Helicopter Crash उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7 यात्री थे सवार, 5 की घटनास्थल पर मौत, रेस्क्यू जारी
Helicopter Crash uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। गंगोत्री धाम से पहले गंगनानी से आगे हेलिकॉप्टर क्रैश होने की सूचना मिली। जिसके बाद से पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची और तुरंत रेस्क्यू शुरू हुआ।
प्राथमिक जानकारी में 7 लोगों के होने की सूचना है। जिसमें से 5 की घटनास्थल पर मौत हो गई है। हैली में सवार 04 यात्री मुम्बई तथा 2 आन्ध्रप्रदेश के बताए जा रहे हैं। इस बीच घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने कुछ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में भी शेयर किए हैं। जिनमें दो लोग घायल बताए जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार घटना गुरुवार सुबह की है। उत्तरकाशी के गंगनानी से आगे एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर आई। हेलिकॉप्टर प्राइवेट कंपनी का बताया जा रहा है, जिसमें सात लोग सवार थे। बता दें, उत्तराखंड में इन दिनों चारधाम यात्रा चल रही है। बारिश को लेकर पहले से ही अलर्ट जारी है।
जिला प्रशासन से मिली सूचना के अनसुार सुबह 9 बजे गंगनानी से आगे हुआ एक हेलीकाप्टर हदशा.प्राइवेट कम्पनी का बताया जा रहा है हेलीकाप्टर गंगोत्री कि और जा रहा था। पायलेट सहित 7 लोग सवार थे जिसमें दो लोग अभी घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस, आर्मी फोर्स, आपदा प्रबंधन QRT , टीम 108 एंबुलेंस वाहन, तहसीलदार भटवाड़ी, BDO भटवाड़ी, राजस्व टीम रवाना की गई है। स्थानीय प्रशासन से संपर्क जारी है, पूरी खबर को जल्द अपडेट किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications