Operation Sindoor: पाकिस्तान के सियालकोट में क्या फिर से हुई एयरस्ट्राइक? जानिए वायरल वीडियो के पीछे की सच्चाई
Operation Sindoor: भारत ने एक बार फिर दिखा दिया है कि वह अपनी सीमाओं और नागरिकों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगा। 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए क्रूर आतंकी हमले, जिसमें 26 बेगुनाहों की जान गई, ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। देशभर में आक्रोश के बीच सबकी निगाहें सरकार की अगली कार्रवाई पर थीं। और मंगलवार की रात भारत ने दुनिया को दिखा दिया कि वह सिर्फ शब्दों में नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई में भी यकीन रखता है।
भारतीय थलसेना, वायुसेना और नौसेना ने मिलकर 'ऑपरेशन सिंदूर' को अंजाम दिया - एक ऐसा सटीक और सुनियोजित सैन्य अभियान जिसने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित नौ बड़े आतंकवादी अड्डों को पूरी तरह तबाह कर दिया। भारत की इस कार्रवाई में संयम, सटीकता और रणनीति का बेहतरीन तालमेल देखा गया।

इसी बीच 7 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर 2.O के नाम से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वीडियो शेयर करने वाले दावा कर रहे थे कि भारतीय सेना ने एक बार फिर पाकिस्तानी के आतंकी ठिकानों पर हमला बोला है और वायरल वीडियो को सियालकोट का बता रहे थे। हालांकि कुछ वक्त बाद ही इन दावों की पोल खुल गई। दरअसल वो तस्वीरें और वीडियो गाजा वार की थीं।
ये भी पढ़ें: Operation Sindoor: क्या हैं एयर स्ट्राइक के नियम? रक्षा मंत्री ने क्यों कहा -'हमने अधिकारों का पालन किया' {video1}
#Sialkot is done.
Scenes from Sialkot Canal bridge. Pakistanis literally crying#officeofpitti #PahalgamAttack #OperationSindoor #IndiaStrikesPakistan #pahalgam #modi #india #StrikeBack #IAF #indianarmy pic.twitter.com/K4Jw2XkFCF
— Ankit Agarwal pitti 🇮🇳 (@officeofpitti) May 8, 2025
सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर
ऑपरेशन के बाद सोशल मीडिया पर कई फर्जी तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए। कुछ पुराने इजरायली हमलों की तस्वीरों को भारतीय हमलों का बताकर फैलाया गया, जिनमें से एक फोटो तीन साल पुरानी निकली जो पहले The New York Times में छपी थी।
ऑपरेशन सिन्दूर में कौन-कौन से आतंकी ठिकाने हुए तबाह?
ऑपरेशन सिंदूर के तहत जिन नौ ठिकानों को निशाना बनाया गया, उनमें शामिल हैं:
- सवाई नाला कैंप (मुझफ्फराबाद)
- सैयदना बिलाल कैंप
- गुलपुर कैंप
- अब्बास कैंप
- बर्नाला कैंप
- सरजल कैंप
- महमूना जौया कैंप
- मरकज तैयबा (मुरिदके)
- मरकज सुब्हान (बहावलपुर)
ऑपरेशन में किसी आम नागरिक की मौत नहीं
बुधवार को मीडिया को जानकारी देते हुए कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि इस हमले में किसी आम नागरिक की मौत नहीं हुई है। साथ ही किसी पाकिस्तानी सेना की इमारत को निशाना नहीं बनाया गया है।
मसूद अजहर के करीबी मारे गए
जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मौलाना मसूद अजहर ने दावा किया है कि बहावलपुर स्थित संगठन के मुख्यालय पर हुए मिसाइल हमले में उसके परिवार के 10 सदस्य और 4 करीबी साथी मारे गए हैं।
ये भी पढ़ें: भारत के 'Operation Sindoor' के डर से किस बिल में छिपा आर्मी चीफ Asim Munir? आतंकियों के जनाजे में PAK फौज












Click it and Unblock the Notifications