करने से जीवन में प्रेम का संचार होने लगता है।
- इस दिन शिवलिंग पर सफेद आंकड़े के पुष्प और बेलपत्र चढ़ाकर ऊं उमामहेश्वराभ्यां नम: का जाप करें। शीघ्र विवाह होगा।
गन्ने के रस का भोग लगाकर ऊं कामदेवाय नम: का जाप करें
- अनंग त्रयोदशी के दिन कामदेव-रति को गन्ने के रस का भोग लगाकर ऊं कामदेवाय नम: का जाप करें और गन्ने का रस पी लें। आपमें जबर्दस्त आकर्षण प्रभाव पैदा होगा।
- अनंग त्रयोदशी के दिन सफेद, गुलाबी कपड़े पहनकर गुलाब का इत्र लगाना चाहिए। इससे वशीकरण प्रभाव पैदा होता है।
यह पढ़ें: ज्योतिष और धर्म से जुड़ी हर खबर
- ऊं कामदेवाय विद्महे रतिप्रयाये धीमहि तन्नो अनंग प्रचोदयात, इस मंत्र को पिंक स्फटिक की माला से 108 बार जपने से व्यक्ति स्वयं कामदेव के समान आकर्षक हो जाता है।












Click it and Unblock the Notifications