उमर अब्दुल्ला ने इंजीनियर रशीद पर कसा तंज, कहा-'हर कोई एनसी को निशाना बना रहा'

Jammu Kashmir Assembly Elections 2024: जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के चलते सियासत तेज हो गई है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने बारामूला से लोकसभा सांसद शेख अब्दुल रसीद पर निशाना साधा है। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि इंजीनियर रशीद नेशनल कॉन्फ्रेंस को निशाना बना रहे हैं। हर कोई एनसी को निशाना बना रहा है। अपने वादों को भूल जाइए। उन्हें हिसाब देना चाहिए कि उन्होंने पिछले 10 में क्या किया है। जम्मू-कश्मीर में डबल इंजन सरकार होने के बावजूद जमीनी स्तर पर क्या फायदा मिला।

उन्होंने कहा कि हर ओर से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इंजीनियर रशीद चुनाव के दौरान एनसी को निशाना बना रहे हैं। उनकी ऐसी क्या मजबूरी है। जो वे नेशनल कांफ्रेंस को निशाना बना रहे हैं। इसका जवाब भी ही दे सकते हैं। आज हर कोई हमें निशाना बना रहे हैं। चाहे प्रधानमंत्री हो, सरकार हो, पीडीपी हो, एपीपी हो सब के निशाने पर नेशनल कांफ्रेंस ही है।

omar abdullah

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वादों को लेकर पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा कि नए वादे तो छोड़िए। पहले पिछले 10 साल का तो हिसाब किताब बराबर करें। 10 साल में क्या मिला जम्मू कश्मीर को। यहां डबल इंजन की सरकार रही है। महबूबा मुफ्ती और राजभवन के जरिए 10 साल तक जम्मू कश्मीर को डबल इंजन की सरकार मिली है। इस डबल इंजन सरकार का जमीनी स्तर पर क्या फायदा मिला। प्रधानमंत्री पहले उसके बारे में बात करें। उसके बाद बाकी बातें होंगी।

आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाने के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। चुनाव आयोग ने केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव का ऐलान कर दिया है। जम्मू कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों पर तीन चरणों में चुनाव होंगे। चुनाव परिणाम 4 अक्टूबर को आएंगे।

जम्मू कश्मीर की 90 सीटों पर 18 सितंबर को पहले चरण, 25 सितंबर को दूसरे चरण और 1 अक्टूबर को तीसरे चरण का मतदान होगा। चुनाव परिणाम 4 अक्टूबर को जारी होंगे।

विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही जम्मू कश्मीर में सियासत तेज हो गई है। प्रदेश के नेता एक दूसरे के कामकाज का आकलन कर रहे हैं। नेता एक दूसरे पर निशाने साध रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+