Delhi Power Cut: शनिवार को निजामुद्दीन, द्वारका समेत कई इलाकों में घंटों गुल रहेगी लाइट, देखें पूरा लिस्ट
Delhi Power Cut: दिल्ली के कई इलाकों में 4 अप्रैल 2026 को बिजली कटौती होने वाली है। बिजली वितरण कंपनी बीआरपीएल (BRPL) ने मेंटेनेंस और नेटवर्क सुधार कार्यों के चलते अलग-अलग क्षेत्रों में तय समय के लिए पावर शटडाउन का शेड्यूल जारी किया है।
इस दौरान राजधानी के कई प्रमुख इलाकों में कुछ घंटों के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, जिससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

बीआरपीएल के अनुसार यह पावर कट योजनाबद्ध तरीके से किया जा रहा है, ताकि ट्रांसफॉर्मर, फीडर और अन्य उपकरणों की मरम्मत और अपग्रेडेशन किया जा सके। कंपनी का कहना है कि यह काम भविष्य में बेहतर और सुचारु बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है।
Power Cut Schedule List: राजधानी के किन इलाकों में रहेगा पॉवर कट?
सबसे ज्यादा असर दक्षिण और पश्चिम दिल्ली के इलाकों में देखने को मिलेगा। निजामुद्दीन क्षेत्र में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक RMU मेंटेनेंस के चलते बिजली गुल रहेगी।
पालम इलाके में सिंडिकेट एन्क्लेव डाबरी और द्वारका सेक्टर-8 व राजनगर एक्सटेंशन में 11 बजे से 2 बजे तक ट्रांसफॉर्मर और HVDS मेंटेनेंस के कारण बिजली बाधित रहेगी।
मोहान गार्डन और आसपास के क्षेत्रों में भी बिजली कटौती की जाएगी। यहां रजापुर खुर्द विकास नगर और ब्लॉक WE में 11 से 2 बजे तक HVDS मेंटेनेंस का काम होगा। इसके अलावा सेवक पार्क (द्वारका) के ब्लॉक B1 में 11 से 1 बजे तक LT सर्किट मेंटेनेंस के कारण बिजली नहीं रहेगी।
सरिता विहार और जैतपुर के खड्डा कॉलोनी इलाके में भी 11 बजे से 2 बजे तक HVDS ट्रांसफॉर्मर से जुड़े काम के कारण पावर कट रहेगा। वहीं हौज खास के मेफेयर गार्डन में 11 से 11:45 बजे तक यानी करीब 45 मिनट की बिजली कटौती होगी।
नजफगढ़ क्षेत्र के गोयला डेयरी, कुतुब विहार, गोयला खुर्द और आसपास के ब्लॉक्स में भी 11 से 2 बजे तक ट्रांसफॉर्मर मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। इसी तरह नांगलोई के विकासपुरी एक्सटेंशन में भी इसी समयावधि में बिजली बाधित रहेगी।
आरके पुरम के वेस्ट ब्लॉक CPWD इलाके में 11 से 1 बजे तक RMU मेंटेनेंस के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। खानपुर के JJ कॉलोनी (ब्लॉक D) में 11 से 12:30 बजे तक ट्रांसफॉर्मर मेंटेनेंस के कारण बिजली नहीं रहेगी।
गर्मी आने से पहले बिजली कंट्रीब्यूशन कंपनियों ने कसी कमर
बीआरपीएल ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पहले से तैयारी कर लें और जरूरी काम समय रहते निपटा लें। कंपनी का कहना है कि यह पावर कट अस्थायी है और मेंटेनेंस कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। यह शटडाउन भले ही कुछ घंटों की असुविधा पैदा करे, लेकिन लंबे समय में बेहतर बिजली व्यवस्था के लिए जरूरी कदम माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications