सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत की जांच सीबीआई से करवाए जाने संबंधी PIL बॉम्‍बे हाईकोर्ट ने की रद्द

सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत की जांच सीबीआई से करवाए जाने संबंधी PIL बॉम्‍बे हाईकोर्ट ने की रद्द

मुंबई। बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच की मांग वाली जनहित याचिका को खारिज कर दिया। बॉम्बे HC ने अपने आदेश में कहा है कि अगर किसी के पास मृत्यु से संबंधित कोई सबूत है तो सीआरपीसी प्रावधानों के अनुसार पुलिस तक पहुंच सकता है।

disha
गौरतलब है कि दिशा सानियाल बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर थीं। शुरू से ही सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत को उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत से भी जोड़कर देखा जा रहा है। पिछले कुछ समय में इस थ्योरी को लेकर बड़े-बड़े दावे किए गए है। मुंबई पुलिस सुशांत की तरह ही दिशा की संदिग्ध मौत को भी लगभग आत्महत्या ही मानकर महीनों पहले बंद कर दिया था लेकिन सीबीआई जांच की मांग की जा रही थी। ये दोनों ऐसे केस इतने हाई प्रोफाइल हो चुके हैं कि इसमें रोजाना कई खुलासे हुए।

गौरतलब है कि इससे पहले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा सांसद नारायण राणे ने दावा किया था कि दिशा सानियाल की रेप के बाद हत्या की गई है। उन्होंने महाराष्ट्र के नेता और बॉलीवुड के लोगों के भी इसमें शामिल होने के आरोप लगाए थे। उन्होंने यहां तक दावा किया था कि सुशांत सिंह राजपूत की भी हत्या हुई है और उसमें भी यही लोग शामिल हैं।

वहीं कुछ समय पूर्व सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच कर रही सीबीआई भी सुशांत की मौत की गुत्‍थी सुलझाने के लिए दिशा सानियाल की मौत से जोड़कर जांच करने की बात सामने आई थी हालांकि सुशांत केस में अभी सीबीआई फाइनल निर्णय नहीं सुनाया है लेकिन सुशांत की पोस्‍टमार्टम की रिपोर्ट से ये साफ हो चुका है कि उनकी हत्‍या नहीं हुई उनकी मौत आत्‍महत्‍या करने से हुई। वहीं दिशा सानियाल जो 9 जून को मुंबई में अपने मंगेतर की कथित तौर पर कूद कर जान दे दी थी। केस की शुरूआत में ही मुंबई पुलिस ने ये साफ कर दिया था कि दिशा सानियान ने खुदकुशी की थी। दिशा की मौत का सुशांत को बहुत सदमा लगा था। सुशांत की मौत दिशा की मौत के पांच दिन बाद हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+