Breaking: यूथ कांग्रेस की हरकत पर भड़के योगी, कहा- 'देश की छवि से खिलवाड़'- Video
Breaking: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटना की सख्त निंदा करते हुए कहा कि कुछ लोग देश की कीमत पर राजनीति कर रहे हैं और ऐसी हरकतें किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं हैं।
'देश की कीमत पर सौदेबाजी नहीं'- योगी
सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा, 'देश की कीमत पर खिलवाड़ किया जा रहा है। हम क्या देश की कीमत पर सौदेबाजी करेंगे? हर भारतवासी को इस घटना की निंदा करनी चाहिए।' उनका कहना था कि राष्ट्रीय छवि से जुड़ी घटनाओं में जिम्मेदारी और संवेदनशीलता जरूरी है।

'दुनिया भारत की ओर देख रही है, छवि खराब करने की कोशिश'
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारत का वैश्विक मंच पर भरोसा मजबूत हुआ है, वहीं दूसरी ओर भारत मंडपम में इस तरह की शर्मनाक घटना करने की कोशिश की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरी दुनिया के सामने भारत की छवि खराब करने का 'कुत्सित प्रयास' हुआ है और इसकी निंदा की जानी चाहिए।
AI Summit के दौरान क्या हुआ?
दरअसल, भारत मंडपम में चल रहे AI Summit के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने टॉपलेस होकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री के खिलाफ नारे लगाए। इस घटना ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया। यह विरोध अचानक हुआ और सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो गए।
यूथ कांग्रेस ने माना, कांग्रेस हाईकमान को थी प्रदर्शन की जानकारी
इस पूरे मामले पर भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'आज यूथ कांग्रेस के सदस्य एआई समिट में गए और 'प्रधानमंत्री समझौतावादी हैं' के नारे लगाए। यह गुस्सा सिर्फ हमारे यूथ कांग्रेस सदस्यों का नहीं है, बल्कि हर उस युवा का है जो आज बेरोजगार है।' भानु चिब ने ये भी माना की पार्टी को इस प्रदर्शन की पहले से जानकारी थी। साथ ही प्रदर्शनकारियों को राहुल गांधी का सिपाही भी बताया।
व्यापार समझौते और किसानों का मुद्दा
उदय भानु चिब ने आगे कहा कि अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते से भारत के किसानों और आम लोगों को नुकसान होगा, जबकि फायदा सिर्फ अमेरिका को मिलेगा। उन्होंने कहा कि इसी मुद्दे पर युवाओं में नाराजगी है और उसी को व्यक्त करने के लिए यह प्रदर्शन किया गया।
'लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन हमारा अधिकार'
यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'लोगों की आवाज उठाना हमारा फर्ज है। हमारे देश में लोकतंत्र है और हम कहीं भी शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर सकते हैं।' उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकार बताते हुए कहा कि युवाओं की समस्याओं को सामने लाना जरूरी है।
यह घटना अब सिर्फ एक प्रदर्शन नहीं, बल्कि सरकार और विपक्ष के बीच नई राजनीतिक बहस का मुद्दा बन चुकी है। एक तरफ सरकार इसे देश की छवि से जोड़ रही है, तो दूसरी ओर कांग्रेस इसे युवाओं की आवाज बता रही है। आने वाले दिनों में यह विवाद और कितना बढ़ेगा, इस पर सबकी नजर बनी हुई है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।
-
Delhi Power Cut: शनिवार को निजामुद्दीन, द्वारका समेत कई इलाकों में घंटों गुल रहेगी लाइट, देखें पूरा लिस्ट -
Kal Ka Mausam: Delhi से महाराष्ट्र तक IMD का अलर्ट! 3-4 अप्रैल को किन राज्यों में तूफानी बारिश-ओलावृष्टि? -
Kal ka Mausam: Noida-Delhi में तगड़ी बारिश? 4 अप्रैल को UP-राजस्थान समेत इन राज्यों में गिरेंगे ओले? -
Delhi Traffic: IPL मैच से पहले अलर्ट! 4 अप्रैल को इन रास्तों पर भूलकर भी न जाएं, नहीं तो घंटों जाम में फंसेंगे -
LPG Price Delhi Today: दिल्ली में कमर्शियल गैस और CNG-PNG की कीमतों में उछाल, आज क्या है ताजा रेट -
दिल्ली में नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक?












Click it and Unblock the Notifications