श्रीलंका में हार से दुखी होकर टिम साउदी ने छोड़ी कप्तानी, भारत दौरे पर न्यूजीलैंड का नया कप्तान घोषित

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को एक नया कप्तान मिला है। श्रीलंका में न्यूजीलैंड के खराब प्रदर्शन के बाद टिम साउदी ने अपनी कप्तानी छोड़ने की घोषणा कर दी है। भारत दौरे पर टेस्ट टीम में नया कप्तान देखने को मिलेगी। भारत में कीवी टीम तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी।

33 वर्षीय टिम साउदी ने सामूहिक हित को देखते हुए अपना पद छोड़ने का फैसला लिया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने एक बयान जारी करते हुए इसकी पुष्टि की है। साउदी ने कहा कि न्यूजीलैंड की कप्तानी करना मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है। मैं मैदान पर ध्यान केन्द्रित करते हुए विकेट लेकर टीम की मदद करना जारी रखूंगा।

tim southee

साउदी की जगह टॉम लैथम को नया कप्तान बना दिया गया है। टॉम लैथम अब रेड बॉल क्रिकेट में कीवी टीम की कमान संभालेंगे। आगामी सीरीज भारत के खिलाफ है। इसमें टॉम लैथम न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं।

कीवी टीम के कोच गैरी स्टीड ने कहा, "मैं टेस्ट कप्तान की भूमिका से हटने में उनकी विनम्रता को स्वीकार करना चाहूंगा। टीम हित को देखते हुए कप्तानी छोड़ने के फैसले पर स्टीड ने टिम साउदी की जमकर तारीफ की।

साल 2022 में केन विलियमसन की जगह टिम साउदी ने कप्तानी संभाली थी। उन्होंने 14 टेस्ट मैचों में टीम की कप्तानी की। इस दौरान कीवी टीम को 6 मैचों में जीत दर्ज करने का मौका मिला। इतने ही मैचों में न्यूजीलैंड को हार का सामना करना पड़ा और दो टेस्ट मैच ड्रॉ समाप्त हुए।

उल्लेखनीय है कि श्रीलंका दौरे पर दो टेस्ट मैचों में न्यूजीलैंड को हार का सामना करना पड़ा। दूसरे टेस्ट मैच में जिस तरह कीवी टीम को पराजय का सामना करना पड़ा, उसके बारे में किसी ने सोचा नहीं होगा। भारत दौरे पर अब कीवी टीम तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। यहाँ कीवी टीम के लिए काम आसान नहीं होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+