कौन हैं सायन लाहिड़ी? जिन्होंने ममता बनर्जी के खिलाफ छेड़ रखा है 'नबन्ना अभियान'
Sayan Lahiri, आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी पीजी डॉक्टर के बलात्कार-हत्या के बाद कोलकाता में शुरू हए विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मेडिकल कॉलेज की घटना के विरोध में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग हो रही है। बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर हैं। इस प्रदर्शन को 'नबन्ना अभियान' नाम दिया गया है।
इस नबन्ना अभियान का आयोजन स्टूडेंट लीडर 'सायन लाहिड़ी' ने किया है। नबन्ना अभियान को 'पश्चिमबंगा छात्र समाज' नाम के एक नए छात्र संगठन लीड किया। संभावित हिंसा की चिंताओं के कारण बंगाल पुलिस ने इसे अवैध घोषित कर दिया है। अभियान को लीड करने वाले पश्चिमबंगा छात्र समाज के सायन लाहिड़ी को गिरफ्तार किया गया।

नबन्ना अभियान ने पूरे राज्य में असर डाला है। जिसके बाद लोगों के बीच अब यह चर्चा हो रही है कि यह सायन लाहिड़ी कौन हैं? जो इस आंदोलन के लीड कर रहे हैं। बता दें कि, ? सायन लाहिड़ी को लालबाजार पुलिस ने कल रात 10 बजे गिरफ्तार किया था।
सायन लाहिड़ी कौन हैं?
सायन लाहिड़ी को बंगाल में नबान्ना अभियान के आयोजक के रूप में जाना जाता है। वे पश्चिम बंगाल छात्र संघ से जुड़े हैं, जो इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहा है। छात्र संगठन का कहना है कि उनका अभियान गैर-राजनीतिक है। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस का दावा है कि सायन लाहिड़ी के भाजपा और आरएसएस से सक्रिय संबंध हैं।
सायन लाहिड़ी ने अपनी शिक्षा रवींद्र मुक्ता विश्वविद्यालय से पूरी की। उन्होंने रीजेंट एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस से आगे की पढ़ाई की। उन्होंने पूर्व में प्रणबानंद विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य का पद संभाल चुके हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने इफेड्रा फार्मास्यूटिकल्स कंपनी में बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर के रूप भ में काम किया है। इफेड्रा से पहले, सायन सिप्ला में कार्यरत थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सायन लाहिड़ी देवोलीना रॉय नाम की महिला के साथ ओपन रिलेशन में हैं। सोशल मीडिया पर देवलीना और सायन की रोमांटिक तस्वीरें मौजूद हैं। वह राज्यतंत्र अडवाइजरी प्राइवेट लिमिटेड की फील्ड असोसिएट हैं।












Click it and Unblock the Notifications