विक्रांत मैसी ने क्यों छोड़ी एक्टिंग? 'डॉन' या 'राजनीति' क्या है कारण या फिर कुछ और है वजह

Vikrant Massey: फिल्म 'द साबरमति रिपोर्ट' के लीड एक्टर विक्रांत मैसी इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबर है कि उन्होंने एक्टिंग को अलविदा कह दिया है। एक्टर ने ऐलान किया है कि वह अब एक्टिंग छोड़ना चाहते हैं और परिवार को समय देना चाहते हैं। विक्रांत मैसी की इस घोषणा से लोग हैरान हो गए हैं।

एक्टिंग छोड़ रहे हैं विक्रांत मैसी
आपको बता दें कि फिल्म '12वीं फेल' में विक्रांत मैसी की दमदार एक्टिंग देखने के बाद से लोग उनके दीवाने हो गए थे। वहीं फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' में भी उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। ऐसे में लोगों को ये समझ नहीं आ रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि अचानक से एक्टर ने इतना बड़ा फैसला ले लिया है।

Vikrant Massey

विक्रांत के फैसले से फैंस हुए परेशान
जैसे ही विक्रांत मैसी ने एक्टिंग की दुनिया से दूरी बनाने की बात लोगों को बताई तो उनके फैंस परेशान हो गए हैं। कुछ रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि विक्रांत किसी बड़े प्रोजेक्ट की वजह से ये ब्रेक ले रहे हैं। कहा जा रहा है कि वो जल्द फिल्म 'डॉन 3' में बतौर विलेन नजर आने वाले हैं।

फिल्म 'डॉन 3' में नजर आ सकते हैं विक्रांत मैसी
खबर है कि फिल्म 'डॉन 3' में विक्रांत मैसी एक्टर रणवीर कपूर के साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म में विलेन के रोल के लिए विक्रांत मैसी को अपने लुक और स्टाइल में बदलाव करना है है और इसलिए वह ब्रेक ले रहे हैं। हालांकि इस बात को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

राजनीति में एंट्री कर सकते हैं विक्रांत मैसी
वहीं विक्रांत मैसी को लेकर ये भी कहा जा रहा है कि जल्द ही वह राजनीति में एंट्री कर सकते हैं। उनके एक्टिंग को छोड़ने के पीछे राजनीति को भी जोड़ा जा रहा है। गोधरा कांड पर आधारित फिल्म द साबरमति रिपोर्ट में नजर आए विक्रांत मैसी की इस फिल्म की आम लोगों से लेकर बड़े बड़े राजनेताओं ने भी जमकर तारीफ की है।

फिल्म 'द साबरमति रिपोर्ट की पीएम मोदी ने भी की तारीफ
फिल्म 'द साबरमति रिपोर्ट' को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गृह मंत्री अमित शाह, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी काफी पसंद किया है। ऐसे में कहीं न कहीं ये कयास लगाए जा रहे हैं कि विक्रांत अब राजनीति में जा सकते हैं।
2025 में आने वाले प्रोजेक्ट

विक्रांत मैसी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
आपको बता दें कि विक्रांत मैसी ने भले ही अब एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया हो लेकिन साल 2025 में भी विक्रांत का जलवा स्क्रीन पर देखने को मिलेगा। साल 2025 में विक्रांत मैसी की 2 फिल्में, 'आंखों की गुस्ताखियां' और 'जीरो से रिस्टार्ट' सिनेमाघरों में रिलीज होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+