अमरनाथ यात्रा से लेकर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग तक, जानें 18 जुलाई की बड़ी खबरें

Breaking News LIVE UPDATES: पीएम मोदी आज शाम भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे, ये मुलाकात आज शाम को होने वाली है, पीएम कार्यकर्ताओं से कार्यालय की रोजमर्रा की गतिविधियों की जानकारी भी लेंगे।

तो वहीं दूसरी ओर सुप्रीम कोर्ट में आज NEET-UG पेपर लीक मामले में सुनवाई हुई। कोर्ट ने कहा कि अगर परीक्षा में गड़बड़ी हुई तो फिर से एग्जाम कराए जा सकते हैं।

LIVE UPDATES

यहां पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें , पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Jul 18, 2024, 10:58 PM IST

एयर इंडिया की फ्लाइट की रूस में इमरजेंसी लैंडिंग

एयर इंडिया ने ट्वीट किया क‍ि दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को तक उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की उड़ान AI-183 को तकनीकी कारण से रूस के क्रास्नोयार्स्क अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (UNKL) की ओर मोड़ दिया गया है। विमान सुरक्षित रूप से उतर गया है और हम मेहमानों को सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ काम कर रहे हैं। एयर इंडिया में अगली कार्रवाई तय करते समय इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि हमारे ग्राहकों और चालक दल की सुरक्षा और भलाई सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Jul 18, 2024, 9:05 PM IST

असम सरकार ने सीएनजी पर वैट घटाया

असम सरकार ने 31 मार्च 2027 तक संपीड़ित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) पर मूल्य वर्धित कर (वैट) को वर्तमान 14.5% से घटाकर 5% करने की मंजूरी दे दी है।
Jul 18, 2024, 8:36 PM IST

VIDEO: डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस के बेपटरी होने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा

उत्तर प्रदेश के गोंडा के विजुअल, जहां आज डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतर गए। रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो चुका है।
Jul 18, 2024, 8:01 PM IST

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा

भारत के श्रीलंका दौरे के लिए 3 टी20 और 3 वनडे के लिए टीम इंडिया की घोषणा।
Jul 18, 2024, 7:48 PM IST

NEET-UG Row: CBI हिरासत में सभी आरोपी

पटना में NEET-UG पेपर लीक मामले में सभी आरोपियों को चार दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया गया है।
Jul 18, 2024, 7:31 PM IST

कार्यकर्ताओं से मिलने पीएम मोदी पहुंचे बीजेपी मुख्यालय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पहुंचे। पार्टी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित और मुलाकात करेंगे।
Jul 18, 2024, 6:47 PM IST

गोंडा रेल हादसा: दुर्घटना या षड्यंत्र?

गोंडा रेल हादसा: दुर्घटना या षड्यंत्र? ट्रेन पटरी से उतरने से पहले ड्राइवर ने सुना धमाका, यहां पढ़ें पूरी खबर
Jul 18, 2024, 5:35 PM IST

सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया ट्वीट

डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस हादसे पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, ''गोंडा जिले में ट्रेन दुर्घटना बेहद दुखद है. जिला प्रशासन के अधिकारियों को युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य करने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का निर्देश दिया गया है।'' मैं भगवान श्री राम से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।''
Jul 18, 2024, 4:35 PM IST

गोंडा रेल हादसाः हेल्पलाइन नंबर जारी

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में 15904 डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के संबंध में हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं: भारतीय रेलवे
Jul 18, 2024, 4:33 PM IST

पेपर लीक पर अब 22 को होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-UG 2024 परीक्षाओं में पेपर लीक मामले वाली याचिकाओं पर सुनवाई के लिए 22 जुलाई की तारीख तय की है।
Jul 18, 2024, 4:31 PM IST

मनोरमा खेडकर को 20 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया

महाराष्ट्र: ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर को न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट पुणे ने 20 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
Jul 18, 2024, 4:28 PM IST

डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस हादसा: 5 एंबुलेंस तैनात की गईं

डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस हादसा: लखनऊ और बलरामपुर से एनडीआरएफ की एक-एक टीम गोंडा भेजी गई। ट्रेन हादसे में बचाव कार्य के लिए 5 एंबुलेंस तैनात की गईं और मौके पर और एंबुलेंस भेजने के आदेश दिए गए हैं. घायलों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है. घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. राहत कार्यों में तेजी लाने के लिए तीन जिलों से एसडीआरएफ की टीमें भेजी गईं।
Jul 18, 2024, 4:08 PM IST

Gonda Train Accident: हेल्पलाइन नम्बर जारी

पूर्वोत्तर रेलवे के बाराबंकी-गोरखपुर रेल खण्ड पर मोतीगंज-झिलाहीं स्टेषनों के मध्य डाउन लाइन पर 15904 चण्डीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के अवपथन के फलस्वरूप रेल यात्रियों की सहायता हेतु हेल्पलाइन नम्बर जारी किया है। लखनऊ- 8957409292 गोंडा- 8957400965
Jul 18, 2024, 4:05 PM IST

यूपी के गोंडा में भीषण रेल हादसा

Train Accident: उत्तर प्रदेश के गोंडा से एक रेल हादसे की खबर निकलकर सामने आई है। हादसा गुरुवार को चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के साथ हुआ। मिली जानकारी के अनुसार डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रेन के 10 से 12 डिब्बे पटरी से उतरे हैं।
Jul 18, 2024, 1:38 PM IST

ATC गुजरात के डिप्टी SP शंकर चौधरी ने कहा

अहमदाबाद: ATC गुजरात के डिप्टी SP शंकर चौधरी ने कहा, "गुजरात ATS के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि एक MD ड्रग बनाने वाली फैक्ट्री स्थापित की गई है और वहां निर्माण प्रक्रिया चल रही है। इस सूचना के आधार पर टीमों का निर्माण किया गया और गुजरात ATS की ओर से रेड किया गया, वहां से ठोस रूप में 4 किलो और तरल रूप में 31 किलो MD जब्द किया गया। इसमें 2 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और 1 आरोपी को हिरासत में लिया गया है। आरोपी सुनील नारायण वापी का निवासी है, आरोपी विजय सूरत का निवासी है और आरोपी हरीष जूनागढ़ का निवासी है... मुंबई के एक आरोपी सलीम सैयद को यह 4 किलो सप्लाई किया गया था। कुल मिलाकर ATS ने 51 करोड़ रुपये की ड्रग्स सील की है।"
Jul 18, 2024, 11:23 AM IST

प्रशिक्षु पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर हिरासत में

महाराष्ट्र के पुणे ग्रामीण पुलिस के एसपी पंकज देशमुख ने कहा कि आईएएस प्रशिक्षु पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर को महाड से हिरासत में लिया गया।
Jul 18, 2024, 11:22 AM IST

राजौरी जिले के सुंदरबनी इलाके में गोलीबारी

जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले के सुंदरबनी इलाके में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध गतिविधि के बाद भारतीय सेना के जवानों ने गोलीबारी की।
Jul 18, 2024, 9:50 AM IST

खुल गया पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार का ताला

ओडिशा के पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार (तहखाना) खोल दिया गया है, तहखाना खोलने से पहले भक्तों के दर्शन को रोक दिया गया था। जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार में ASI की टीम दाखिल हुई है।
Jul 18, 2024, 9:30 AM IST

जिगोंग के एक शॉपिंग मॉल में लगी आग, 16 की मौत

चीन के जिगोंग के एक शॉपिंग मॉल में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर 16 लोगों की मौत हो गई है।
Jul 18, 2024, 8:41 AM IST

AIIMS के 3 डॉक्टर हिरासत में

नीट पेपर लीक केस में AIIMS के 3 डॉक्टर हिरासत में लिए गए हैं। आपको बता दें कि आज NEET पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी है।
Jul 18, 2024, 8:17 AM IST

अमरनाथ यात्रा के लिए जत्था हुआ रवाना

अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का एक और जत्था पंथा चौक श्रीनगर बेस कैंप से रवाना हुआ, इस यात्रा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
Jul 18, 2024, 8:15 AM IST

बीजेपी कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे पीएम

भाजपा के मुख्यालय में आज शाम को प्रधानमंत्री बीजेपी कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+