PV Sindhu: भारत की शटलर क्वीन बनने जा रही है दुल्हनिया, जानिए किससे, कहां और कब हो रही है शादी?

PV Sindhu to marry Hyderabad-based tech executive: भारत की स्टार शटलर क्वीन पीवी सिंधु ने अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है, वो दुल्हनिया बनने जा रही हैं। 29 साल की सिंधु ने पहले सैयद मोदी इंटरनेशनल टूर्नामेंट का खिताब जीतकर लोगों को खुश किया और उसके बाद शादी का ऐलान करके अपने फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया।

मालूम हो कि देश की ये होनहार बेटी 22 दिसंबर 2024 को उदयपुर में सात फेरे लेंगीं, अब आपके दिमाग में चल रहा होगा कि आखिर सिंधु का होने वाला दूल्हा कौन है?

PV Sindhu

तो आपको बता दें कि पीवी सिंधु हैदराबाद में रहने वाले वेंकट दत्ता साई से शादी करेंगी, जो पोसाइडेक्स टेक्नोलॉजीस में कार्यकारी निदेशक हैं। बेटी की शादी की जानकारी पिता पीवी रमना ने ही मीडिया को दी है।

पिता पीवी रमना ने दी बेटी की शादी की जानकारी

उन्होंने कहा कि 'ये शादी अरेंज्ड है, दोनों परिवार एक-दूसरे को जानते थे लेकिन एक महीने पहले ही सब कुछ तय हुआ। जनवरी में सिंधु का प्रोग्राम काफी व्यस्त है इसलिए हमने 22 दिसंबर को शादी के लिए दिन चुना है। शादी तो उदयपुर में होगी लेकिन रिसेप्शन 24 दिसंबर को हैदराबाद में होगा। शादी से जुड़े कार्यक्रम 20 दिसंबर से शुरू होंगे।'

बैक टू बैक ओलंपिक मेडल जीतकर पीवी सिंधु ने रचा था इतिहास

आपको बता दें कि देश के लिए बैक टू बैक ओलंपिक मेडल जीतने वाली पीवी सिंधु ने सैयद मोदी इंटरनेशनल टूर्नामेंट जीतकर ये साबित कर दिया है कि मेहनत करने वालों की कभी भी हार नहीं होती है।

PV Sindhu

आइए एक नजर डालते हैं देश की शटलर क्वीन के अब तक के सफर पर...

  • ओलंपिक में सिल्वर और ब्रॉन्ज़ मेडल जीतकर इतिहास रचने वाली पुसरला वेंकट सिंधु का जन्म 5 जुलाई 1995 को हैदराबाद, तेलंगाना में हुआ था।
  • उनके माता-पिता पीवी रमण और पी विजया वॉलीबॉल के खिलाड़ी रह चुके हैं।
  • खेल का यह जज्बा सिंधु को बचपन से ही विरासत में मिला।
  • सिंधु ने 8 साल की उम्र में बैडमिंटन खेलना शुरू किया। उनकी प्रारंभिक शिक्षा हैदराबाद के ऑक्सीलियम हाई स्कूल में हुई और बाद में उन्होंने सेंट ऐन्स कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की।
  • सिंधु ने गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी में ट्रेनिंग ली। अपने शानदार खेल प्रदर्शन के चलते वह जल्द ही राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने लगीं।
  • 2012 में उन्होंने जूनियर एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता, जो उनके करियर का एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ।
  • 2016 के रियो ओलंपिक में पीवी सिंधु ने सिल्वर मेडल जीता, उन्होंने फाइनल मुकाबले में स्पेन की कैरोलिना मारिन के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया।
  • 2021 के टोक्यो ओलंपिक में उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता।
  • पीवी सिंधु ने वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में 2019 में गोल्ड मेडल जीता।
  • कई सुपर सीरीज टूर्नामेंट्स और एशियन गेम्स में भी पदक जीत चुकी हैं।

सिंधु को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है...

  • राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार (2016)
  • पद्म श्री (2015)
  • पद्म भूषण (2020)
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+