'2 दिन बाद मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दूंगा', जेल से बाहर आने के बाद अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान

Arvind Kejriwal Resign: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वो दो दिन बाद सीएम पद से इस्तीफा देने वाले हैं। सीएम केजरीवाल ने कहा है कि अगर जनता को लगता है कि वह एक ईमानदार सीएम थे, तो उन्हें वोट जरूर मिलेगा।

सीएम केजरीवाल ने कहा, ''अब जब तक दिल्ली की जनता अपना फैसला नहीं सुना देती है तब तक मैं मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठूँगा। मैं आज से 2 दिन बाद मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दूंगा।'' सीएम केजरीवाल ने ये घोषणा रविवार (15 सितंबर) को पार्टी ऑफिस में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए की है।

Arvind Kejriwal to resign

सीएम केजरीवाल ने कहा, ''आज मैं आपकी अदालत में हूं। मैं आप लोगों से पूछना चाहता हूं कि आप लोग मुझे ईमानदार मानते हैं या नही। आप लोग बताइए केजरीवाल ईमानदार है या गुनहगार? दोस्तों दो दिन के बाद, मैं सीएम की कुर्सी से इस्तीफा देने जा रहा हूं। और मैं तब तक सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा, जब तक जनता अपना फैसला ना सुना दे कि केजरीवाल ईमानदार है, तब तक मैं सीएम की कुर्सी के ऊपर नहीं बैठूंगा।''

सीएम केजरीवाल ने जेल से क्यों नहीं दिया इस्तीफा? अब खुद बताया

सीएम केजरीवाल ने कहा, ''मैंने जेल से इस्तीफा इसलिए नहीं दिया क्योंकि मैं देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाना चाहता था। अब मैंने साबित कर दिया कि जेल से भी सरकार चलाई जा सकती है।''

सीएम केजरीवाल ने कहा, ''भगवान का हम सभी के ऊपर बहुत आशीर्वाद रहता है। इसी वजह से हम लोग बड़ी-बड़ी मुसीबतों से लड़कर और जीतकर आते हैं। इसके साथ मैं उन लाखों लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने हमारे साथियों के लिए दुआएं की।''

केजरीवाल बोले- 'मैं ईमानदार हूं, तो मुझे बड़ी संख्या में वोट दें'

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''अगर आपको लगता है कि मैं ईमानदार हूं, तो मुझे बड़ी संख्या में वोट दें। मैं अब चुने जाने के बाद ही मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठूंगा। चुनाव फरवरी में होने हैं। मेरी मांग है कि नवंबर में महाराष्ट्र चुनाव के साथ ही दिल्ली में चुनाव कराए जाएं।''

मनीष सिसोदिया भी नहीं बनेंगे दिल्ली के अगले सीएम

मनीष सिसोदिया ने भी कहा है कि वह भी डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री का पद तभी संभालेंगे जब जनता की अदालत से चुनकर आ जाएं। इसका मतलब साफ है कि मनीष सिसोदिया भी दिल्ली के अगले सीएम नहीं बनेंगे। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अब दिल्ली की सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनिता केजरीवाल बन सकती हैं। हालांकि लिस्ट में आतिशी मार्लेना, राघव चड्ढा और संजय सिंह का भी नाम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+