केजरीवाल ने किया CM पद से इस्तीफे का ऐलान, BJP ने बताया पब्लिसिटी स्टंट, कहा-छवि ठीक करने की कोशिश

Delhi: दिल्ली मुख्यमंत्री ने रविवार को एक चौंकाने वाला ऐलान किया। केजरीवाल ने कहा कि वह अगले दो दिनों में दिल्ली के सीएम पद से इस्तीफा देंगे और उनकी पार्टी का कोई और व्यक्ति उनकी जगह लेगा। केजरीवाल ने कहा कि अगले मुख्यमंत्री का फैसला अगले दो दिनों में किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव नवंबर में महाराष्ट्र और झारखंड के साथ कराए जाएं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 'मैं 2 दिन बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने जा रहा हूं' वाले बयान पर बीजेपी का रिएक्शन सामने आया है। भाजपा ने इसे केजरीवाल का पीआर स्टंट बताया है। बीजेपी के प्रवक्ता ने आम आदमी पार्टी को एक भ्रष्ट पार्टी बताते हुए कहा की वो सोनिया गांधी का मॉडल लागू करना चाहते हैं।

Arvind Kejriwal

बीजेपी ने बताया पीआर स्टंट

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा, "यह अरविंद केजरीवाल का पीआर स्टंट है। उन्होंने समझ लिया है कि दिल्ली के लोगों में उनकी छवि एक ईमानदार नेता की नहीं बल्कि एक भ्रष्ट नेता की बन गई है, आज आम आदमी पार्टी पूरे देश में एक भ्रष्ट पार्टी के रूप में जानी जाती है। अपने पीआर स्टंट के तहत, वे अपनी छवि को बहाल करना चाहते हैं..."

उन्होंने आगे कहा, "यह स्पष्ट है कि वे सोनिया गांधी मॉडल को लागू करना चाहते हैं, जहां उन्होंने मनमोहन सिंह को एक डमी प्रधानमंत्री बनाया और पर्दे के पीछे से सरकार चलाई। उन्होंने आज समझ लिया है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली चुनाव हार रही है और दिल्ली के लोग उनके नाम पर वोट नहीं दे सकते, इसलिए वे किसी और को बलि का बकरा बनाना चाहते हैं..."

क्या कहा अरविंद केरजीवाल ने?

AAP मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए, अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह दिल्ली में जल्दी चुनाव की मांग करेंगे और तब तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे जब तक लोग उन्हें "ईमानदारी का प्रमाणपत्र" नहीं देते।

केजरीवाल ने कहा, "जनता के आशीर्वाद से, हमारे पास बीजेपी की सभी साजिशों का मुकाबला करने की ताकत है। आज, हम दिल्ली के लिए इतना कुछ कर पाए हैं क्योंकि हम ईमानदार हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "आज, वे हमारी ईमानदारी से डरते हैं क्योंकि वे खुद ईमानदार नहीं हैं। मैंने 'पैसे से सत्ता और सत्ता से पैसे' के इस खेल का हिस्सा नहीं बना। मुझे कानून की अदालत से न्याय मिला, अब जनता की अदालत मुझे न्याय देगी। अब, मैं मुख्यमंत्री की कुर्सी पर फिर से तभी बैठूंगा जब दिल्ली की जनता का फैसला आएगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+