Tahawwur Rana Extradition: तिहाड़ या अब 'कसाब वाली' अंडा सेल बनेगी राणा का ठिकाना? ये सुपरस्टार भी रह चुका है
Tahawwur Rana Extradition: भारत का सबसे वांछित दुश्मन, तहव्वुर राणा, आखिरकार 17 साल बाद अमेरिका से प्रत्यर्पित होकर भारत पहुंच रहा है। 26/11 मुंबई आतंकी हमलों में शामिल इस आरोपी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। गुरुवार, 10 अप्रैल 2025 को भारत में लैंड करने वाला है। राणा का विमान दिल्ली के पालम टेक्निकल एयरपोर्ट पर लैंड होगा।
उधर, देश की सुरक्षा एजेंसियां पूरी तैयारी में लग गईं। राणा को सबसे पहले एनआईए गिरफ्तार करेगी, फिर उसे मेडिकल के बाद कोर्ट में वर्चुअली पेश किया जाएगा। कोर्ट में उसकी रिमांड मांगी जाएगी, क्योंकि फिलहाल महावीर जयंती की छुट्टी के कारण फिजिकल पेशी मुमकिन नहीं है। अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि राणा को आखिर रखा कहां जाएगा? क्या वो तिहाड़ जेल जाएगा या फिर मुंबई की आर्थर रोड जेल? सूत्रों की मानें तो उसे मुंबई लाकर उसी अंडा सेल में रखा जा सकता है, जहां पहले उसके साथी अजमल कसाब को रखा गया था।

क्या है अंडा सेल और कैसा दिखता है?
अंडा सेल यानी Arthur Road Jail, वो जगह जिसे सुरक्षा के लिहाज से सबसे हाई लेवल पर डिजाइन किया गया है। यह 1926 में स्थापित हुई थी और वर्तमान में अत्यधिक सुरक्षा वाले कैदियों को रखने के लिए प्रसिद्ध है। इसे अंडा सेल इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इसका डिजाइन अंडे जैसा होता है - गोल और मजबूत। यहां कैदियों को बाकी दुनिया से पूरी तरह काट दिया जाता है। न बाहर की खबर, न किसी से मिलना-जुलना। हर कैदी को एक अलग सेल मिलता है, जिसमें छोटा सा आंगन, वॉशरूम और धोने का एरिया होता है।
कसाब जैसा होगा राणा का 'ठिकाना'!
यही वो सेल था जिसमें कसाब को करीब साढ़े तीन साल तक रखा गया था। उस समय सेल को बुलेटप्रूफ कांच और कई सिक्योरिटी लेयर से लैस किया गया था। और अब वही इंतजाम तहव्वुर राणा के लिए भी दोहराए जा सकते हैं। हालांकि अभी तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन ऐसी उम्मीद जरूर की जा रही है।
आर्थर रोड जेल (Arthur Road Jail) वैसे भी हाई-प्रोफाइल कैदियों का अड्डा रही है। यहां अबु जुंदाल, संजय दत्त, चगन भुजबळ जैसे बड़े नाम रह चुके हैं। इसीलिए ये तय माना जा रहा है कि राणा को जब मुंबई लाया जाएगा, तो उसे यहीं रखा जाएगा।
अंडा सेल में कौन-कौन रह चुका है कैद?
- अजमल कसाब: 2008 के मुंबई हमलों के दोषी पाकिस्तानी आतंकवादी अजमल कसाब को अंडा सेल में रखा गया था। उसे 2012 में फांसी दी गई।
- अबु जुंदाल (ज़बीहुद्दीन अंसारी): 26/11 हमलों के एक अन्य आरोपी, अबू जुंदाल, को भी अंडा सेल में रखा गया था।
- 2013 में संजय दत्त: बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता संजय दत्त, जिन्हें 1993 के मुंबई बम धमाकों के मामले में दोषी ठहराया गया था, को भी कुछ समय के लिए अंडा सेल में रखा गया था।
- छगन भुजबल: महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री चगन भुजबळ को भी अंडा सेल में रखा गया था।
- ये भी खा चुके हैं हवा: दाऊद इब्राहिम का भाई इकबाल कासकर, मुस्तफा दोसा, यासीन भटकल, पीटर मुखर्जी
- वर्तमान: अंडा सेल में उच्च सुरक्षा वाले कैदियों को रखा जाता है, जिनमें आतंकवादी और संगठित अपराध से जुड़े व्यक्ति शामिल हैं।
राणा को सता रहा भारत में टॉर्चर का डर
दिलचस्प बात ये है कि राणा को भारत में टॉर्चर का डर सता रहा है, इसीलिए उसने अमेरिकी अदालत में प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका दायर की थी। लेकिन भारत ने अमेरिका को इतने ठोस सबूत दिए कि अदालत को फैसला रिव्यू करने की कोई जरूरत ही नहीं पड़ी। कॉल रिकॉर्ड्स, लोकेशन डेटा और लश्कर से जुड़े मॉड्यूल्स की जानकारी - इन सबने मिलकर उसकी भारत वापसी तय कर दी। अब जांच एजेंसियां उससे पूछताछ में जुटेंगी। मकसद सिर्फ उसे सजा दिलाना नहीं, बल्कि पाकिस्तान के खिलाफ मजबूत इंटरनेशनल केस तैयार करना है।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत












Click it and Unblock the Notifications