LIVE: पीएम मोदी ने ओलंपिक ऑर्डर अवॉर्ड मिलने पर अभिनव बिंद्रा को बधाई

Breaking News LIVE UPDATES: संसद के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है औऱ आज लोकसभा में बजट पर चर्चा होनी है लेकिन विपक्ष इसे लेकर नारेबाजी कर रहा है, उसका कहना है कि ये 'कुर्सी बचाओ बजट' है।

Breaking Live

तो वहीं आंध्र प्रदेश में अराजकता के खिलाफ आज नई दिल्ली में YSRCP विरोध प्रदर्शन कर रही है। यहां पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें , पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Jul 24, 2024, 11:18 PM IST

पीएम मोदी ने एथलीट अभिनव बिंद्रा को दी बधाई

प्रधानमंत्री ने एथलीट अभिनन विंद्रा को बधाई दी। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "यह हर भारतीय को गौरवान्वित करता है कि अभिनव बिंद्रा को ओलंपिक ऑर्डर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें बधाई। चाहे वह एक एथलीट के रूप में हो या उभरते खिलाड़ियों के गुरु के रूप में, उन्होंने खेल और ओलंपिक आंदोलन में उल्लेखनीय योगदान दिया है।"
Jul 24, 2024, 8:10 PM IST

राहुल पर मानहानि केस मामला

राहुल गांधी 26 जुलाई को सुल्तानपुर जाएंगे, मानहानि मामले में कोर्ट में होंगे पेश
Jul 24, 2024, 7:37 PM IST

विधानसभा में भाजपा का धरना जारी

कर्नाटक विधानसभा 25 जुलाई तक स्थगित। भाजपा विधायक आज रात विधानसभा में अपना धरना जारी रखेंगे और सदन के अंदर ही रहेंगे। वे MUDA मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहे हैं।
Jul 24, 2024, 6:40 PM IST

नेपाल: विमान हादसे पर जांच समिति का गठन

नेपाल ने काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज हुए विमान हादसे की जांच के लिए एक जांच समिति का गठन किया है। नेपाल सरकार के प्रवक्ता पृथ्वी सुब्बा गुरुंग ने पुष्टि की है कि नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएएन) के पूर्व महानिदेशक रतीश चंद्र लाल सुमन के नेतृत्व में 5 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है।
Jul 24, 2024, 5:29 PM IST

CRPF देगी अग्निवीरों को 10% आरक्षण और उम्र में छूट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णय और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में सीआरपीएफ पूर्व अग्निवीरों को 10% आरक्षण और आयु में छूट प्रदान करेगी। सीआरपीएफ के महानिदेशक ने कहा, इससे बलों के लिए प्रशिक्षित जनशक्ति सुनिश्चित होगी: गृह मंत्रालय (एमएचए)
Jul 24, 2024, 2:39 PM IST

किसान नेताओं का प्रतिनिधिमंडल राहुल गांधी से मिला

दिल्ली: किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के तत्वावधान में देशभर से 12 किसान नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल आज संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मिला। बैठक में कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, सुखजिंदर सिंह रंधावा, गुरजीत सिंह औजला, धर्मवीर गांधी, डॉ. अमर सिंह, दीपेंद्र सिंह हुड्डा और जय प्रकाश भी मौजूद थे।
Jul 24, 2024, 2:37 PM IST

पेपर लीक विरोधी विधेयक पारित

बिहार विधानसभा में पेपर लीक विरोधी विधेयक ध्वनिमत से पारित। विपक्ष ने किया वॉकआउट
Jul 24, 2024, 1:43 PM IST

राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

विपक्षी सांसदों के हंगामे के बाद राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित हो गई है।
Jul 24, 2024, 1:40 PM IST

किसानों को राहुल गांधी ने संसद में किया आमंत्रित

किसानों को राहुल गांधी ने संसद में किया आमंत्रित, एंट्री नहीं मिली तो भड़के, जानिए क्या कहा?
Jul 24, 2024, 1:39 PM IST

PAK की मदद से फाइटर जेट्स की जानकारी कैसे चुरा रहा चीन?

F-16, Eurofighter: पाकिस्तान की मदद से फाइटर जेट्स की टेक्नोलॉजी चुरा रहा चीन, ऐसे झोंक रहा आंखों में धूल
Jul 24, 2024, 1:38 PM IST

जम्मू और कश्मीर की स्थिति में सुधार

अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में समग्र कानून और व्यवस्था की स्थिति में सुधार हुआ है
Jul 24, 2024, 12:44 PM IST

बजट सिर्फ 'कुर्सी' बचाने के लिए है'...

केंद्रीय बजट पर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा, "कल पेश किया गया बजट सिर्फ 'कुर्सी' बचाने के लिए है...पीएम मोदी ने ये सब सिर्फ आंध्र प्रदेश और बिहार की सत्ता में बने रहने के लिए घोषित किया है।'
Jul 24, 2024, 12:08 PM IST

कांग्रेस पर भड़कीं निर्मला सीतारमण

निर्मला सीतारमण ने कहा कि कांग्रेस क्या आपने अपने बजट भाषणों में सभी राज्यों का नाम लिया है?
Jul 24, 2024, 11:42 AM IST

विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा से वॉकआउट किया

विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा से वॉकआउट किया,इस पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, " हर बजट में, आपको इस देश के हर राज्य का नाम लेने का मौका नहीं मिलता, यह कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष का जानबूझकर लोगों को यह गुमराह देने का प्रयास है कि हमारे राज्यों को कुछ भी नहीं दिया गया है। यह एक अपमानजनक आरोप है..."
Jul 24, 2024, 11:20 AM IST

लोकसभा में विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी की

प्रश्नकाल के दौरान केंद्रीय बजट के खिलाफ लोकसभा में विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी की, वो सुबह से ही संंसद के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
Jul 24, 2024, 10:58 AM IST

विपक्ष पर भड़के संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू

बजट बहुत शानदार है और सभी ने इसका स्वागत किया है। विपक्ष यह कहकर गुमराह करने की कोशिश कर रहा है कि यह सिर्फ 2 राज्यों का बजट है, विपक्ष पर भड़के संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू
Jul 24, 2024, 10:56 AM IST

'भेदभावपूर्ण' केंद्रीय बजट 2024 ...

INDIA गठबंधन के नेता संसद में 'भेदभावपूर्ण' केंद्रीय बजट 2024 का विरोध कर रहे हैं, देखं संसद के बाहर की तस्वीरें।
Jul 24, 2024, 9:57 AM IST

लोकसभा में बजट पर चर्चा होगी

संसद के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है, जहां लोकसभा में बजट पर चर्चा होगी।
Jul 24, 2024, 9:13 AM IST

पुंछ में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में घायल जवान की मौत

जम्मू कश्मीर के पुंछ में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में घायल जवान की मौत
Jul 24, 2024, 9:12 AM IST

दिल्ली में बरसा सावन, मिली उमस से राहत,जानिए IMD का अपडेट

Delhi Rains Updates: दिल्ली में बरसा सावन, मिली उमस से राहत, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम?
Jul 24, 2024, 9:12 AM IST

कुपवाड़ा में मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी ढेर

कुपवाड़ा में मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी ढेर, सेना का एक जवान घायल हो गया है। इन दिनों घाटी में आतंकी घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। पूंछ में ङी कल एक मुठभेड़ हुई थी, जिसमें एक जवान शहीद हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+