Breaking LIVE: खान कोचिंग के संचालक फैजल खान पर FIR

Breaking LIVE: बीजेपी से इस्तीफा देने के बाद तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने शुक्रवार (5 जून) दोपहर 12 सोशल मीडिया के जरिए लोगों से संवाद किया और अपनी नई पार्टी बनाने का ऐलान भी कर दिया। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Breaking LIVE 05 June 2026

LIVE Feed
Jun 05, 2026, 2:17 PM IST

'मैं ठाकुर हूं' बोलने वाली महिला बैड टच की शिकार, Video

Aastha Singh: 'मैं ठाकुर हूं' बोलने वाली महिला बैड टच की शिकार, कहा- अपनी औरत बुर्के में और दूसरे पर हाथ साफ
Jun 05, 2026, 2:15 PM IST

खान सर पर दर्ज हुई FIR, क्या अब होने वाली है गिरफ्तारी?

FIR on Khan Sir: खान सर पर दर्ज हुई FIR, क्या अब होने वाली है गिरफ्तारी? झूठ बोलकर बुरे फंसे फैजल खान
Jun 05, 2026, 2:13 PM IST

Breaking LIVE: खान कोचिंग के संचालक फैजल खान पर FIR

खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग के संचालक फैजल खान पर आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज
Jun 05, 2026, 12:26 PM IST

Breaking LIVE: हमारी राजनीतिक पार्टी तमिलनाडु में अगला विधानसभा चुनाव लड़ेगी-अन्नामलाई

बीजेपी से इस्तीफ़ा देने के बाद, के. अन्नामलाई ने कहा, "आज हम एक आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं। हमारी राजनीतिक पार्टी तमिलनाडु में अगला विधानसभा चुनाव लड़ेगी।"
Jun 05, 2026, 12:25 PM IST

Breaking LIVE: 'मेरे लिए यह तय करना बहुत मुश्किल था कि मैं बीजेपी का सदस्य हूँ या तमिल'

बीजेपी से इस्तीफ़ा देने के बाद, के. अन्नामलाई कहते हैं, "मेरे लिए यह तय करना बहुत मुश्किल था कि मैं बीजेपी का सदस्य हूँ या तमिल। मैंने 4 दिसंबर 2025 को पार्टी को बताया कि मैं इस्तीफ़ा देने जा रहा हूँ। पार्टी ने मुझसे कहा कि पहले चुनाव पूरे कर लूँ और फिर जाऊँ।"
Jun 05, 2026, 12:10 PM IST

World Environment Day: 'एक पृथ्वी-एक परिवार और एक भविष्य'

World Environment Day 2026: 'एक पृथ्वी-एक परिवार और एक भविष्य', क्यों खास है विश्व पर्यावरण दिवस? 10 प्वाइंट
Jun 05, 2026, 12:09 PM IST

Breaking LIVE: हमारी संख्या बढ़ती रहेगी-Ritabrata Banerjee

पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता और तृणमूल कांग्रेस से निकाले गए नेता Ritabrata Banerjee ने कहा कि "मैं बस एक ही बात कहूंगा - हमारी संख्या बढ़ती रहेगी। मुझे पूरा भरोसा है। संख्या घटने का कोई सवाल ही नहीं है। देखते हैं क्या होता है। जहां तक ​​विधायकों की संख्या का सवाल है, यह संख्या बढ़ती रहेगी... पिछले एक हफ़्ते में मैंने किसी भी सांसद से बात नहीं की है।' "एंटली विधानसभा सीट से हारीं बीजेपी उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ने संदीपन साहा के घर के सामने विरोध प्रदर्शन किया। यह शर्मनाक है। हमने इस घटना के खिलाफ न्यू मार्केट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है। हम मुख्यमंत्री से अपील करते हैं कि वे इस तरह की हरकत का कभी समर्थन न करें और इसके खिलाफ कार्रवाई करें।"
Jun 05, 2026, 12:07 PM IST

Breaking LIVE: MDMK अभी भी INDIA अलायंस का हिस्सा -वाइको

DMK के INDIA ब्लॉक की बैठक का बहिष्कार करने पर, MDMK के प्रिंसिपल सेक्रेटरी दुरई वाइको ने कहा कि, "DMK का स्टैंड यह है कि वे INDIA अलायंस का हिस्सा नहीं बनना चाहते, असल में कांग्रेस के साथ उनके विचारों में मतभेद के कारण ऐसा है। मैं DMK के स्टैंड पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। लेकिन जहाँ तक MDMK की बात है, हम अभी भी INDIA अलायंस का हिस्सा हैं... मुझे खुशी है कि DMK ने एक बयान जारी कर कहा कि, भले ही हम बैठक में हिस्सा नहीं ले रहे हैं, लेकिन हमेशा एकजुट आवाज़ का हिस्सा बने रहेंगे... मैं इसकी सराहना करता हूँ..." अन्नामलाई के BJP से इस्तीफ़े पर, वे कहते हैं, "उनके जन्मदिन पर, मैं अन्नामलाई के सुखद और स्वस्थ भविष्य की कामना करता हूँ... वे शायद एक नई पारी शुरू करने जा रहे हैं, शायद अपनी खुद की पार्टी। मैं अपने भाई अन्नामलाई की सफलता की कामना करता हूँ, और उम्मीद करता हूँ कि वे द्रविड़ विचारधारा और धर्मनिरपेक्ष राजनीति को अपनाएंगे।
Jun 05, 2026, 11:00 AM IST

