Bjp Bangla Band: TMC का आरोप- भाजपा ने अराजकता फैलाने के लिए किया बंद, बीजेपी अध्यक्ष ने गर्वनर को लिखा पत्र

Bjp Bangla Band: पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को 12 घंटे का बंद बुलाया है। भाजपा ने ये बंद बीते सोमवार को कोलकाता में नबान्न अभियान मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा की गई सख्‍ती के खिलाफ बुलाया है। भाजपा के 12 घंटे के 'बंगाल बंद' ने पश्चिम बंगाल में तनाव बढ़ा दिया है।

लेकिन पश्चिम बंगाल की सत्‍तारूढ़ टीएमसी के नेता कुणाल घोष ने दावा किया कि भाजपा का बंगाल बंद बेअसर है। इसके साथ ही घोष ने कहा वे (भाजपा) यहां अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, कल उन्होंने पुलिस पर हमला किया और आज उन्होंने बंद बुलाया है।

bjp

टीएमसी नेता ने दावा किया कि "बंगाल में सब कुछ सामान्य है। पश्चिम बंगाल के लोगों ने भाजपा के बंद को नकार दिया है। पश्चिम बंगाल में जनजीवन भाजपा की हरकतों से अप्रभावित है।

टीएमसी नेता घोष ने कहा आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल बलात्कार-हत्या मामले में हम सभी न्याय चाहते हैं। ममता बनर्जी भी न्याय चाहती हैं। ये मामला अब सीबीआई के हाथ में है, एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, अब सीबीआई मामले की जांच कर रही है।"

भाजपा अध्‍यक्ष ने गर्वनर को लिखा पत्र

वहीं दूसरी ओर पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने राज्य के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को पत्र लिखकर पश्चिम बंग छात्र समाज द्वारा आयोजित नबन्ना अविजान विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्‍या में छात्रों को पुलिस द्वारा अरेस्‍ट किए जाने का आरोप लगाया है।

भाजपा ने पत्र में क्‍या लिखा?

दूसरी ओर पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने राज्यपाल सीवी आनंद बोस को पत्र लिखा है। जिसमें उन्‍होंने लिखा कि मैं आपका ध्यान पश्चिम बंग छात्र समाज द्वारा आयोजित नबन्ना अविजान विरोध प्रदर्शन के दौरान शांतिपूर्ण छात्र कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस द्वारा अत्यधिक बल प्रयोग की हालिया घटनाओं की ओर आकर्षित करने के लिए लिख रहा हूं।

उन्‍होंने दावा किया कि पुलिस ने बड़ी संख्‍या में हावड़ा, कोलकाता और पश्चिम बंगाल के अन्य इलाकों में छात्रों को हिरासत में लिया गया है। इस मामले में पुलिस की कार्रवाई असंगत और अकारण नजर आ रही है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर कर रही है।

भाजपा ने गाई ये गुहार

भाजपा अध्‍यक्ष ने कहा मैं आपसे पुलिस ज्यादती संबंधी इस मामले में तुरंत कदम उठाने की मांग करता हूं। इसके साथ ही राज्य पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए सभी छात्र कार्यकर्ताओं को बिना शर्त रिहा करने का निर्देश देने का गुजारिश करता हूं, क्योंकि उनकी हिरासत उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+