REET 2024 Result: रीट का रिजल्ट घोषित, जानिए कैसे करें चेक?
REET 2024-25 Result: राजस्थान के लाखों उम्मीदवारों के लिए एक अहम दिन है, क्योंकि आज, 8 मई 2025 को राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस साल की REET परीक्षा में करीब 13.77 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया था, जो शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाने के लिए मेहनत कर रहे थे।
शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे इन उम्मीदवारों के लिए यह रिजल्ट बेहद महत्वपूर्ण है। आप इसे आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर चेक कर सकते हैं।

न्यूनतम पासिंग मार्क्स
REET परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को कम से कम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य था। वहीं, विभिन्न श्रेणियों के लिए न्यूनतम अंक में राहत दी गई है, जो इस प्रकार हैं:
ये भी पढ़ें: CUET-UG 2025: बदल गई परीक्षा की तारीख, अब 8 नहीं 15 से होगा एग्जाम, इस लिंक से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- अनुसूचित जाति (SC), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अति पिछड़ा वर्ग (MBC), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 55 प्रतिशत
- विधवा एवं परित्यक्ता महिलाएं (सभी श्रेणियों में) और भूतपूर्व सैनिक: 50 प्रतिशत
- दिव्यांग उम्मीदवार: 40 प्रतिशत
आदिवासी क्षेत्र के लिए विशेष राहत
राज्य सरकार ने आदिवासी बहुल क्षेत्र (टीएसपी) में रहने वाले अनुसूचित जनजाति (ST) और सहरिया जनजाति के उम्मीदवारों को केवल 36 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की छूट दी है।
रीट परीक्षा की अहम जानकारी
रीट 2024 परीक्षा 27 और 28 फरवरी को तीन शिफ्टों में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 13,77,256 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया। इनमें से 4,06,953 परीक्षार्थी लेवल 1 और 9,70,303 परीक्षार्थी लेवल 2 के लिए उपस्थित हुए थे।
आंसर-की और आपत्तियों का समाधान
बोर्ड ने 19 मार्च को परीक्षा की आंसर-की जारी की थी और 31 मार्च तक आपत्तियों को स्वीकार किया था। इन आपत्तियों का समाधान कर अब फाइनल रिजल्ट जारी किया जा रहा है।
बोनस अंक का लाभ
कुछ प्रश्नों में बोनस अंक भी दिए गए हैं। लेवल 1 में तीन और लेवल 2 में दो प्रश्नों को हटाकर उन पर बोनस अंक दिए जाएंगे। इसके अलावा, 7 प्रश्नों में दो ऑप्शन को सही मानते हुए उम्मीदवारों को अंक दिए जाएंगे, जिन्होंने इनमें से कोई भी विकल्प चुना हो।
REET 2024 रिजल्ट चेक करने का तरीका
- सबसे पहले reet2024.co.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर 'REET RESULT 2024' लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट की PDF स्क्रीन पर ओपन होगी।
- PDF में अपना नाम या रोल नंबर Ctrl+F से सर्च करें।
- रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकालें।
ये भी पढ़ें: GSEB SSC Result 2025: गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, gseb.org वेबसाइट पर देखें मार्कशीट












Click it and Unblock the Notifications