RBI Governor PC: 'Repo Rate में कोई बदलाव नहीं'

RBI Governor PC Highlights: 'Repo Rate में बदलाव नहीं', संजय मल्होत्रा ने क्यों कहा-कर लेंगे झटकों का सामना?
Jun 05, 2026, 10:59 AM IST

Breaking LIVE: तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई ने छोड़ी पार्टी

भारतीय जनता पार्टी ने तमिलनाडु प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष के.अन्नामलाई का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. BJP के  राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आधिकारिक तौर पर उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है।
Jun 05, 2026, 10:12 AM IST

Breaking LIVE: नुकसान के साथ इन झटकों का सामना कर लेंगे-RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने कहा कि 'भारतीय अर्थव्यवस्था ने ग्लोबल उथल-पुथल के इस दौर में पहले के ऐसे ही दौरों की तुलना में कहीं बेहतर बुनियादी हालात के साथ प्रवेश किया है। हमें भरोसा है कि हम कम से कम नुकसान के साथ इन झटकों का सामना कर लेंगे। पिछले कुछ महीनों में, ग्लोबल अर्थव्यवस्था में काफी अनिश्चितता रही है, अहम व्यापारिक रास्तों और सप्लाई चेन में रुकावटें आई हैं, बाज़ार में उतार-चढ़ाव बढ़ा है और कारोबारियों का नज़रिया सतर्क रहा है। मैं सबसे पहले इस बात पर ज़ोर देना चाहता हूं कि भारतीय अर्थव्यवस्था ने ग्लोबल उथल-पुथल के इस दौर में पहले के ऐसे ही दौरों की तुलना में कहीं बेहतर बुनियादी हालात के साथ प्रवेश किया है। हमें भरोसा है कि हम कम से कम नुकसान के साथ इन झटकों का सामना कर लेंगे।'
Jun 05, 2026, 10:09 AM IST

Breaking LIVE: रेपो रेट में बदलाव नहीं, 5.25% पर बरकरार: RBI

RBI ने पॉलिसी रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा और न्यूट्रल रुख बनाए रखा।
Jun 05, 2026, 10:07 AM IST

Breaking LIVE: रामालिंगा रेड्डी ने दिया इस्तीफा, बढ़ीं सीएम डीके की मुश्किलें

कर्नाटक में डीके शिवकुमार सरकार के लिए मुशक्लिें पैदा हो गई हैं, दरअसल रामालिंगा रेड्डी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. दरअसल उनको डीके सरकार में पोर्टफोलियो मंत्री बनाया गया था, जिससे वह खुश नहीं थे.जिस वजह से उन्होंने पद छोड़ने का फैसला लिया।
Jun 05, 2026, 9:36 AM IST

नोएडा के IVY काउंटी सोसाइटी और सेक्टर-52 के PG में लगी भीषण आग

Delhi के बाद Noida में आग का तांडव, IVY काउंटी सोसाइटी और सेक्टर-52 के PG में लगी भीषण आग
Jun 05, 2026, 9:35 AM IST

Breaking LIVE: रेपो रेट बढ़ेगा या घटेगा? सुबह 10 बजे RBI करेगा ऐलान

रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्‍होत्रा की अगुवाई में तीन दिनों से चल रही मौद्रिक नीति सीमिति (MPC) की बैठक के नतीजे शुक्रवार सुबह 10 बजे आएंगे,क्या रेपो रेट घटेगा या बढ़ेगा, इसी पर सबकी निगाहें।
Jun 05, 2026, 9:33 AM IST

Breaking LIVE: उत्तराखंड में MD ने जारी किया येलो अलर्ट

उत्तराखंड में अगले तीन दिन भारी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट।
Jun 05, 2026, 9:25 AM IST

IVY काउंटी की 12वीं मंजिल के एक फ्लैट में लगी

आग IVY काउंटी की 12वीं मंजिल के एक फ्लैट में लगी. फायर ब्रिगेड की टीमें आग बुझाने का काम कर रही हैं।
Jun 05, 2026, 9:25 AM IST

Noida LIVE: बचाव कार्य में तेज़ी लाने के निर्देश

सेक्टर 75 की आइवी काउंटी हाउसिंग सोसाइटी में SDRF की एक टीम पहुँची है, जहाँ एक अपार्टमेंट में आग लग गई थी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाउसिंग कॉलोनी में आग लगने की घटना का संज्ञान लिया है और अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य में तेज़ी लाने के निर्देश दिए हैं।
Jun 05, 2026, 9:22 AM IST

Noida LIVE: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया घटना का संज्ञान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा के सेक्टर 75 स्थित आइवी काउंटी हाउसिंग कॉलोनी में लगी आग की घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों में तेज़ी लाने और घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। प्रशासन को सभी स्तरों पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने राहत कार्यों की लगातार निगरानी करने का भी निर्देश दिया है।
Jun 05, 2026, 9:21 AM IST

Noida LIVE: नोएडा की हाईराइज सोसायटी के 12वें फ्लोर पर भीषण आग

नोएडा के सेक्टर 75 में स्थित आइवी काउंटी हाउसिंग सोसाइटी के एक अपार्टमेंट में लगी आग को पूरी तरह बुझाने का काम चल रहा है। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+