किसानों को राहुल गांधी ने संसद में किया आमंत्रित, एंट्री नहीं मिली तो भड़के, जानिए क्या कहा?
Rahul Gandhi News: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार 24 जुलाई को किसानों को मिलने के लिए संसद में बुलाया था। लेकिन, जब किसान नेता संसद पहुंचे तो उन्हें गेट पर ही रोक दिया गया। किसान नेताओं को संसद में एंट्री नहीं मिली। किसानों को एंट्री न मिलने से राहुल गांधी भड़क गए।
न्यूज़ एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, राहुल गांधी ने कहा, "हमने किसान नेताओं को यहां मिलने के लिए आमंत्रित किया था। लेकिन वे उन्हें यहां (संसद में) नहीं आने दे रहे हैं। क्योंकि वे किसान हैं, शायद यही कारण है कि वे उन्हें अंदर नहीं आने दे रहे हैं।" खबर के मुताबिक, राहुल के ऐतराज के बाद किसानों को एंट्री मिल गई।

अब किसान नेताओं से राहुल गांधी संसद भवन के अपने ऑफिश में मिल सकेंगे। आपको बता दें कि संसद के गेट पर किसानों को करीब डेढ़ घंटे तक रोका गया। इस बाबत किसान नेता रमनदीप सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अब उनकी एंट्री हो गई है। जानकारी के मुताबिक, किसान नेताओं का 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल राहुल गांधी से मिलने संसद भवन स्थित उनके ऑफिस पहुंचा।
किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के तत्वावधान में देशभर से 12 किसान नेताओं ने राहुल गांधी के साथ बैठक की। इस बैठक में कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, सुखजिंदर सिंह रंधावा, गुरजीत सिंह औजला, धर्मवीर गांधी, डॉ.अमर सिंह, दीपेंद्र सिंह हुड्डा और जय प्रकाश भी मौजूद थे।
इस बैठक के बाद राहुल गांधी ने कहा, 'हमने अपने घोषणापत्र में कानूनी गारंटी के साथ MSP का जिक्र किया है। हमने आकलन किया है और इसे लागू किया जा सकता है। हमने अभी एक बैठक की, जिसमें तय किया गया कि हम INDIA गठबंधन के दूसरे नेताओं से बात करेंगे और सरकार पर दबाव डालेंगे कि देश के किसानों को MSP की कानूनी गारंटी दी जाए।
इससे पहले सपा नेता अखिलेश यादव ने भी बजट में किसानों का ध्यान न रखने का आरोप लगाया। अखिलेश ने कहा, 'इस बजट से दिखाई दे रहा है कि सरकार कितनी कमजोर है। हम सब लोग किसान के लिए उसका समर्थन मूल्य मांग रहे थे हमलोग किसान के लिए पैकेज मांगते हैं, गरीब के लिए पैकेज मांगते हैं लेकिन इस सरकार ने किसको पैकेज दिया जो सरकार चलवा रहे हैं।'
सरकार चलाने के लिए पैकेज मिल रहा है। बिहार और आंध्र प्रदेश को पैकेज मिला हम ये नहीं कहते कि पैकेज नहीं मिलना चाहिए। विकास के लिए पैसा मिले लेकिन दूसरे प्रदेशों के साथ भी भेद-भाव ना हो... जो एक्सप्रेसवे आप बिहार को दे रेह हैं उसे अगर यूपी से जोड़ देंगे तो देश का ज्यादा भला होगा। उत्तर प्रदेश के साथ भेदभाव हम स्वीकार नहीं कर सकते हैं...पैकेज INDIA गठबंधन वाले भी तैयार रखे हैं अगर पैकेज से ही सरकार बननी है तो।"












Click it and Unblock the Notifications