Gonda Train Derail: चंडीगढ़ से निकली डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 12 कोच हुए बेपटरी, 3 की मौत, 30 घायल

Dibrugarh Express Accident: उत्तर प्रदेश के गोंडा से गुरुवार को एक बड़ा रेल हादसा हो गया। डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 10 से 12 डिब्बे झिलाही रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। हादसे में तीन यात्र‍ियों की मौत हो गई, जबक‍ि 30 लोग घायल हो गए। एक्‍सप्रेस चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही थी। सभी घायलों का अस्‍पताल में उपचार क‍िया जा रहा है।

हादसे में एक्सप्रेस का एसी कोच बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। ट्रेन के पटरी से उतरते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। चीख-पुकार मच गई। लोग अपनी जान बचाने के ल‍िए इधर-उधर भागने लगे। हालांक‍ि, अभी तक हादसे की वजह सामने नहीं आई है। रेलवे विभाग मामले की जांच में जुटा है।

Dibrugarh Express Derailed

दोपहर दो बजे अचानक मची चीखपुकार
रेलवे की ओर से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर, 15904 - डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस चंडीगढ़ से खुलकर डिब्रूगढ़ तक जाती है। ट्रेन बीती रात 11:39 मिनट पर चंडीगढ़ से रवाना हुई थी। गुरुवार को दोपहर करीब 2 बजे के आसपास गोंडा और बस्ती के बीच झिलाही स्टेशन के अचानक तेज आवाज के साथ ट्रेन पटरी से नीचे उतरने लगी। अब तक मिली जानकारी एक अनुसार ट्रेन के करीब 12 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं।

Recommended Video

    यूपी के गोंडा में भीषण रेल हादसा, चंडीगढ़ से निकली डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 12 कोच हुए बेपटरी, 2 की मौत

    मृतकों में ये शाम‍िल
    उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त जीएस नवीन ने बताया कि शाम को इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय एक और यात्री की मौत हो गई। बाद में डीएम नेहा शर्मा ने बताया कि एक और यात्री की मौत हो गई है। मृतकों में से दो की पहचान बिहार के अररिया निवासी सरोज कुमार सिंह (31) और चंडीगढ़ के राहुल (38) के रूप में हुई है।

    सीएम योगी ने ल‍िया संज्ञान
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा जिले में हुए इस रेल हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही घायलों के समुचित इलाज का निर्देश भी सीएमओ की ओर से जारी किया गया है।

    मृतकों के पर‍िवार को 10 लाख की मदद
    रेल मंत्रालय ने मृतकों के परिवार को 10 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों को 2.5 लाख रुपए और मामूली रूप से घायलों को 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। रेलवे ने इस घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं।

    Dibrugarh Express Derailed

    रेलवे से हेल्पलाइन नंबर जारी

    • लखनऊ(एलजेएन) - 8957409292
    • गोंडा(जीडी) - 8957400965
    • वाणिज्यिक नियंत्रण: 9957555984
    • फुर्केटिंग(एफकेजी): 9957555966
    • मारियानी(एमएक्सएन): 6001882410
    • सिमलगुड़ी(एसएलजीआर): 8789543798
    • तिनसुकिया(एनटीएसके): 995755595 9
    • डिब्रूगढ़(DBRG): 9957555960
    Helpline Number

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+