Aastha Singh: 'मैं ठाकुर हूं' बोलने वाली महिला बैड टच की शिकार, कहा- अपनी औरत बुर्के में और दूसरे पर हाथ साफ

Aastha Singh: 'मैं ठाकुर हूं', कहकर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं बैंक कर्मी आस्था सिंह एक बार फिर से लोगों के बीच में सुर्खियां बनी हैं क्योंकि उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने साथ हुए एक गंदी हरकत का जिक्र कर रही हैं।

दरअसल कानपुर निवासी आस्था ने बताया कि 'एक अधेड़ उम्र के मु्स्लिम व्यक्ति ने ई-रिक्शा में उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की, बदले में उन्होंने उसे झन्नाटेदार मुक्का रसीद किया लेकिन उस इंसान ने उन पर ही सारा आरोप मढ़ दिया।'

शेयर किए गए वीडियो में आस्था काफी गुस्से में दिख रही हैं और उन्होंने एक समुदाय पर भी उंगली उठाई है। उन्होंने अपने वीडियो में कहा कि ' मैं ई-रिक्शे से सफर कर रही थीं और थोड़ा अपने काम में व्यस्त थी कि तभी मुझे लगा कि सामने वाले मुस्लिम व्यक्ति का पैर मेरे दोनों पैरों के बीच में आ गया है, पहले तो मुझे लगा कि शायद भीड़ की वजह से ऐसा हुआ है लेकिन थो़ड़ी ही देर बाद मुझे एहसास हुआ कि उसका हाथ मेरे थाई पर है वो भी मेरे कुर्ते के नीचे से।'

Aastha Singh

'मैंने तुरंत उसका हाथ झटका और जोरदार मुक्का मारा और धक्का दिया, जिसके बाद वो वहां से भागा, ये वो लोग हैं जो कि अपने घर की बहू-बेटियों को बुर्के में रखते हैं और दूसरे घर की इज्जत के साथ खिलवाड़ करते हैं।' आस्था ने कहा कि 'उस इंसान की हिम्मत तो देखिए, जब मैनें विरोध किया तो पलटकर बोलता है कि 'तुम्हें बैठने की तमीज नहीं है।'

'अभी भी समय है जाग जाओ और अपनी पहचान बनाओ'

आस्था ने कहा कि 'मैं जहां उस वक्त थी वो पूरा मुस्लिम बाहुल्य इलाका था इसलिए ज्यादा कुछ मैं कर नहीं पाई लेकिन का 2-3 सेकंड का वीडियो जरूर रिकॉर्ड कर लिया। तो ये सेक्यूलर का तमाचा है हमारे मुंह पर जो हम भाई-बाई करते रहते हैं , अभी भी समय है जाग जाओ और अपनी पहचान बनाओ।'

Aastha Singh

पुलिस ने शिकायत दर्ज करने को कहा

वीडियो वायरल होने के बाद कानपुर पुलिस ने संज्ञान लिया है। कानपुर पुलिस ने आस्था सिंह को थाने में शिकायत करने को कहा। पुलिस ने उनसे पूरी घटना का विवरण भी मांगा है और नियमों के तहत कार्रवाई का भरोसा दिया है।

बैंककर्मी ऋषि त्रिपाठी के साथ तगड़ा झगड़ा हुआ था

गौरतलब है कि आस्था सिंह इससे पहले भी चर्चा में रह चुकी हैं। इसी साल 6 जनवरी को एचडीएफसी बैंक में हुए एक विवाद का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उस दौरान वह अपनी नौकरी छोड़ने से संबंधित दस्तावेज लेने बैंक पहुंची थीं, जहां पर उनके और उनके पति का बैंककर्मी ऋषि त्रिपाठी के साथ तगड़ा झगड़ा हुआ था।

Aastha Singh

'ठाकुर हूं मैं', आस्था सिंह का हुआ था वीडियो वायरल

आस्था का आरोप था कि ऋषि त्रिपाठी ने उन्हें धमकी दी और उनकी जाति पूछी, जिस पर उन्होंने बड़े ही तल्ख अंदाज में कहा था- 'ठाकुर हूं मैं', जो कि आंधी की तरह वायरल हुआ था। हालांकि लोगों के निशाने पर आने के बाद आस्था ने कहा था कि 'ऋषि त्रिपाठी ने उनसे उनकी जाति पूछी थी और धमकाने की कोशिश की थी इसलिए मैंने 'ठाकुर हूं मैं' वाली बात कही थी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+