'विक्रांत मैसी तो कॉकरोच है', कंगना रनौत ने क्यों कही थी ऐसी बात? अब एक्टर की करने लगीं तारीफ और फिर जो हुआ

Kangana Ranaut On Vikrant Massey: बॉलीवुड के दमदार एक्टरों में से एक विक्रांत मैसी ने हाल ही में एक्टिंग से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उनके इस फैसले से हर कोई हैरान हो गया है। लोगों को ये समझ नहीं आ रहा है कि समय से पहले एक्टर संन्यास कैसे ले सकते हैं।

Recommended Video

      कंगना रनौत ने फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' पर कहा कि यह बहुत महत्वपूर्ण फिल्म है

      दिल्ली में 'द साबरमती रिपोर्ट' की स्पेशल स्क्रीनिंग
      विक्रांत मैसी ने '12वीं फेल' और 'द साबरमती रिपोर्ट' जैसी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया है। वहीं अपनी रिटायरमेंट की घोषणा के कुछ घंटों बाद एक्टर फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' की स्क्रीनिंग के लिए दिल्ली में संसद पुस्तकालय भवन में बालयोगी सभागार में पहुंचे थे।

      Kangana Ranaut

      कंगना रनौत ने की फिल्म की तारीफ
      आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने विक्रांत मैसी की फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' देखी और एक्टर की जमकर तारीफ की। फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद कंगना रनौत ने कैमरे पर कहा- ये देखने लायक एक बहुत ही जरूरी फिल्म है और ये एक गंभीर विषय पर आधारित है।

      बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई
      जानकारी के अनुसार फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' की काफी आलोचना हुई है और लोगों ने इसे 'प्रचार' का टैग भी दिया है। लेकिन इन सभी टैग्स के बावजूद इसने लोगों का दिल जीत लिया है और बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है।

      कंगना रनौत को पसंद आई विक्रांत की एक्टिंग
      फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद कंगना रनौत ने कहा- ये एक बहुत ही जरूरी फिल्म है। ये हमारे देश का इतिहास है और पिछली सरकार ने लोगों से तथ्य छिपाए थे। फिल्म दिखाती है कि कैसे लोगों ने उस समय ऐसी गंभीर स्थिति में राजनीति की थी।।

      विक्रांत मैसी ने जाहिर की अपनी खुशी
      आपको बता दें कि फिल्म की स्क्रीनिंग पर विक्रांत मैसी भी मौजूद थे। एएनआई से इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा- ये मेरे करियर का पीक प्वॉइंट है क्योंकि मुझे पीएम के साथ फिल्म देखने को मिला। विक्रांत ने आगे कहा कि उन्होंने पीएम, अन्य सांसदों और कैबिनेट मंत्रियों के साथ फिल्म देखी और ये उनके लिए सच में खास था, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है।

      कंगना ने विक्रांत को कहा था 'कॉकरोच'
      आपको बता दें कि जब यामी गौतम ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की थीं तो विक्रांत मैसी ने मजाकिया अंदाज में उनकी टांग खींची थीं। उस समय विक्रांत मैसी ने कहा था- राधे मां की तरह शुद्ध और पवित्र। ये बात कंगना रनौत को पसंद नहीं आई थी। ऐसे में उन्होंने विक्रांत के कमेंट का जवाब देते हुए उन्हें 'कॉकरोच' कहा था। कंगना ने लिखा- कहां से निकला ये कॉकरोच। लाओ मेरी चप्पल।

      विक्रांत ने नहीं किया पलटवार
      इसके बाद बॉलीवुड बबल से बातचीत में विक्रांत मैसी से कंगना रनौत के कमेंट के बारे में पूछा गया था। इस पर उन्होंने कहा था कि वह इस पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं और ऐसी चीजें से दूरी बनाए रखने की कोशिश करते हैं। उन्होंने आगे कहा था कि वह ट्विटर का इतना अधिक इस्तेमाल नहीं करते हैं और उन्हें जो सही लगता है वो बोल सकती हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+