Operation Sindoor PC: आतंकियों को पनाह, प्रोपेगेंडा फैक्ट्री, गुरुद्वारे पर हमला, फिर खुली पाकिस्तान की पोल

Operation Sindoor Press Briefing: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। गुरुवार (08 मई) की शाम विदेश मंत्रालय के सचिव विक्रम मिसरी, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने प्रेस ब्रीफिंग कर ये जानकारी दी है कि 07-08 मई 2025 की रात को पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों से भारत के 15 शहरों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी। लेकिन इन हमलों को नाकाम कर दिया गया है। जवावी कार्रवाई में हमने लाहौर के एयर डिफेंस सिस्टम को पूरी तरह नष्ट कर दिया है। कर्नल सोफिया कुरैशी ने साफ-साफ शब्दों में कहा कि भारत ने पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना नहीं बनाया था। उन्होंने यह भी कहा कि अगर भारत में सैन्य ठिकानों पर कोई भी हमला किया जाएगा तो उसका जवाब मजबूती के साथ दिया जाएगा।

कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा है कि पाकिस्तान की ओर 07-08 मई 2025 की रात अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नल, फलौदी, उत्तरलाई और भुज समेत उत्तरी और पश्चिमी भारत के कई डिफेंस बेस पर हमला करने की कोशिश की थी। लेकिन भारतीय सेना ने इन हमलों को इंटीग्रेटेड काउंटर यूएएस ग्रिड और वायुरक्षा प्रणालियों द्वारा निष्प्रभावी कर दिया।

Operation Sindoor

विदेश सचिव विक्रम मिसरी- हमने PAK के धार्मिक स्थल को टारगेट नहीं किया, लेकिन उन्होंने भारत के गुरद्वारा को निशाना बनाया

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि भारत के खिलाफ आक्रामक कार्रवाई पहलगाम आतंकी हमले से शुरू हुई और भारत का ऑपरेशन सिंदूर एक जवाबी कार्रवाई थी। हमारा मकसद किसी भी पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों और आम नागरिकों को निशाना बनाना नहीं है। हमने किसी भी धार्मिक स्थल को टारगेट नहीं किया है। हमने सिर्फ और सिर्फ आतंकी ठिकानों को सटीक टारगेट के जरिए हिट किया है।

विदेश सचिव विक्रम मिसरी पाकिस्तान अब एक प्रोपेगेंडा फैक्ट्री बन गई है, जो सिर्फ झूठ फैला रही है। हम भारतवासियों को पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर चल रही झूठी कहानियों पर ध्यान ना देनी की अपील करते हैं। पाकिस्तान आतंकियों को पनाह देता है, आंतकियों के जनाजे में पाकिस्तानी सेना शामिल हो रही है। हर धर्म के लोगों ने उनकी आलोचना की है।

भारत पाकिस्तान के हर हमले का करारा जवाब देगा: विदेश सचिव

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा, "अब अगर पाकिस्तान ने तनाव को और बढ़ाने की कोशिश की तो तो इसका करारा तरीके से जवाब दिया जाएगा और इसलिए फैसला पूरी तरह से पाकिस्तान को लेना है।"

उन्होंने कहा, ''पाकिस्तान का यह भी आरोप है कि हमने Pok के जम्मू-कश्मीर में नीलम-झेलम बांध को निशाना बनाया है, यह पूरी तरह से मनगढ़ंत और सरासर झूठ है। भारत ने केवल आतंकवादी बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया है... अगर इस तरह का दावा इसी तरह के भारतीय बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने का बहाना है, तो इसके बाद होने वाले परिणामों के लिए पाकिस्तान पूरी तरह से जिम्मेदार होगा।"

पाकिस्तान ने जन्म लेते ही झूठ बोलना शुरू कर दिया: विदेश सचिव

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा, " पाकिस्तान के झूठ पर कोई हैरानी की बात नहीं है। आखिरकार, यह एक ऐसा देश है जिसने जन्म लेते ही झूठ बोलना शुरू कर दिया था। 1947 में जब पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर पर दावा किया था, तो उन्होंने किसी अनजान व्यक्ति से नहीं बल्कि संयुक्त राष्ट्र से झूठ बोला था कि हमारा इससे कोई लेना-देना नहीं है...तो यह यात्रा 75 साल पहले शुरू हुई थी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+