Helicopter crash in Uttarkashi: श्रद्धालुओं को गंगोत्री ले जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 की मौत, एक घायल
Helicopter crash in Uttarkashi: देहरादून से यात्रियों को लेकर गंगोत्री जा रहा हेलीकॉप्टर उत्तरकाशी के पास गंगनानी में हादसे का शिकार हो गया। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 7 लोग सवार थे। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।
हादसे की जानकारी स्थानीय लोगों ने दी। जिन्होंने तुरंत रेस्क्यू शुरू किेया। इस बीच एसडीआरएफ और पुलिस मौके पर पहुंच गई। हेलीकॉप्टर में 7 सवारी थे, इनमें 5 महिलाएं व दो पुरूष थे। जो कि आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और यूपी के निवासी थे।

एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार आज गुरूवार 08 मई 2025 को सुबह लगभग 08:50 बजे SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि गंगनानी क्षेत्र में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना पर रेस्क्यू टीम रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर देखा गया कि हेलीकॉप्टर लगभग 200 से 250 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ है। टीम द्वारा घटनास्थल पर बेस बनाकर खाई में उतरने का रेस्क्यू कार्य प्रारंभ किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हेलीकॉप्टर Aerotrans Services Pvt. Ltd. का था, जिसकी रजिस्ट्रेशन संख्या VT-OXF है। यह हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा हेलीपैड, देहरादून से खरसाली हेलीपैड के लिए उड़ान पर था। हेलीकॉप्टर के पायलट कैप्टन रॉबिन सिंह थे। हेलीकॉप्टर में कुल 07 व्यक्ति सवार थे, जिनमें 01 पायलट और 06 यात्री शामिल हैं। SDRF द्वारा स्थानीय पुलिस व अन्य बचाव इकाइयों के साथ मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
हेलीकॉप्टर देहरादून से पहले यमुनोत्री धाम पहुंचा। जहां से दर्शन के बाद गंगोत्री जा रहा था। हेलीकॉप्टर को हर्षिल हेलीपेड पर लैंड करना था। मृतकों में 5 महिलाएं व दो पुरूष थे। जो कि आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और यूपी के निवासी थे।
घायल-
- मकतूर भास्कर निवासी निवासी 19/295 मोमिनबाद गुंटकल अनंतपुर आंध्र प्रदेश, उम्र 51 वर्ष।
मृतकों का विवरण-
- विजयलक्ष्मी रेड्डी सी पत्नी चिरा, सुब्बा निवासी गैलेरिया सेंट्रल एवेन्यू सोसाइटी लिमिटेड पावई मुंबई महाराष्ट्र,उम्र 57 वर्ष।
- रॉबिन सिंह पुत्र रामकरण सिंह निवासी 201 सरनम विला प्रताप गंज विक्रमभोग बड़ोदरा फतेहगंज गुजरात उम्र 60 वर्ष, पायलट।
- राधा अग्रवाल पत्नी रामचंद्र अग्रवाल निवासी आलमगीरी गंज बरेली उत्तरप्रदेश उम्र 79 वर्ष ।
- रुचि अग्रवाल निवासी 2504 ओडेसी2 हीरानंदानी गार्डेंस पावई मुंबई suburban महाराष्ट्र उम्र 56 वर्ष।
- कला चंद्रकांत सोनी पुत्री चंद्रकांत सोनी, ए - 103 गोल्डन ओक हाइ स्ट्रीट डी मार्ट समोर हीरानंदानी गार्डेंस पावई मुंबई महाराष्ट्र उम्र 61 वर्ष।
- वेदांती पत्नी एम. भास्कर निवासी 19/295 मोमिनबाद गुंटकल अनंतपुर आंध्र प्रदेश, उम्र 48 वर्ष।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications