पाकिस्तान ने अखनूर सेक्टर को क्यों बनाया निशाना? जम्मू के कौन-कौन से इलाके हाई अलर्ट पर, कहां क्या स्थिति
Why did Pakistan target Akhnoor sector: पाकिस्तान ने भारत के सीमा से लगे राज्यों पर सुसाइड ड्रोन्स से हमला किया है। इसमें जम्मू और पंजाब का पठानकोट शहर शामिल है। जम्मू एयरपोर्ट, सांबा से लेकर अखनूर सेक्टर में पाकिस्तान ने ड्रोन से हमला किया। हालांकि भारतीय S-400 मिसाइलों ने सारे पाकिस्तानी ड्रोन्स और मिसाइल को मार गिराया है। भारत ने पहले से ही S-400 मिसाइलों एक्टिवेट कर रखा था।
जम्मू ने रात 8 बजे से ब्लैक आउट कर दिया गया था। पाकिस्तान जम्मू और कश्मीर से सटे इलाकों कुपवाड़ा, बारामूला, उरी, पुंछ, मेंढर और राजौरी सेक्टर में शेलिंग शुरू कर दी है। हालांकि जम्मू प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी की माने तो "अब यह सामान्य है, ब्लैकआउट (बिजली बंद करना) एहतियातन है।" रिपोर्ट्स की माने तो स्थानीय रहवासियों ने कई जगह धमाके की आवाज भी सुनी है। साथ ही पाकिस्तान के F-16 जेट को जम्मू के पास भारतीय सेना ने मार गिराया है। पाकिस्तान ने अखनूर सेक्टर पर भी हमला किया है। पाक ने अखनूर सेक्टर को क्यों बनाया निशाना? इसे हम आपको विस्तार से बताते हैं।

#अखनूर को क्यों बनाया पाक ने निशाना
भारत के जम्मू और कश्मीर स्थित अखनूर सेक्टर पाकिस्तान की सीमा से काफी करीब है। इसे ऐसे समझ लीजिए की फासला बहुत ज्यादा नहीं है। इटंरनेशलन बॉर्डर और लाइन ऑफ कंट्रोल यानी LOC दोनों ही अखनूर सेक्टर से काफी नजदीक हैं। ये सेक्टर सवेंदनशील इलाका भी माना जाता है। ये चिनाब नदी भी इसी इलाके से होकर गुजरती है। इसी चिनाब का पानी भी भारत सरकार ने रोक दिया है। शेलिंग से लेकर आतंकियों की भारत में एंट्री करवाने के लिए पाकिस्तान अखनूर सेक्टर को चुनता रहा है। ये सवेंदनशील इलाका भी है, इन्हीं सब कारणों से पाकिस्तान ने अखनूर सेक्टर को अपना निशाना बयाना है।
#इन इलाकों में हुआ ब्लैकआउट
जम्मू-कश्मीर: जम्मू, उधमपुर, किश्तवाड़, अखनूर, सांबा, श्रीनगर और अनंतनाग। राजस्थान: बाड़मेर, बीकानेर और श्रीगंगानगर पंजाब: चड़ीगढ़ जालंधर, अमृतसर, होशियारपुर, गुरदासपुर और पठानकोट गुजरात: भुज, कच्छ
#हाई अलर्ट पर ये शहर
पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के जम्मू, सांबा, केरन, तंगधार, करनाह, अखनूर, आरएसपुरा सेक्टर, अरनिया, पंजाब के पठानकोट, राजस्थान के जैसलमेर औऱ पोकरण गुजरात के भुज को निशाना बनाया है। वहीं, कुपवाड़ा, बारामुला, अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, फाजिल्का, फिरोजपुर, तरनतारन और लुधियाना जैसे शहर भी हाई अलर्ट पर हैं।
हालांकि अखनूर सेक्टर में सभी तरह के ड्रोन हमले को भारतीय S-400 मिसाइलों ने निष्क्रिय कर दिया है। आपको बात दें, भारतीय S-400 की प्रमुख विशेषताएं।
निर्माता: अल्माज़-एंते (Almaz-Antey)
रूस मारक रेंज: 40 किमी से लेकर 400 किमी तक, मिसाइल के प्रकार पर निर्भर करता है।
ट्रैकिंग क्षमता: एक साथ 100 से अधिक टारगेट ट्रैक कर सकता है टारगेट डिटेक्शन
रेंज: लगभग 600 किलोमीटर।
मिसाइल प्रकार: इसमें 4 तरह की मिसाइलें होती हैं, जो विभिन्न रेंज और ऊंचाई पर निशाना साध सकती हैं मोबाइल सिस्टम: यह पूरी तरह से मोबाइल है यानी ट्रक पर आधारित, जिससे इसे किसी भी स्थान पर तैनात किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications