LIVE: केजरीवाल के घर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल

Breaking News LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज झारखंड में वंदे भारत ट्रेन समेत कई योजनाओं की सौगात दी हैं, आज उनका जमशेदपुर में रोड शो भी था लेकिन लगातार भारी बारिश के कारण पीएम मोदी को कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।

तो वहीं दूसरी ओर मेरठ हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Breaking News LIVE

LIVE Feed
Sep 15, 2024, 8:08 PM IST

म्यांमार में बाढ़: मानवीय सहायता के लिए IAF ने शुरू की तैयारी

भारतीय नौसेना ने म्यांमार में आई विनाशकारी बाढ़ के जवाब में मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) अभियानों को तैनात करने के लिए तेजी से तैयारी शुरू कर दी है। दक्षिण चीन सागर से उठे चक्रवात टाइफून यागी से देश भर के कई क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।
Sep 15, 2024, 8:04 PM IST

जर्मनी की मंत्री स्वेंजा शुल्ज़ भारत पहुंचीं

जर्मनी की आर्थिक सहयोग एवं विकास मंत्री स्वेंजा शुल्ज़ भारत पहुंचीं। उन्होंने एक बयान में कहा, "ऊर्जा परिवर्तन पर भारत-जर्मनी सहयोग बेहद अहम है, जिससे भारत, जर्मनी के साथ पूरी दुनिया को लाभ होगा।"
Sep 15, 2024, 6:03 PM IST

केजरीवाल के आवास पर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचे।
Sep 15, 2024, 5:46 PM IST

गोली मारने के आदेश दिए गए हैं-योगी

हराइच: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "हमारी 165 वन विभाग की टीम यहां मौजूद है। पहली प्राथमिकता भेड़िये को रेस्क्यू करना है।यहां 4 थर्मल ड्रोन लगाए गए हैं, अगर वहां हिंसा होती दिखे और जनहानि करने से पहले ही उसे गोली मारने के आदेश दिए गए हैं, लेकिन यह अंतिम विकल्प है। 5 भेड़ियों को रेस्क्यू किया गया है और एक भेड़िया पकड़ा नहीं गया है।"
Sep 15, 2024, 5:07 PM IST

भेड़िये के हमले से प्रभावित परिवारों से मुलाकात

सिसैया चुरामन, बहराइच: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भेड़िये के हमले से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की।
Sep 15, 2024, 5:07 PM IST

दिल्ली: जूता फैक्ट्री में आग

दिल्ली: लॉरेंस रोड पर स्थित जूता फैक्ट्री में आग लग गई। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।
Sep 15, 2024, 4:02 PM IST

48 घंटे का राज क्या है-सुधांशु त्रिवेदी

बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "जेल से बाहर आने के बाद आतिशबाजी की गई। वो इस देश के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं, जिन्होंने जेल से बाहर आकर अपनी ही सरकार के बनाए नियम तोड़े। दिल्ली सरकार ने आतिशबाजी पर रोक लगाने का फैसला किया और दिल्ली के मुख्यमंत्री ने जेल से बाहर आकर दिल्ली सरकार के नियम तोड़े...आप (अरविंद केजरीवाल) बाहर आकर इस्तीफा देने की बात क्यों कर रहे हैं और 48 घंटे बाद क्या मामला है? देश और दिल्ली की जनता जानना चाहती है कि 48 घंटे का राज क्या है, 48 घंटे में क्या-क्या निपटाना है?..."
Sep 15, 2024, 4:00 PM IST

जनता के बीच जाकर अग्निपरीक्षा देना चाहते हैं- सौरभ

दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, "पिछले दो सालों से भाजपा अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के सभी बड़े नेताओं पर आरोप लगा रही है कि वे बेईमान हैं, भ्रष्ट हैं... दो साल बाद भी ED और CBI अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा चलाने की हिम्मत नहीं जुटा पाई... सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को जमानत दे दी है लेकिन वे जनता के बीच जाकर अग्निपरीक्षा देना चाहते हैं और अग्निपरीक्षा देने के बाद ही मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे...वे (अरविंद केजरीवाल) एकमात्र ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो अपने पद से इस्तीफा देने के बाद कह रहे हैं कि अगर मैं ईमानदार हूं तो ही मुझे वोट देना, अन्यथा मुझे वोट मत देना..."
Sep 15, 2024, 3:59 PM IST

AAP नेता गोपाल राय ने जानिए क्या कहा?

