क्या है S-400 ‘सुदर्शन चक्र’, जिससे भारत ने पहली बार दिया PAK के हमलों का मुंहतोड़ जवाब, टारगेट पर थे 15 शहर
S-400 Air defence system: भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद 07-08 मई 2025 की रात को पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों से भारत के 15 शहरों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश। इन हवाई हमलों का मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारतीय वायुसेना और S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने इसे पूरी तरह से नाकाम कर दिया। S-400 एयर डिफेंस सिस्टम को 'सुदर्शन चक्र'भी कहा जाता है। ये भारत का ऐसा रक्षा कवच है, जो हवा में आर रही किसी मिसाइल या ड्रोन को टारगेट कर मार गिराता है। भारत ने पहली इस एयर डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल पाकिस्तान के खिलाफ किया है। आइए जानें क्या S-400 की ताकत और ये कैसे काम करता है।
PIB इंडिया ने जानकारी दी है कि पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल करके अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नाल, फलौदी, उत्तरलाई और भुज सहित उत्तरी और पश्चिमी भारत में कई सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की थी। लेकिन भारतीय सेना ने पहले ही अपने S-400 एयर डिफेंस सिस्टम को तैनात कर दिया था, जिसने पाकिस्तान के हर हमले का हवा में ही जवाब दिया। इसके लिए S-400 के अलावा काउंटर यूएएस ग्रिड का भी इस्तेमाल किया गया था।


पाकिस्तानी मिसाइल और ड्रोन के मलबे भारत से हो रहे हैं बरामद: रिपोर्ट
PIB ने यह भी जानकारी दी है पाकिस्तान के मिसाइल और ड्रोन हमलों मलबा अब कई स्थानों से बरामद किया जा रहा है, जो पाकिस्तानी हमलों की पुष्टि करते हैं। भारतीय सशस्त्र बलों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान में कई स्थानों पर एयर डिफेंस रडार और सिस्टम को निशाना बनाया। इसके लिए इजराइल से मिले हार्पी ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था। भारतीय प्रतिक्रिया पाकिस्तान के समान ही तीव्रता के साथ उसी क्षेत्र में की घई है। जानकारी ये भी है कि लाहौर में एक एयर डिफेंस सिस्टम को बेअसर कर दिया गया है।
पाकिस्तानी गोलीबारी में अब 16 आम नागरिकों की मौत
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुला, उरी, पुंछ, मेंढर और राजौरी सेक्टरों में मोटार भारी कैलिबर आर्टिलरी का इस्तेमाल करते हुए नियंत्रण रेखा पर अपनी गोलीबारी की तीव्रता बढ़ा दी है। पाकिस्तानी गोलीबारी में अब तक 16 निर्दोष लोगों की जान चली गई है, जिनमें तीन महिलाएं और पांच बच्चे शामिल हैं। यहां भी भारत को पाकिस्तान की ओर से मोटार और आर्टिलरी की गोलीबारी को रोकने के लिए जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी।
what is S-400 Air defence system: क्या है S-400 एयर डिफेंस सिस्टम, कैसे करता है काम?
🔴 S-400 एयर डिफेंस सिस्टम रूस द्वारा बनाई गई है। ये दुनिया की सबसे खतरनाक और ताकतवर एयर डिफेंस सिस्टम में से एक है। ये किसी भी हवाई हमले से बचाने में सक्षम है।
🔴 S-400 Power capable: ये 600 किलोमीटर दूर तक के टारगेट को ट्रैक करने और 400 किलोमीटर तक की दूरी पर खतरों को रोकने में सक्षम है। यानी अगर कोई मिसाइल या ड्रोन आपकी सीमा से 600 किलोमीटर की दूरी पर भी है तो ये उसका नष्ट कर सकता है।
🔴 भारत ने S-400 की 5 यूनिट मिसाइल रूस से करीब पांच अरब डॉलर में खरीदी थी। इसे भारत में 2018 में खरीदा गया था। ये इतनी ताकतवर है कि यह एडवांस फाइटर जेट को भी मार गिरा सकती है।
🔴 S-400 एक साथ 72 मिसाइल छोड़ सकती है। इसकी रेंज इतनी है कि ये इससे पाकिस्तान को हिट किया जा सकता है।
🔴 S-400 सिस्टम के एक्टिवेट होने के सिग्नल मिलते ही ये फायरिंग के लिए तैयार हो जाता है।
🔴 S-400 एक एयर डिफेंस सिस्टम को रूस के एलमाज सेंट्रल डिजाइन ब्यूरो ने बनाया है। ये हवा में दुश्मन देशों के मिसाइल, ड्रोन, रॉकेट लॉन्चर और फाइटर जेट्स को मार गिराता है।












Click it and Unblock the Notifications