LIVE: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, शिमला में भूस्खलन, गुजरात में जलभराव

Breaking LIVE: पश्चिम बंगाल में आज भारतीय जनता पार्टी ने 12 घंटे का बंद बुलाया है। मालूम हो कि सोमवार को कोलकाता में नबान्न अभियान मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस ने काफी कड़ा और कठोर बर्ताव किया था, इसी के खिलाफ आज बीजेपी का बंगाल बंद है।

मालूम हो कि 27 मार्च को गैरराजनीतिक प्रदर्शनकारियों ने कोलकाता रेप कांड के खिलाफ प्रदर्शन किया था, कई जगहों पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका था और कही आंसू गैस भी छोड़े थे। कुछ जगहों पर प्रदर्शनकारियों पुलिस ने बल का भी प्रयोग किया था।

Breaking News LIVE

यहां पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें , पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Aug 28, 2024, 10:27 PM IST

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, शिमला में भूस्खलन, गुजरात में जलभराव

वडोदरा में लगातार भारी बारिश के बाद शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति है। हिमाचल प्रदेश के शिमला में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन हुआ।
Aug 28, 2024, 8:58 PM IST

चंपई सोरेन 30 अगस्त को BJP में होंगे शामिल

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। वे 30 अगस्त को भाजपा में शामिल होंगे।
Aug 28, 2024, 7:27 PM IST

BRS नेता के कविता का तेलंगाना में भव्य स्वागत

बीआरएस नेता के कविता का हैदराबाद, तेलंगाना में उनके आवास पर पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। दिल्ली आबकारी नीति मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत दिए जाने के बाद कल उन्हें दिल्ली की तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया। पार्टी नेता के कविता के घर पर एकत्रित हुए।
Aug 28, 2024, 6:19 PM IST

के. कविता का हैदराबाद में गर्मजोशी से स्वागत

तेलंगाना: बीआरएस नेता के. कविता हैदराबाद पहुंचीं। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद कल उन्हें तिहाड़ जेल से रिहा किया गया था।
Aug 28, 2024, 5:50 PM IST

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बयान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बलात्कार-हत्या की घटना पर बयान जारी किया। उन्होंने कहा, "कोलकाता में एक डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की वीभत्स घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। जब मुझे इस बारे में पता चला तो मैं स्तब्ध और भयभीत हो गई। इससे भी अधिक निराशाजनक बात यह है कि यह अपनी तरह की एकमात्र घटना नहीं थी; यह महिलाओं के खिलाफ अपराधों की श्रृंखला का हिस्सा है। कोई भी सभ्य समाज बेटियों और बहनों के साथ इस तरह के अत्याचार की अनुमति नहीं दे सकता।"
Aug 28, 2024, 4:36 PM IST

ममता बनर्जी ने डॉक्टरों को धमकी दी-बीजेपी

कोलकाता बलात्कार-हत्या मामले पर विरोध प्रदर्शन पर भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "जांच को गुमराह करने, आरोपियों को बचाने और सबूत नष्ट करने के प्रयास के बाद, अब डॉक्टरों को धमकाने की एक नई रणनीति देखी जा सकती है। सीएम ने एक पीसी किया और कहा 'मैं नहीं चाहती कि एफआईआर दर्ज हो और उनका (डॉक्टरों का) करियर बर्बाद हो और उन्हें पासपोर्ट और वीजा पाने में परेशानी का सामना करना पड़े' भाजपा स्पष्ट रूप से कहना चाहती है कि ममता बनर्जी ने सीधे तौर पर डॉक्टरों को धमकी दी है।"
Aug 28, 2024, 3:49 PM IST

हैदराबाद के लिए रवाना कविता

बीआरएस नेता के कविता अपने भाई केटीआर के साथ दिल्ली से हैदराबाद के लिए रवाना हुईं। के कविता को कल सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया।
Aug 28, 2024, 3:48 PM IST

विरोध प्रदर्शन में शामिल हुआ MVA

मुंबई (महाराष्ट्र): NCP-SCP प्रमुख शरद पवार, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले राज्यों के सरपंचों के साथ अखिल भारतीय पंचायत परिषद के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।
Aug 28, 2024, 1:36 PM IST

हम इस बंद का समर्थन नहीं करते हैं

हम इस बंद का समर्थन नहीं करते हैं, भाजपा हर चीज पर भ्रम पैदा करती है: CM ममता बनर्जी
Aug 28, 2024, 1:15 PM IST

भाजपा नेता प्रियांगु पांडे की कार पर हमला, TMC पर लगाया आरोप

Bangla Band : '7 गोलियां चलीं, बम फेंके गए', बीजेपी नेता की कार पर हमला, TMC पर लगाया आरोप
Aug 28, 2024, 1:15 PM IST

