Airport closed list: ऑपरेशन सिंदूर के बाद हाई अलर्ट, 27 एयरपोर्ट बंद, 400 फ्लाइट्स कैंसिल, हर जरूरी अपडेट

Airports closed list: भारत में ऑपरेशन सिंदूर के बाद हाई अलर्ट जारी किया गया है। देश के लगभग सभी बड़े शहरों में पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने का आदेश दिया गया है। 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद सुरक्षा कदम उठाते हुए देशभर में 27 एयरपोर्ट को अस्थायी तौर पर फिलहाल बंद किया गया है। ये एयरपोट्स शनिवार (10 मई) सुबह 5.29 बजे तक के लिए बंद रहेंगे।

इसके अलावा भारतीय विमानन कंपनियों ने गुरुवार (08 मई) को कुल 430 उड़ानें रद्द की हैं। ये भारत के कुल निर्धारित उड़ानों का 3 फीसदी है। यह फैसला भारत द्वारा पाकिस्तान में नौ आतंकी कैंप पर हमले के बाद लिया गया है। आइए जानें कौन-कौन से एयरपोर्ट बंद किए गए हैं, यात्रियों के लिए क्या एडवाइजरी जारी की गई है, क्या कैंसिल फ्लाइट्स का रिफंड टिकट मिलेगा।

Airport closed list

Here is the full 27 list of Closed airports: बंद 27 एयरपोर्ट्स की पूरी लिस्ट

  • 1.चंडीगढ़
  • 2. श्रीनगर
  • 3. अमृतसर
  • 4. लुधियाना
  • 5. भुंतर
  • 6. किशनगढ़
  • 7. पटियाला
  • 8. शिमला
  • 9. गग्गल
  • 10.भटिंडा
  • 11. जैसलमेर,
  • 12. जोधपुर
  • 13.बीकानेर
  • 14. हलवारा
  • 15. पठानकोट
  • 16.लेह
  • 17. जम्मू
  • 18.मुंद्रा
  • 19. जामनगर
  • 20. राजकोट
  • 21. पोरबंदर
  • 22.कांडला
  • 23. केशोद
  • 24. भुज
  • 25. धर्मशाला
  • 26.ग्वालियर
  • 27. हिंडन (गाजियाबाद)

(नोट: इसमें ज्यादातर एयरपोर्ट सैन्य चार्टर संभालते हैं)

इन एयरपोर्ट्स पर बढ़ाई सिक्योरिटी?

  • इंदिरा गांधी नई दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट
  • मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट
  • बेंगलुरु केंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट
  • चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट
  • हैदराबाद राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट

Passenger Advisory: यात्रियों के लिए क्या है एडवाइजरी

विमान रद्द होने के बाद सभी एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। फिलहाल मौजूदा हालात को देखते हुए यात्रा करने की सलाह नहीं दी गई है। जिन यात्रियों की फ्लाइट कैंसिल या रिशेड्यूल की गई हैं, उन्हें संबंधित एयरलाइन से संपर्क करने को कहा गया है।

दिल्ली एयरपोर्ट ने पैसेंजर एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल और इसके चारों रनवे पर सभी परिचालन सामान्य रूप से चल रहे हैं। हालांकि, हवाई क्षेत्र की बदलती परिस्थितियों ने कुछ उड़ानों को प्रभावित किया है।

यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे उड़ान की अद्यतन जानकारी के लिए अपनी संबंधित एयरलाइनों से संपर्क करें। हम उड़ान शेड्यूल में किसी भी व्यवधान को कम करने के लिए सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हमारे यात्रियों की सुरक्षा और आराम हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

क्या फ्लाइट कैंसिल का मिलेगा रिफंड?

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने टिकट कैंसिलेशन पर जवानों और सशस्त्र बलों से जुड़े लोगों को रिफंड और रीशेड्यूलेशन पर छूट देन की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+