महाराष्ट्र के कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे हेल्थ चेकअप के लिए पहुंचे अस्पताल, खराब तबीयत पर दी प्रतिक्रिया
Maharashtra Eknath Shinde Heath: महाराष्ट्र चुनाव परिणाम आए पूरे दस दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक नई सरकार का गठन नहीं हो सका है। मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किए बिना ही भाजपा ने शपथ ग्रहण की तारीख 5 दिसंबर तय कर दी है। वहीं आज दोपहर तीन बजे सरकार के गठन को लेकर कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे से भाजपा नेता मिलने वाले थे लेकिन उनकी अचानक एकनाथ शिंदे को ठाणे के जुपिटर अस्पताल ले जाया गया।
मंगलवार को उनके स्वाथ्य में सुधार के कोई संकेत नहीं दिख रहे थे डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य की पूरी जांच की सलाह दी है। जिसके बाद उन्हें ठाणे के अस्पताल हेल्थ टेस्ट के लिए ले जाया गया। यहां अस्पताल से निकलते हुए शिंदे ने कहा यहां मैं ठीक हूं। चिंता मत करो।

बता दें एक सप्ताह पहले जब महाराष्ट्र की नई सरकार के गठन को लेकर महायुति की अहम बैठक होने वाली थी तब अचानक तबीयत खराब होने के बाद एकनाथ शिंदे सतारा अपने गांव चले गए थे। अभी दो दिन पहले ही एकनाथ शिंदे की मुंबई वापसी हुई है।
गौरतलब है कि जब सतारा में कार्यवाहक सीएम शिंदे थे तब बुखार और जुखाम, खांसी से ग्रसित थे, डॉक्टरों की टीम उन्हें देखने के लिए उनके पैतृक घर पहुंची थी और आराम करने की सलाह दी थी। हालांकि दो दिन बाद ही एकनाथ शिंदे मुंबई वापस आ गए। मंगलवार को उन्हें डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल टेस्ट के लिए ले जाया गया और शारीरिक टेस्ट के बाद वो घर वापस चले गए।
#WATCH | Maharashtra caretaker CM Eknath Shinde leaves from Jupiter Hospital, Thane. https://t.co/PJovoC1ywn pic.twitter.com/auZGJPTAcc
— ANI (@ANI) December 3, 2024
सरकार में देरी की वजह शिंदे नहीं?
वहीं महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर गतिरोध की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना नेता दीपक केसरकर ने सोमवार को स्पष्ट किया कि महाराष्ट्र की नई सरकार के गठन में देरी का कारण कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नहीं हैं। उन्होंने कहा शपथ ग्रहण समारोह पहले ही 5 दिसंबर को निर्धारित किया जा चुका है और राज्य के अगले नेता को निर्धारित करने के लिए अंतिम चर्चा सुचारू रूप से चल रही है।
केसरकर ने कहा "यह कहना गलत है कि राज्य में सरकार नहीं बनने का कारण एकनाथ शिंदे हैं।भाजपा ने पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है और मुख्यमंत्री के चेहरे की घोषणा आज की जाएगी।"












Click it and Unblock the Notifications