Breaking News: निर्मला सीतारमण को कर्नाटक HC से राहत, FIR रद्द करने का आदेश

Breaking News LIVE: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से ओडिशा की पांच दिवसीय यात्रा पर हैं तो वहीं दूसरी ओर बांग्लादेश में हिंदू धर्मगुरु का बचाव करने पर वकील रामेन रॉय पर हमला किया गया है। अगर मौसम की बात करे तो आज भी दक्षिण भारत में मौसम काफी खराब है।

Breaking LIVE

आज तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान फेंगल के आतंक से पूरा राज्य त्रस्त है, आज भी यहां पर अलर्ट घोषित है तो वहीं कर्नाटक-केरल में भी भारी बारिश हो रही है, यहां भी रेडअलर्ट जारी है । देश-दुनिया की तमाम बड़ी अपडेट को जानने के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Dec 03, 2024, 5:38 PM IST

निर्मला सीतारमण को कर्नाटक HC से राहत

कर्नाटक उच्च न्यायालय ने चुनाव बांड के नाम पर जबरन वसूली के आरोप में पूर्व सांसद और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नलीन कुमार कटील के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश जारी किया है। मामले में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील ने कहा कि मंत्री के खिलाफ एफआईआर को रद्द करने का अनुरोध करने वाली याचिका अभी तक दायर नहीं की गई है।
Dec 03, 2024, 5:34 PM IST

दिल्ली पुलिस ने दाखिल की अर्जी

दिल्ली पुलिस ने आप विधायक नरेश बालियान की दो दिन की पुलिस हिरासत के लिए अर्जी दाखिल की है। नरेश की ओर से जमानत याचिका दाखिल की गई है। दिल्ली पुलिस ने जमानत का विरोध किया और कहा कि सबूत मौजूद हैं, पैसे का लेन-देन हुआ है और उसने पैसे उगाहे हैं। बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि पैसे का कोई लेन-देन नहीं हुआ है।
Dec 03, 2024, 4:43 PM IST

अयोध्या में बांग्लादेश को लेकर विरोध प्रदर्शन

अयोध्या: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय बांग्लादेश में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने कहा, "भारत ने बांग्लादेश को अपने पैरों पर खड़ा करने में हर संभव मदद की। आज हम बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों की निंदा करने के लिए एकत्र हुए हैं। वहां की सरकार हिंदुओं को सुरक्षा प्रदान करने में विफल रही है। बांग्लादेश सरकार को अन्याय के खिलाफ खड़ा होना चाहिए और हिंदुओं की रक्षा करनी चाहिए।"
Dec 03, 2024, 4:41 PM IST

झारखंड मंत्रिमंडल का विस्ता

झारखंड मंत्रिमंडल का विस्तार 5 दिसंबर को होगा।
Dec 03, 2024, 4:03 PM IST

आतंकवादी जुनैद अहमद भट ढेर

जम्मू-कश्मीर: कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि चल रहे ऑपरेशन में एक आतंकवादी मारा गया, जिसकी पहचान जुनैद अहमद भट (एलईटी, श्रेणी ए) के रूप में हुई है। यह आतंकवादी गगनगीर, गंदेरबल में नागरिकों की हत्या और कई अन्य आतंकी हमलों में शामिल था। दाचीगाम के ऊपरी इलाकों में ऑपरेशन जारी है।
Dec 03, 2024, 3:38 PM IST

मलत्तार नदी में आई बाढ़, इलाके जलमग्न

पुडुचेरी: मलत्तार नदी में आई बाढ़ के कारण नदी के किनारे के गांव जलमग्न हो गए हैं। वडुवगुप्पम, मनामेदु, कडुवनूर, करायमपुथुर और पगुर और अन्य इलाके जलमग्न हैं।
Dec 03, 2024, 3:37 PM IST

ताज महल को बम से उड़ाने की धमकी

उत्तर प्रदेश: आगरा में ताज महल को आज ईमेल के ज़रिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद ने बताया, "पर्यटन विभाग को ईमेल मिला है। उसके आधार पर ताजगंज थाने में मामला दर्ज किया जा रहा है। आगे की जांच की जा रही है।"
Dec 03, 2024, 3:18 PM IST

शिंदे ठाणे के ज्यूपिटर हॉस्पिटल से निकले

महाराष्ट्र के कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे ठाणे के ज्यूपिटर हॉस्पिटल से निकले। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया, क्योंकि उनकी स्वास्थ्य स्थिति में कोई सुधार नहीं दिख रहा है।
Dec 03, 2024, 2:16 PM IST

नोएडा: पुलिस हिरासत में आंदोलनकारी किसानो

उत्तर प्रदेश: नोएडा में राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया। किसान विभिन्न मांगों को लेकर यहां अपना धरना कर रहे हैं।
Dec 03, 2024, 1:59 PM IST

राहुल गांधी को संभल में नहीं मिलेगी एंट्री

राहुल गांधी को संभल में नहीं मिलेगी एंट्री, नेता प्रतिपक्ष के प्रस्तावित दौरे पर मुरादाबाद कमिश्नर का बयान
Dec 03, 2024, 1:58 PM IST

न्याय संहिता समानता, समरसता...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन नए आपराधिक कानूनों को राष्ट्र को समर्पित करने के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "न्याय संहिता समानता, समरसता और सामाजिक न्याय के विचारों से बुनी गई है।"
Dec 03, 2024, 1:55 PM IST

एकनाथ शिंदे की फिर बिगड़ी तबीयत, ले जाया गया अस्‍पताल

महाराष्‍ट्र के कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे की फिर बिगड़ी तबीयत, ले जाया गया ठाणे के जुपिटर अस्पताल
Dec 03, 2024, 1:30 PM IST

एकनाथ शिंदे जुपिटर अस्पताल में भर्ती

महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को ठाणे के जुपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया है क्योंकि उनकी स्वास्थ्य स्थिति में कोई सुधार नहीं दिख रहा है। डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य की पूरी जांच करने की सलाह दी है: सूत्र
Dec 03, 2024, 12:40 PM IST

संभल की घटना सोची-समझी साजिश थी: अखिलेश यादव

संभल मामले पर समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव का कहना है कि "...संभल में जो घटना हुई है, वह एक सोची समझी साजिश है और संभल में भाईचारे को गोली मारी गई है। भाजपा और उसके सहयोगी दलों द्वारा पूरे देश में खुदाई की बातें देश के भाईचारे को नष्ट कर देंगी...": सपा प्रमुख अखिलेश यादव
Dec 03, 2024, 12:39 PM IST

सीरिया बंदरबांट का अंतिम विजेता तुर्की? ये रहे 5 वजह

Syria Civil War: सीरिया बंदरबांट का अंतिम विजेता तुर्की? अर्दोआन ने क्यों लगाई गृहयुद्ध की आग, ये रहे 5 वजह
Dec 03, 2024, 12:39 PM IST

विक्रांत मैसी ने क्यों छोड़ी एक्टिंग? जानें वजह

विक्रांत मैसी ने क्यों छोड़ी एक्टिंग? 'डॉन' या 'राजनीति' क्या है कारण या फिर कुछ और है वजह
Dec 03, 2024, 12:38 PM IST

सीरिया गृहयुद्ध को लेकर बाइडेन प्रशासन कनफ्यूज क्यों?

Syria Civil War: सीरिया गृहयुद्ध में अमेरिका क्या करे? विदेश नीति के अहम मोर्चे पर फिर कनफ्यूज जो बाइडेन
Dec 03, 2024, 12:38 PM IST

किसानों के विरोध प्रदर्शन को लेकर मजबूत सुरक्षा व्यवस्था

किसानों के विरोध प्रदर्शन को लेकर मजबूत सुरक्षा व्यवस्था, दिल्ली-नोएडा सीमा पर यातायात अब भी बाधित
Dec 03, 2024, 12:15 PM IST

अनूठी मोहल्ला बसें - दो रूटों पर ट्रायल हो चुका है

दिल्ली की अनूठी मोहल्ला बसें - दो रूटों पर ट्रायल हो चुका है। मैं यहां चार्जिंग और अन्य चीजों के निरीक्षण के लिए आई हूं। ये बसें आने वाले दो हफ्तों में दिल्ली की सड़कों पर होंगी।'
Dec 03, 2024, 11:32 AM IST

एमके स्टालिन ने पीएम मोदी से बात की

एमके स्टालिन ने पीएम मोदी से बात की, नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्रीय टीम भेजने का अनुरोध किया।
Dec 03, 2024, 11:30 AM IST

'हर साल तमिलनाडु में होने वाले नुकसान की प्रकृति बढ़ी'

