Operation Sindoor Update: भारत का जवाबी हमला जारी, लाहौर-पेशावर-कराची इस्लामाबाद में दागे जा रहे गोले
Breaking News Operation Sindoor LIVE Updates: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। भारत ने 'ऑप्रेशन सिंदूर' के जरिए पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों का खात्मा किया है, जिसके बाद पड़ोसी मुल्क घबराया हुआ है और बौखलाहट में उसने फिर से एलओसी पर सीजफायर तोड़ा और अब मिसाइल और ड्रोन से हमले कर रहा है। जिसका मुहतौड़ जवाब भारतीय सेना दे रही है। जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, पंजाब, गुजरात के सीमा पास वाले इलाकों में ब्लैकआउट किया गया है। देशभर के सभी शहरों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। ऑपरेशन सिंदूर पर पल-पल की जानकारी के लिए वनइंडिया हिंदी के इस लाइव ब्लॉग पर बने रहें

LIVE Feed
देशभर के एयरपोर्ट्स के एंट्री पर बैन वाली खबर Fake है
प्रेस सूचना ब्यूरो ने ट्वीट किया, "फर्जी समाचार अलर्ट! सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि भारत भर के हवाई अड्डों पर प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह दावा फर्जी है। सरकार ने ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया है..."
रक्षा मंत्रालय ने कहा- PAK जम्मू, पठानकोट और उधमपुर में सैन्य स्टेशनों को निशाना बना रहा
रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट किया, "आज जम्मू-कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलों द्वारा जम्मू, पठानकोट और उधमपुर में सैन्य स्टेशनों को निशाना बनाया गया। स्थापित मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOP) के अनुरूप गतिज और गैर-गतिज क्षमताओं का उपयोग करके खतरों को तेजी से बेअसर कर दिया गया। किसी के हताहत होने या भौतिक नुकसान की सूचना नहीं मिली। भारत अपनी संप्रभुता की रक्षा करने और अपने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार है।"
पाकिस्तान के हमले पर क्या बोले मुकेश अंबानी और गौतम अडानी?
अडानी समूह के चेयरपर्सन गौतम अडानी ने ट्वीट किया, "ऐसे समय में ही दुनिया भारत की असली ताकत और एकता को देख पाती है। हम अटूट एकजुटता के साथ खड़े हैं और अपने सशस्त्र बलों को समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, क्योंकि वे हमारी मातृभूमि की आत्मा और हमारे आदर्शों की भावना की रक्षा करते हैं।" मुकेश अंबानी ने कहा है कि भारत की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए रिलायंस किसी भी कदम का समर्थन करने को तैयार है।
श्रीनगर में पूरी तरह ब्लैकआउट लागू
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में पूरी तरह ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है।
पाकिस्तान नें भारत के इन एरिया में 8 मिसाइलें दागी
पाकिस्तान की ओर से लगातार भारतीय सीमा में फायरिंग की जा रही है। इस वक्त खबर आ रही है कि पाकिस्तान की ओर से जम्मू कश्मीर के सतवारी, सांबा, आरएस पुरा से लेकर अरनिया तक 8 मिसाइलें दागी गईं हैं जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।
Operation Sindoor PC: ऑपरेशन सिंदूर पर विदेश मंत्रालय की प्रेस ब्रिफिंग शुरू
कर्नल सोफिया कुरैशी ने ऑपरेशन सिंदूर पर जानकारी देते हुए कहा कि आज सुबह, भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में कई स्थानों पर एयर डिफेंस सिस्टम को ध्वस्त कर दिया।
भारतीय वायुसेना और S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम किए पाक के इरादे
भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों से भारत के 15 शहरों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश। इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारतीय वायुसेना और S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने इसे पूरी तरह से नाकाम कर दिया।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद हाई अलर्ट, 27 एयरपोर्ट बंद, देखें लिस्ट
Airport closed list: ऑपरेशन सिंदूर के बाद हाई अलर्ट, 27 एयरपोर्ट बंद, 400 फ्लाइट्स कैंसिल, हर जरूरी अपडेट
2027 वर्ल्ड कप टीम में रोहित-विराट होंगे या नहीं?
'इस पर निर्भर करेगा,’ 2027 वर्ल्ड कप टीम में रोहित-विराट होंगे या नहीं? हेड कोच गंभीर ने किया बड़ा खुलासा
REET 2024 Result: आज इस वक्त आने वाले हैं रीट के रिजल्ट
REET 2024 Result: आज इस वक्त आने वाले हैं रीट के रिजल्ट, 13 लाख से ज्यादा उमीदवारों का खत्म होगा इंतजार
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications