गोंडा रेल हादसा: दुर्घटना या षडयंत्र? गाड़ी पटरी से उतरने से जस्ट पहले ड्राइवर ने सुना धमाका

Dibrugarh Express Accident: उत्तर प्रदेश के गोंडा में ट्रेन हादसे को लेकर बाद अपडेट सामने आया है। ट्रेन के लोको पायलट का दावा है कि उन्होंने हादसे के पहले धमाके की आवाज सुनी थी। लोको पायलट का नाम त्रिभुवन बताया जा रहा है। लोको पायलट के दावे के बाद रेलवे ने अब हादसे की साजिश के एंगल से भी जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि गोंडा में चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कई डब्बे पटरी से उतर गए हैं। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 20 अन्य लोग घायल भी हुए हैं।

उत्तर प्रदेश के गोंडा-मनकापुर रेल रूट पर गुरुवार दोपहर मोतीगंज-झिलाही स्टेशनों के बीच चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। यह हादसा दोपहर 2:37 बजे उसे वक्त हुआ। जब ट्रेन चंडीगढ़ से निकलकर डिब्रूगढ़ की ओर जा रही थी। हादसे से ट्रेन के एसी डिब्बे डिरेल होकर पलट गए। रेल दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

Train Accident

ट्रेन हादसा मनकापुर-गोंडा के बीच झिलाही स्टेशन के पास हुआ है। ट्रेन को चला रहे लोको पायलट ने खुलासा किया है कि हादसे के पहले उन्होंने धमाके की आवाज सुनी थी। पूर्वोत्तर रेलवे सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है। दुर्घटना की कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी जांच के आदेश दिए हैं। रेल मंत्रालय ने हादसे में मृतकों को 10-10 लाख, गंभीर रूप से घायल यात्रियों के लिए ढाई-ढाई लाख और सामान्य घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

हादसे में दो यात्रियों के पैर कट गए हैं। ज्यादातर घायल यात्री एसी कोच में बैठे थे। जानकारी के मुताबिक ट्रेन चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही थी। यह ट्रेन बुधवार रात 11:39 बजे चंडीगढ़ से रवाना हुई थी और गुरुवार दोपहर 2:37 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा झिलाही स्टेशन के गोसाई हिडवा में हुआ। जिसकी अयोध्या से 30 किलोमीटर और लखनऊ से 129 किलोमीटर दूरी है। दुर्घटना में एसी के तीन कोच समेत 15 बोगियां पट्टी से उतरी है। इनमें से तीन पलट गई है।

सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन हादसे की सीआरएस जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इस जांच के बाद हादसे की वजह का पता चल सकेगा। लोको पायलट के मुताबिक प्रथम दृष्टया धमाका होने के बाद हादसे की बात कही जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+