गोविंदा के पास 25 साल से थी वो 'मनहूस' रिवॉल्वर, जानें कैसे चली गोली, आखिर क्या हुआ था एक्टर के साथ

Govinda Shot By His Gun: बॉलीवुड के फेमस एक्टर और शिवसेना नेता गोविंदा इस समय खबरों में छाए हुए हैं। खबर है कि गोविंदा को गत 1 अक्टूबर 2024 उनके मुंबई के घर में गलती से गोली लग गई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। एक्टर के घुटने के नीचे गोली लगी थी जिसे निकाल दिया गया है।

रिवॉल्वर को लॉकर में रखते समय हुई घटना
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गोविंदा अपनी लाइसेंसी 0.32 बोर रिवॉल्वर से अचानक चली गोली लगने से घायल हो गए थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एक्टर के साथ ये घटना गत 1 अक्टूबर 2024 की सुबह 4.45 बजे हुई, जब वह अपने रिवॉल्वर को लॉकर में रखने से पहले उसकी जांच कर रहे थे।

govinda

गोविंदा को गलती से लगी गोली
इस दौरान रिवॉल्वर गोविंदा के हाथ से फिसल गई, जिससे ट्रिगर एक्टिव हो गया और गोली चल गई। उन्हें दाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी थी, जिसे जूहु के क्रिटी केयर हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने एक घंटे की सर्जरी के बाद निकाल दिया है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने पूछा गोविंदा का हालचाल
डॉक्टरों के अनुसार गोविंदा को कुछ दिनों तक अस्पताल में रहना पड़ सकता है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने व्यक्तिगत रूप से गोविंदा से बात कर उनका हालचाल पूछा है। उन्हें राज्य सरकार की ओर से सहायता की पेशकश करते हुए जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है। वहीं जूहु पुलिस और क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है।

मुंबई से कोलकाता जाने वाले थे गोविंदा
इस मामले को लेकर डीसीपी दीक्षित गेडाम ने बताया है कि ये एक आकस्मिक घटना थी। हालांकि, एक्टर की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है लेकिन, जुहू पुलिस ने एडीआर दर्ज कर ली है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोविंदा कोलकाता में एक कार्यक्रम शामिल होने के लिए मुंबई से रवाना होने वाले थे।

बैलेस्टिक रिपोर्ट आने का इंतजार है
उससे पहले ही गोविंदा के साथ ये घटना घटी। जुहू पुलिस घटना के जुड़े सभी गवाहों के बयान दर्ज करेगी। जहु पुलिस ने बताया कि मौके से सैंपल जमा कर लिए गए हैं, जिसे जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेज दिया गया है। इस समय बैलेस्टिक रिपोर्ट आने का इंतजार है।

गोविंदा ने मैनेजर और पत्नी को किया था कॉल
पुलिस के अनुसार, गोली लगने के बाद गोविंदा ने अपने मैनेजर शशि सिन्हा और पत्नी सुनीता आहुजा को कॉल कर घटना की जानकारी दी थी। वहीं एक्टर की बिल्डिंग के गार्ड ने पुलिस को कॉल किया था। गार्ड और नौकर ने मिलकर ही गोविंदा को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया था। गोविंदा की पत्नी घटना के समय कोलकाता में थीं।

रिवॉल्वर बदलने की योजना
गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया है कि गोविंदा के पास पिछले 25 साल से वो लाइसेंसी रिवॉल्वर है। हालांकि, वह कुछ समय से खराब 0.32 बोर रिवॉल्वर को बदलने की योजना बना रहे थे, लेकिन अपने बिजी शेड्यूल के कारण रिवॉल्वर को बदलने में देरी हो रही थी। एक्टर लाइसेंस वाले रिवॉल्वर का रिकॉर्ड स्थानीय पुलिस के पास भी है।

कोलकाता आने वाले थे गोविंदा
गोविंदा के मैनेजर ने ये भी बताया कि गोविंदा की पत्नी सुनीता गत 29 सितंबर को खाटूश्याम बाबा के दर्शन करने के लिए आईं थी। 30 सितंबर को उन्होंने करीब साढ़े चार बजे दर्शन किए और 1 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे उनका मुंबई जाने का कार्यक्रम था। लेकिन, वह एक कार्यक्रम के लिए कोलकाता चली गई, जहां मंगलवार को गोविंदा को भी पहुंचना था।

चार घंटे बाद मुंबई पहुंचीं सुनीता
घटना की सुबह करीब 5 बजे गोविंदा की पत्नी सुनीता को एक्टर के साथ हुए हादसे की सूचना मिली और वह कोलकाता से सीधा मुंबई के लिए रवाना हो गईं। बेटी टीना आहुजा भी मां के साथ कोलकाता में ही थीं। दोनों चार घंटे बाद कोलकाता से मुंबई पहुंचे थे। वहीं गोविंदा के भाई कीर्ति कुमार ने क्टर के साथ हुई घटना के बारे में लोगों को जानकारी दी थी।

गोविंदा ने जारी किया ऑडियो मैसेज
हादसे के करीब चार घंटे बाद गोविंदा ने अस्पताल से ही एक ऑडियो मैसेज जारी किया था। इसमें उन्होंने कहा था- अपने फैंस, माता-पिता और बाबा (ईश्वर) के आशीर्वाद से अब मैं बेहतर महसूस कर रहा हूं। मुझे एक गोली लगी थी जो अब निकाल दी गई है। मैं दुआओं के लिए सभी का शुक्रिया अदा करता हूं।

लॉकर में रखते समय नीचे गिर गई थी लाइसेंसी रिवॉल्वर
गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया कि एक्टर को कोलकाता में एक कार्यक्रम में शामिल होना था। उन्हें सुबह 6 बजे की फ्लाइट पकड़नी थी। इसलिए वह सुबह 4:45 बजे अपने घर से निकलने वाले थे। उस दौरान लाइसेंसी रिवॉल्वर को लॉकर में रखते समय वह नीचे गिर गया और दुर्घटनावश गोली चल गई। उनके घुटने के नीचे गोली लगी है जिसे डॉक्टरों ने निकाल दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+