भाजपा के बंद को लेकर टीएमसी ने लगाया ये आरोप

Bjp Bangla Band: TMC का आरोप- भाजपा ने अराजकता फैलाने के लिए किया बंद, बीजेपी अध्यक्ष ने गर्वनर को लिखा पत्र
Aug 28, 2024, 1:14 PM IST

'तृणमूल छात्र परिषद' स्थापना दिवस कोलकाता पीड़िता को समर्पित

'तृणमूल छात्र परिषद' स्थापना दिवस कोलकाता की महिला डॉक्टर को समर्पित, ममता बनर्जी बोलीं- हम बहुत दुखी हैं
Aug 28, 2024, 1:14 PM IST

कौन हैं सायन लाहिड़ी?

कौन हैं सायन लाहिड़ी? जिन्होंने ममता बनर्जी के खिलाफ छेड़ रखा है 'नबन्ना अभियान'
Aug 28, 2024, 12:52 PM IST

7 बीजेपी कार्यकर्ता गिरफ्तार...

श्यामबाजार मेट्रो स्टेशन पर प्रोटेस्ट कर रहे 7 बीजेपी कार्यकर्ता गिरफ्तार।
Aug 28, 2024, 12:48 PM IST

हम हमेशा अकेले लड़े हैं...

हम हमेशा अकेले लड़े हैं। जब से हमारी पार्टी बनी है: PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती
Aug 28, 2024, 11:16 AM IST

भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी हिरासत में

पुलिस ने भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी को हिरासत में लिया। इस दौरान बीजेपी के नेताओं के बीच काफी झड़प देखी गई।
Aug 28, 2024, 10:53 AM IST

भाजपा नेता प्रियांगु पांडे के कार पर हमला

भाजपा नेता प्रियांगु पांडे ने आरोप लगाया कि उत्तर 24 परगना के भाटपारा में आज सुबह टीएमसी के लोगों ने उनकी कार पर हमला किया ।
Aug 28, 2024, 10:49 AM IST

सुवेंदु अधिकारी भी बंगाल बंद में शामिल

पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी भी बंगाल बंद में शामिल हैं, देखें सीधी तस्वीरें।
Aug 28, 2024, 10:22 AM IST

मजूमदार ने गवर्नर को लिखी चिठ्ठी

पश्चिम बंगाल बीजेपी चीफ सुकांत मजूमदार ने गवर्नर सीवी आनंद बोस को चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने नबान्न अभियान के दौरान हिरासत में लिए गए छात्रों को रिहा करने की मांग की है।
Aug 28, 2024, 10:14 AM IST

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच में झड़प

आज भाजपा का 12 घंटे का 'बंगाल बंद' है, जगह-जगह पर बीजेपी कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं, कई जगहों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच में झड़प भी हुई है।
Aug 28, 2024, 9:18 AM IST

जपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

पुलिस ने अलीपुरद्वार में प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया, आज भाजपा का 12 घंटे का 'बंगाल बंद' है।
Aug 28, 2024, 8:32 AM IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री इस्तीफा दें

मुझे लगता है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और कोलकाता कमिश्नर को इस्तीफा दे देना चाहिए: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सीआर केसवन
Aug 28, 2024, 8:31 AM IST

भाजपा का 12 घंटे का 'बंगाल बंद'

=भाजपा का 12 घंटे का 'बंगाल बंद' आज, हावड़ा में सरकारी बस के ड्राइवर सेल्फ सेफ्टी के लिए हेलमेट पहने दिखे।
Aug 28, 2024, 8:11 AM IST

वे घृणित मनोवृत्ति के साथ घूम रहे हैं...

वे घृणित मनोवृत्ति के साथ घूम रहे हैं, पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को अमान्य कर दिया है: : भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल
Aug 28, 2024, 8:10 AM IST

BJP का आज पश्चिम बंगाल बंद आह्वान,10 बड़ी बातें

Bangla Badh: भाजपा का आज पश्चिम बंगाल बंद आह्वान, 10 बड़ी बातें
Aug 28, 2024, 8:09 AM IST

Bangla Bandh: पश्चिम बंगाल में बंद का क्या है समय?

Bangla Bandh: पश्चिम बंगाल में बंद का क्या है समय, जानिए क्या खुला रहेगा और क्या बंद?
Aug 28, 2024, 8:07 AM IST

कोलकाता में बीजेपी का 12 घंटे हड़ताल

कोलकाता में बीजेपी का 12 घंटे हड़ताल, शहर की बढ़ाई गई सुरक्षा, तैनात होंगे 5000 पुलिसकर्मी, चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+