World Environment Day 2026: 'एक पृथ्वी-एक परिवार और एक भविष्य', क्यों खास है विश्व पर्यावरण दिवस? 10 प्वाइंट
World Environment Day 2026: हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। यह दिन पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने और धरती को सुरक्षित बनाने के प्रयासों को बढ़ावा देने समर्पित है।'पेड़ लगाओ धरा बचाओ' की सोच से ही इंसान को आगे बढ़ने की जरूरत है लेकिन आधुनिकतावाद में व्यक्ति इस चीज को भूल रहा है जो कि गलत है इसलिए आज का दिन लोगों को कुदरत के महत्व को समझाने के लिए निर्धारित किया गया है।
World Environment Day 2026 की थीम क्या है?
विश्व पर्यावरण दिवस 2026 की वैश्विक थीम Climate Action है। इस वर्ष का संदेश है कि'अब केवल जलवायु परिवर्तन पर चर्चा करने का समय नहीं, बल्कि ठोस कदम उठाने का समय है। अभियान का नारा 'Now For Climate' रखा गया है, इस वर्ष की वैश्विक मेजबानी Azerbaijan कर रहा है, जहां राजधानी बाकू में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

विश्व पर्यावरण दिवस 2026 से जुड़े 10 रोचक तथ्य
5 जून को ही क्यों मनाया जाता है?
1972 में स्टॉकहोम में आयोजित संयुक्त राष्ट्र मानव पर्यावरण सम्मेलन की स्मृति में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस घोषित किया गया था।
शुरुआत 1973 में हुई
विश्व पर्यावरण दिवस पहली बार 1973 में मनाया गया था और तब से यह लगातार आयोजित हो रहा है।
150 से अधिक देशों की भागीदारी
आज यह अभियान 150 से अधिक देशों में मनाया जाता है और करोड़ों लोग इसमें हिस्सा लेते हैं।
2026 का फोकस जलवायु परिवर्तन
इस वर्ष का पूरा अभियान जलवायु परिवर्तन से निपटने और कार्बन उत्सर्जन कम करने पर केंद्रित है।
हर साल बदलती है थीम
विश्व पर्यावरण दिवस की थीम हर वर्ष किसी नए पर्यावरणीय मुद्दे पर आधारित होती है ताकि वैश्विक ध्यान उस समस्या की ओर आकर्षित किया जा सके।
यह केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं
इसमें आम नागरिक, छात्र, कंपनियां और स्वयंसेवी संगठन भी बड़ी भूमिका निभाते हैं।

पीएम मोदी ने क्या कहा?
पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा कि ''एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य' के सिद्धांत से प्रेरित होकर, हम 'मिशन LiFE' की भावना के साथ एक स्वच्छ, हरित और अधिक टिकाऊ ग्रह की दिशा में काम करना जारी रखेंगे।''प्रकृति का संरक्षण केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और संस्कारों का भी अभिन्न हिस्सा है।' मधु वाता ऋतायते मधु क्षरन्ति सिन्धवः। माध्वीर्नः सन्त्वोषधीः॥'
पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित लोगों को शुभकामनाएं
उन्होंने कहा है कि 'विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी को शुभकामनाएं। मैं उन सभी लोगों की सराहना करना चाहता हूं जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित हैं। यह दिन हमारे पर्यावरण की रक्षा करने और टिकाऊ विकास को आगे बढ़ाने के हमारे संकल्प को दोहराने का है। पिछले दशक में हमारी सरकार द्वारा किए गए अनेक प्रयास इस दिशा में हमारे कार्यों को उजागर करते हैं। भारत की कुछ प्रमुख सफलताओं में हरित क्षेत्र का विस्तार और कई जानवरों की आबादी में वृद्धि शामिल है। भारत के लोगों ने दिखाया है कि सामूहिक प्रयासों, नीतियों, विज्ञान और नवाचार में विश्वास के माध्यम से हमारे पर्यावरण को बेहतर बनाया जा सकता है।'














Click it and Unblock the Notifications