AAP नेता गोपाल राय ने कहा, "दिल्ली की जनता ने ईमानदारी की वजह से अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया… लेकिन पिछले 2 साल से भाजपा ने जिस तरह से अरविंद केजरीवाल को भ्रष्टाचारी साबित करने के लिए जो महाअभियान चलाया वो फेल हो गया। सभी नेता जेल से बाहर आ गए। दुनिया के इतिहास में पहली बार किसी नेता ने सरेआम यह ऐलान किया है कि अगर वे(अरविंद केजरीवाल) ईमानदार हैं ते उन्हें वोट दें नहीं हैं तो न दें... अरविंद केजरीवाल ने अपने आप को जनता के हवाले कर दिया है। अब जनता ही तय करेगी कि वे ईमानदार हैं या बेईमान हैं।"
Sep 15, 2024, 3:59 PM IST

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष का बयान

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 2 दिन बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "दो दिन का समय क्यों चाहिए अरविंद केजरीवाल को? वे 2 दिनों में क्या करना चाहते हैं? दिल्ली की जनता तो आम आदमी पार्टी की सरकार से निजात पाना चाहती है। उनके(अरविंद केजरीवाल) इस्तीफे से काम नहीं चलेगा... दिल्ली की जनता AAP के भ्रष्ट प्रशासन से निजात पाना चाहती है।"
Sep 15, 2024, 2:14 PM IST

'केजरीवाल ईमानदार हैं या दोषी, जनता तय करेगी'

अरविंद केजरीवाल को आप को खत्म करने और यहां विधायकों की खरीद-फरोख्त करने के मकसद से गिरफ्तार किया गया था, लेकिन वे (बीजेपी) इसमें विफल रहे। अब अरविंद केजरीवाल जा रहे हैं, हम जनता से सर्टिफिकेट लेंगे। दिल्ली की जनता तय करेगी कि वे ईमानदार हैं या दोषी, सीएम कोजरीवाल के इस्तीफे के ऐलान पर बोले आप सांसद संजय सिंह
Sep 15, 2024, 1:23 PM IST

'हम मुख्यमंत्री से सहमत हैं...'

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 2 दिन बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने पर दिल्ली के मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा, "हम मुख्यमंत्री से सहमत हैं।"
Sep 15, 2024, 1:21 PM IST

BJP ने केजरीवाल ने इस्तीफे को बताया पब्लिसिटी स्टंट

केजरीवाल ने किया CM पद से इस्तीफे का ऐलान, BJP ने बताया पब्लिसिटी स्टंट, कहा-छवि ठीक करने की कोशिश
Sep 15, 2024, 12:50 PM IST

अरविंद केजरीवाल का पीआर स्टंट

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के 'मैं 2 दिन बाद सीएम पद से इस्तीफा देने जा रहा हूं' वाले बयान पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी का कहना है, "यह अरविंद केजरीवाल का पीआर स्टंट है।
Sep 15, 2024, 12:43 PM IST

उमर अब्दुल्ला ने इंजीनियर रशीद पर कसा तंज

उमर अब्दुल्ला ने इंजीनियर रशीद पर कसा तंज, कहा-'हर कोई एनसी को निशाना बना रहा'
Sep 15, 2024, 12:43 PM IST

'CM पद से इस्तीफा दूंगा 2 दिन बाद', केजरीवाल का बड़ा ऐलान

'2 दिन बाद मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दूंगा', जेल से बाहर आने के बाद अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान
Sep 15, 2024, 12:41 PM IST

मुख्यमंत्री पर फर्जी केस करके गिरफ्तार कर लो...

(भाजपा) एक और नया फॉर्मूला बनाया है जहां जहां ये चुनाव हारे वहां-वहां के मुख्यमंत्री पर फर्जी केस करके गिरफ्तार कर लो और उसकी सरकार गिरा दो-सीएम केजरीवाल
Sep 15, 2024, 12:26 PM IST

दो दिन बाद CM पद से दूंगा इस्तीफा

अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, बोले- 'दो दिन बाद CM पद से दूंगा इस्तीफा'
Sep 15, 2024, 11:27 AM IST

आज झारखंड को विकास का नया आशीर्वाद मिला है...

आज झारखंड को विकास का नया आशीर्वाद मिला है। 6 नई वंदे भारत ट्रेनें, 650 करोड़ से ज्यादा की रेलवे परियोजनाएं, यात्रा सुविधाओं का विस्तार हुआ है-पीएम मोदी
Sep 15, 2024, 11:01 AM IST

बेंगलुरु में गणपति विसर्जन को लेकर ट्रैफिक सिस्टम में बदलाव

Ganesh Visarjan: बेंगलुरु में गणपति विसर्जन को लेकर ट्रैफिक सिस्टम में बदलाव, जानिए कौन-कौन से रूट हुए डाइवर्ट
Sep 15, 2024, 11:00 AM IST

जम्मू कश्मीर के पुंछ में जारी एनकाउंटर, तीन आतंकी घिरे

जम्मू कश्मीर के पुंछ में जारी एनकाउंटर, जवानों ने तीन आतंकियों को घेरा
Sep 15, 2024, 11:00 AM IST

सी. एन. अन्नादुरई की जयंती आज

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने डीएमके संस्थापक और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री सी. एन. अन्नादुरई को उनकी 116वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी।
Sep 15, 2024, 10:48 AM IST

भारत ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई

प्रधानमंत्री मोदी ने टाटानगर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर टाटानगर-पटना वंदे भारत ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई।
Sep 15, 2024, 10:47 AM IST

पीएम मोदी का रोड शो कार्यक्रम रद्द

जमशेदपुर में भारी बारिश के चलते पीएम मोदी का रोड शो कार्यक्रम रद्द।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+