तमिलनाडु भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई कहते हैं, "हम सभी जानते हैं कि हर साल तमिलनाडु में होने वाले नुकसान की प्रकृति बहुत बढ़ रही है। पिछले साल चेन्नई और उसके बाहरी इलाकों में नुकसान ज़्यादा हुआ था और इस साल तटीय क्षेत्र, डेल्टा क्षेत्र, नागापट्टनम तक ज़्यादा हुआ है। हम मरक्कनम क्षेत्र की बात कर रहे हैं, जहाँ नमक की खेती बहुत ज़्यादा होती है। इस नमक क्षेत्र का लगभग 80% हिस्सा बह गया है और लगभग 5,000 लोग अपना रोज़गार खो रहे हैं... हर साल हम तमिलनाडु सरकार से उचित तरीके से गाद निकालने का अनुरोध करते रहते हैं, लेकिन वे ऐसा नहीं करते... तमिलनाडु सरकार गाद निकालने में बिल्कुल भी निवेश नहीं कर रही है... कोई तैयारी नहीं हुई है, सिर्फ़ आरोप-प्रत्यारोप का खेल चल रहा है.
Dec 03, 2024, 10:50 AM IST

'विक्रांत मैसी कॉकरोच है', कंगना रनौत ने क्यों कही ऐसी बात

'विक्रांत मैसी तो कॉकरोच है', कंगना रनौत ने क्यों कही थी ऐसी बात? अब एक्टर की करने लगीं तारीफ और फिर जो हुआ
Dec 03, 2024, 10:49 AM IST

Gold Rate: सोने-चांदी की कीमत में आया कितना अंतर?

Gold Rate: सोने-चांदी की कीमत में आया कितना अंतर? चेक करें क्या है आज गोल्ड-सिल्वर का ताजा रेट
Dec 03, 2024, 10:49 AM IST

'हमें उम्मीद है कि चिन्मय कृष्ण दास को आज न्याय मिलेगा'

इस्कॉन कोलकाता के उपाध्यक्ष राधा रमन ने कहा, "हमें उम्मीद है कि चिन्मय कृष्ण दास को आज न्याय मिलेगा। हमने देखा है कि वह लंबे समय से जेल में है। हमें जानकारी मिली है कि उनके वकील रमन रॉय पर हमला किया गया था और वह आईसीयू में है तथा उनकी हालत गंभीर है। हम बांग्लादेश सरकार से अनुरोध करते हैं कि वह चिन्मय कृष्ण दास के वकील को सुरक्षा प्रदान करे... हमें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि जेल में उसके साथ कैसा व्यवहार किया जा रहा है। हमें उम्मीद है कि वह आज अदालत में पहुंचने पर अपनी स्थिति के बारे में बताएंगे। हम उसके स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं... बांग्लादेश सरकार स्पष्ट करेगी कि उन्हें क्यों गिरफ्तार किया गया है।उन्हें तुरंत रिहा किया जाना चाहिए। बांग्लादेश में स्थिति अभी भी अस्थिर है..."
Dec 03, 2024, 10:45 AM IST

"मेरी तस्वीर पर थूको और मुझे जूतों से मारो"

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस की तस्वीर वाले पोस्टर और "मेरी तस्वीर पर थूको और मुझे जूतों से मारो" लिखे पोस्टर सिलीगुड़ी नगर निगम और कुछ शैक्षणिक संस्थानों के सामने सड़क पर देखे गए। यह बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, खासकर वहां के हिंदुओं पर लक्षित हमले के बीच हुआ है।
Dec 03, 2024, 9:42 AM IST

बंधकों को रिहा करो, चुकानी पड़ेगी भारी कीमत: गाजा पर ट्रंप

Donald Trump Warns Gaza: 'इजराइली बंधकों को करो तुरंत रिहा, वरना तबाही ला दूंगा', ट्रंप की गाजा को दी धमकी
Dec 03, 2024, 9:41 AM IST

रामायण के मंचन के दौरान एक्टर ने किया घिनौना काम

Odisha: रामायण के मंचन के दौरान एक्टर ने किया घिनौना काम, पहले की पशु हत्या फिर किया भक्षण
Dec 03, 2024, 9:41 AM IST

BPSC Result 2024: शिक्षिका की बेटी पहली कोशिश में बनी जज

BPSC Result 2024: पिता सामाजिक कार्यकर्ता, मां नियोजित शिक्षिका, पहली कोशिश में बेटी बनी जज
Dec 03, 2024, 9:40 AM IST

पीवी सिंधु बनेंगी दुल्हन, इस दिन लेंगी सात फेरे

PV Sindhu: भारत की शटलर क्वीन बनने जा रही है दुल्हनिया, जानिए किससे, कहां और कब हो रही है शादी?
Dec 03, 2024, 9:40 AM IST

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से ओडिशा की पांच दिवसीय यात्रा पर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से ओडिशा की पांच दिवसीय यात्रा पर तो वहीं पीएम मोदी आज चंडीगढ़ का दौरा करेंगी।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+