जम्मू कश्मीर के पुंछ में जारी एनकाउंटर, जवानों ने तीन आतंकियों को घेरा
जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकियों के साथ सुरक्षाकर्मियों का एनकाउंटर चल रहा है। सुरक्षाकर्मियों ने लश्कर ए तैयबा के तीन आतंकियों को घेर रखा है। सुरक्षाकर्मियों ने शनिवार को बारामूला में तीन आतंकियो को ढेर किया था।
बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को किश्तवाड़ जिले के चटरू गांव में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए थे साथ ही दो अन्य घायल हो गए।
ये लगातार मुठभेड़ें ऐसे समय में हो रही हैं जब चिनाब घाटी क्षेत्र में आठ विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव की तैयारी चल रही है - जिसमें डोडा, किश्तवाड़ और रामबन जिले शामिल हैं। इसके अलावा, अनंतनाग, पुलवामा, शोपियां और कुलगाम जैसे दक्षिण कश्मीर के जिलों की 16 सीटों पर 18 सितंबर को मतदान होगा। जानकारी के अनुसार सुरक्षाकर्मियों ने जिन तीन आतंकियों को घेरा है, उसमे एक टॉप कमांडर भी शामिल है।

बता दें कि जम्मू के कठुआ और सांबा जिलों में दूसरे और तीसरे चरण में क्रमश: 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को चुनाव होने हैं। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू क्षेत्र के डोडा जिले में भाजपा उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण चुनावी रैली की। यह जम्मू-कश्मीर में उनकी पहली चुनावी रैली थी।












Click it and Unblock the Notifications