Shailesh Lodha: टीवी के 'तारक मेहता' की बेटी बनीं दुल्हन, उम्मेद भवन में हुई भव्य शादी, कौन हैं दामाद?

Shailesh Lodha: टीवी से सबसे मशहूर एक्टर्स में से एक और 'तारक मेहता' के नाम से मशहूर कवि-लेखक शैलेश लोढ़ा अब ससुर जी बन गए हैं, जी हां, सोमवार यानी 6 जुलाई को उनकी इकलौती बेटी स्वरा लोढ़ा की शादी बड़े ही धूम-धाम से राजस्थान के विश्वप्रसिद्ध उम्मेद भवन पैलेस में हुई, जहां पर मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की शादी निक जोनस के साथ साल 2018 में हुई थी।

इस रॉयल वेडिंग की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं, लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं और बार-बार सवाल कर रहे हैं कि आखिर शैलेश लोढ़ा का दामाद है कौन?

Shailesh Lodha

तो आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शैलेश लोढ़ा के दामाद शाश्वत मनोरंजन या साहित्य के क्षेत्र से नहीं हैं बल्कि वो बैंकिंग सेक्टर में है और सिंगापुर में रहते हैं। इसलिए हो सकता है कि स्वरा भी अब शादी के बाद सिंगापुर में शिफ्ट हो जाएं। मालूम हो कि वो भी अपनी मम्मी-पापा की तरह लेखिका हैं और साहित्य जगत में रूचि रखती हैं।

Shailesh Lodha

Shailesh Lodha ने बेटी की शादी को मीडिया से दूर रखा

हालांकि इसके अलावा शैलेश लोढ़ा ने अपने दामाद के बारे में कोई भी जानकारी साझा नहीं की है। उन्होंने तो अपनी बेटी की शादी को मीडिया से दूर रखने की भरपूर कोशिश की लेकिन इंटरनेट के दौर में उनका ये सीक्रेट लोगों से बच नहीं पाया। आपको बता दें कि अपनी कॉमेडी और कविताओं से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले शैलेश लोढ़ा असल जिंदगी में अपने परिवार को हमेशा लाइम लाइट से दूर ही रखते आए हैं इसलिए उनकी फैमिली के बारे में लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं हैं।

शादी में Shailesh Lodha ने बहाया पानी की तरह पैसा

लेकिन इंटरनेट पर वायरल हो रही तस्वीरों ने ये जरूर बता दिया कि इस शादी में शैलेश ने पानी की तरह पैसा बहाया है और इस विवाह में राजनीति, साहित्य, बॉलीवुड, न्यूज मीडिया और बिजनेस जगत के दिग्गज शामिल हुएष वर-वधू का आशिर्वाद देने खुद सीएम भजनलाल शर्मा भी पहुंचे थे। योग गुरु बाबा रामदेव भी इस शादी के खास मेहमान थे, तो वहीं तीन दिवसीय शादी के कार्यक्रम में सुदेश भोसले जैसे जाने-माने सिंगर भी प्रोग्राम के लिए पहुंचे थे।

Shailesh Lodha

'तारक मेहता' की लाडली का दिखा शाही अंदाज

ये शादी पूरे राजस्थानी रीति-रिवाजों, शाही अंदाज और लोक-सांस्कृतिक रंगों के बीच हुई, दुल्हा-दुल्हन की एंट्री बिल्कुल शाही अंदाज में बग्घी में हुई। वायरल तस्वीरों ने शादी की भव्यता, सुंदरता और परंपरा का पूरा राज सजीवता से बयान कर दिया है। फैंस टीवी 'तारक मेहता' को दिल खोलकर बधाई और दुल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद और दुआएं दे रहे हैं और दोनों के सुखद भविष्य की कामना कर रहे हैं।

कौन हैं Shailesh Lodha ?

8 नवंबर 1969 को राजस्थान के जोधपुर में जन्मे शैलेश लोढ़ा बहुमुखी प्रतिभा के धनी इंसान हैं, मारवाड़ी परिवार में जन्मे शैलश को साहित्य से लगाव अपनी मां की वजह से लगा,उनकी मां को पढ़ने का शौक था, जो कि शैलेश के अंदर आ गया, नौ साल की उम्र में, लोढ़ा को "बाल कवि" का उपनाम दिया गया था। बीएससी करने के बाद उन्होंने कुछ दिन एक ऑफिस में नौकरी की लेकिन कविताओं के प्रति प्रेम के चलते उनसे ये काम हो नहीं पाया और उन्होंने जॉब छोड़ दी।

Shailesh Lodha

कविता शो 'वाह वाह' से शुरू हुआ शैलेश लोढ़ा का करियर

शैलेश लोढ़ा सबसे पहले श्री अधिकारी ब्रदर्स के बनाए कविता शो 'वाह वाह' में दिखे, फिर 'कॉमेडी सर्कस' में एक कंटेस्टेंट के तौर पर और बाद में 'कॉमेडी का महामुकाबला' में नज़र आए। उन्होंने 2008 से 2022 तक सिटकॉम सीरीज़ 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में तारक मेहता का किरदार निभाया, जिसने उन्हें घर-घर में पहचान दी। वो 2012-13 के दौरान SAB TV पर दिखाए गए टीवी प्रोग्राम 'वाह! वाह! क्या बात है!' में मुख्य प्रेजेंटर थे। 2019 में, वह सुनील पाल और राखी सावंत के साथ कॉमेडी फ़िल्म 'विग बॉस' में नज़र आ चुके हैं।

Shailesh Lodha

शैलेश लोढ़ा ने लिखी हैं 4 किताबें, पत्नी भी लेखिका

लोढ़ा ने चार किताबें लिखी हैं: पहली दो किताबें व्यंग्य और हास्य पर आधारित हैं; तीसरी किताब 'सेल्फ़-हेल्प' (आत्म-सुधार) पर है जिसे उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर लिखा है और उनकी सबसे हालिया किताब, 'दिलजले का फ़ेसबुक स्टेटस', कविताओं का एक संग्रह है। उनकी पत्नी का नाम डॉ. स्वाति लोढ़ा है और वो भी लेखिका हैं लेकिन लाइमलाइट से थोड़ा दूर रहना पसंद करती हैं।

 यह पढ़ें:Niti Taylor: 'थप्पड़ मारा, सिगरेट से सुलगाया', कौन है नीति टेलर? रोते हुए बोलीं-प्यार के बदले मिला घाव
यह पढ़ें:Niti Taylor: 'थप्पड़ मारा, सिगरेट से सुलगाया', कौन है नीति टेलर? रोते हुए बोलीं-प्यार के बदले मिला घाव
यह पढ़ें: Sumona Chakravarti:'मेरे शरीर पर 3 निशान', कपिल शर्मा की रील बीवी को हुई कौन सी बीमारी? खुद बयां किया दर्द
यह पढ़ें: Sumona Chakravarti:'मेरे शरीर पर 3 निशान', कपिल शर्मा की रील बीवी को हुई कौन सी बीमारी? खुद बयां किया दर्द
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+