प्रशांत किशोर की पार्टी का ऐलान, जन सुराज की आधिकारिक घोषणा
Breaking News: प्रशांत किशोर ने बिहार में आज अपनी पार्टी Jan Suraaj का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। वहीं दूसरी ओर बाबर आज़म ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। तो वहीं आज पूरा देश गांधी जयंती और शास्त्री जयंती मना रहा है।

आज सुबह पीएम मोदी ने महात्मा गांधी-लाल बहादुर शास्त्री को अर्पित की श्रद्धांजलि अर्पित की है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।
LIVE Feed
उत्तर प्रदेश: 56 साल बाद मिला शहीद जवान मलखान सिंह का पार्थिव शरीर
उत्तर प्रदेश: 7 फरवरी, 1968 को हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रे पर भारतीय वायुसेना के विमान एएन-12 के दुर्घटनाग्रस्त होने के 56 साल से अधिक समय बाद, सिपाही मलखान सिंह के पार्थिव शरीर को बरामद कर लिया गया। पार्थिव शरीर को आज सुबह सहारनपुर में उनके पैतृक गांव लाया गया। भारत के सबसे लंबे समय तक चलने वाले तलाशी अभियान में चार और पीड़ितों के पार्थिव शरीर बरामद किए गए।
कर्नाटक विधान परिषद के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी होंगे राजू पुजारी
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दक्षिण कन्नड़ स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र से कर्नाटक विधान परिषद के आगामी उपचुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार के रूप में राजू पुजारी की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है।
जन सुराज पार्टी की शुरूआत
पटना, बिहार: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने आधिकारिक तौर पर अपनी राजनीतिक पार्टी - जन सुराज पार्टी की शुरूआत की। प्रशांत किशोर ने कहा, "जन सुराज अभियान 2-3 साल से चल रहा है। लोग पूछ रहे हैं कि हम पार्टी कब बनाएंगे। हम सभी को भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहिए, आज चुनाव आयोग ने आधिकारिक तौर पर जन सुराज को जन सुराज पार्टी के रूप में स्वीकार कर लिया है..."
भिवानी में प्रियंका गांधी ने बीजेपी को घेरा
बवानी खेड़ा, भिवानी | कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने हरियाणा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, "जब आपने दो बार बीजेपी को वोट दिया था, तो क्या आपने सोचा था कि ऐसी लूट होगी कि देश के सभी एयरपोर्ट और बंदरगाह चंद उद्योगपतियों को दे दिए जाएंगे?हम भी नहीं सोच सकते थे कि देश के साथ इतना बड़ा विश्वासघात होगा।"
झारखंड को पीएम मोदी ने दी सौगात
हजारीबाग, झारखंड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हजारीबाग में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "हमारा आदिवासी समाज तब आगे बढ़ेगा जब आदिवासी युवाओं को अच्छे अवसर मिलेंगे, इसके लिए हमारी सरकार आदिवासी क्षेत्रों में एकलव्य आवासीय विद्यालयों के निर्माण के लिए बहुत मेहनत कर रही है, आज यहां 40 एकलव्य आवासीय विद्यालयों का लोकार्पण हुआ है। जब सही प्रयास किए जाते हैं तो सही परिणाम प्राप्त होते हैं।"
दिल्ली पुलिस ने पकड़ी 500 किलो कोकीन
दिल्ली पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग गिरोह का भंडाफोड़ किया है और 560 किलोग्राम से ज़्यादा कोकीन जब्त की है। 4 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कोकीन की कीमत 2000 करोड़ रुपये से ज़्यादा है। नार्को-टेरर एंगल की भी जांच की जा रही है: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल
ईरान के मिसाइल हमले में इजराइल को कितना नुकसान हुआ?
Iran’s missile attack on Israel: ईरान के मिसाइल हमले में इजराइल को कितना नुकसान हुआ? आगे क्या होगा?
महात्मा गांधी के जीवन से जुड़े विवाद क्या-क्या थे?
Gandhi Jayanti 2024: सामूहिक स्नान से लेकर संबंधों तक, महात्मा गांधी के जीवन से जुड़े विवाद क्या-क्या थे?
गोविंदा के पास 25 साल से थी वो 'मनहूस' रिवॉल्वर
गोविंदा के पास 25 साल से थी वो 'मनहूस' रिवॉल्वर, जानें कैसे चली गोली, आखिर क्या हुआ था एक्टर के साथ
श्रीलंका में हार से दुखी होकर टिम साउदी ने छोड़ी कप्तानी
श्रीलंका में हार से दुखी होकर टिम साउदी ने छोड़ी कप्तानी, भारत दौरे पर न्यूजीलैंड का नया कप्तान घोषित
लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें विजय घाट पर पुष्पांजलि अर्पित की इससे पहले उन्होंने ट्वीट किया था कि "देश के जवान, किसान और स्वाभिमान के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि।"
More From
-
Jewar Airport: आज खुलेगा एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट! PM के लिए सुरक्षा का अभेद्य किला! कब टेकऑफ होगी फ्लाइट? -
PM Modi Speech Highlights: 'नौजवानों के भविष्य को मिलेगी उड़ान', PM मोदी ने किया Noida Airport का उद्घाटन -
Jewar Noida Airport LIVE: उत्तर प्रदेश की उड़ान का प्रतीक है नोएडा एयरपोर्ट-PM मोदी -
Jewar Airport: 'हर दो मिनट में उड़ेगा एक जहाज', PM मोदी ने किया एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन! -
Jewar Airport Explainer: कितनी लागत से बना? कितनी फ्लाइट्स चलेंगी-कनेक्टिविटी? कितने टर्मिनल?-7 सवालों के जवाब -
PM Modi CM Meeting: PM मोदी राज्यों के CM के साथ कर रहे मीटिंग, ममता बनर्जी क्यों नहीं हुईं शामिल? -
Petrol Price Bangalore: Excise Duty कटौती से बेंगलुरु में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जान लें ताजा भाव -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने












Click it and Unblock the Notifications