JNVST 2026: नवोदय कक्षा 6 में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू, 665 सीटों के लिए ऐसे करें अप्लाई, जानें योग्यता

JNVST 2026: देशभर के लाखों छात्रों के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय में दाखिला लेने का मौका आ गया है। नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 एडमिशन का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी 7 जुलाई 2026 से शुरू हो गई है।

इस बार एडमिशन प्रक्रिया में कुछ अहम बदलाव किए गए हैं, जिनका असर आवेदन करने वाले छात्रों पर पड़ेगा। खास बात यह है कि पिछले दो वर्षों की तुलना में इस बार प्रवेश परीक्षा पहले आयोजित होगी। ऐसे में जो छात्र नवोदय विद्यालय में पढ़ने का सपना देख रहे हैं, उन्हें आवेदन से पहले योग्यता, नए नियम, परीक्षा पैटर्न और आरक्षण से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी ध्यान से समझ लेनी चाहिए, ताकि आवेदन के समय किसी तरह की गलती न हो।

JNVST

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू: 7 जुलाई 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 31 जुलाई 2026
  • JNVST परीक्षा: 28 नवंबर 2026
  • संभावित रिजल्ट: मार्च/अप्रैल 2027

इस बार प्रवेश परीक्षा पिछले दो सालों की तुलना में पहले आयोजित की जाएगी।

ये भी पढ़ें: किस तारीख तक जारी होगी Re-NEET UG की फाइनल आंसर की? कब आएगा रिजल्ट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कौन कर सकता है आवेदन

आवेदन करने वाले छात्र के लिए कुछ जरूरी शर्तें तय की गई हैं।

  • छात्र शैक्षणिक सत्र 2026-27 में किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 5 में पढ़ रहा हो।
  • छात्र उसी जिले का निवासी हो, जहां स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन कर रहा है।
  • कक्षा 3, 4 और 5 की पढ़ाई मान्यता प्राप्त स्कूल से पूरी की हो।
  • जो छात्र पहले ही कक्षा 5 पास कर चुके हैं या दोबारा कक्षा 5 में पढ़ रहे हैं, वे आवेदन नहीं कर सकते।

आयु सीमा

आवेदन करने वाले छात्र का जन्म इन तारीखों के बीच होना चाहिए।

  • 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच (दोनों तारीखें शामिल)

एडमिशन प्रक्रिया में क्या बदला

इस बार नवोदय विद्यालय समिति ने जिले के आधार पर नया नियम लागू किया है।

  • छात्र केवल अपने निवास वाले जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए आवेदन कर सकेंगे।
  • यदि छात्र पड़ोसी जिले के स्कूल में पढ़ रहा है, तो वह स्कूल उसके घर से 10 किलोमीटर की हवाई दूरी के भीतर होना चाहिए। तभी आवेदन मान्य होगा।

आरक्षण का नियम

नवोदय विद्यालय में अलग-अलग श्रेणियों के लिए आरक्षण की व्यवस्था पहले की तरह लागू रहेगी।

  • 75% सीटें ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों के लिए आरक्षित।
  • बाकी 25% सीटों पर शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के छात्रों को मेरिट के आधार पर प्रवेश।
  • कुल सीटों में कम से कम एक-तिहाई सीटें लड़कियों के लिए आरक्षित।
  • SC के लिए न्यूनतम 15% और ST के लिए न्यूनतम 7.5% आरक्षण।
  • SC और ST का कुल आरक्षण 50% से अधिक नहीं होगा।
  • OBC छात्रों को केंद्रीय सूची के अनुसार 27% आरक्षण मिलेगा।

ध्यान रहे कि प्रत्येक छात्र को जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा देने का केवल एक ही मौका मिलेगा।

परीक्षा पैटर्न

JNVST 2027 ऑफलाइन OMR मोड में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी।

पेपर का पैटर्न

मार्किंग स्कीम

  • प्रत्येक सही उत्तर पर 1.25 अंक मिलेंगे।
  • नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
  • परीक्षा ऑफलाइन OMR शीट पर होगी।

नवोदय विद्यालय में क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं

जवाहर नवोदय विद्यालय पूरी तरह आवासीय और सह-शिक्षा वाले स्कूल हैं। यहां छात्रों को पढ़ाई के साथ रहने और खाने की सुविधा भी दी जाती है।

छात्रों को मिलने वाली सुविधाएं

  • मुफ्त शिक्षा
  • मुफ्त हॉस्टल
  • मुफ्त भोजन
  • मुफ्त यूनिफॉर्म
  • मुफ्त किताबें

हालांकि कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों से विद्यालय विकास निधि के रूप में 600 रुपये प्रति माह लिए जाते हैं।

इन छात्रों को फीस से पूरी छूट मिलेगी

  • SC छात्र
  • ST छात्र
  • सभी छात्राएं
  • दिव्यांग छात्र
  • BPL परिवार के छात्र

ये भी पढ़ें: 1 दिन में नहीं, अब 5 से 6 दिन चलेगी NEET-UG परीक्षा, हर शिफ्ट में बैठेंगे 5 लाख छात्र, क्या है पूरा नया मॉडल?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+