सिया ने 4 महीने पहले ही कर ली थी शादी? सगाई केतन से, कोर्ट मैरिज प्रेमी के साथ? WhatsApp से खुला सबसे बड़ा राज

Siya Goyal Ketan Agarwal: पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस की जांच हर दिन नए मोड़ ले रही है। अब इस मामले में सामने आई एक नई जानकारी ने पूरे केस की दिशा बदल दी है। जांच से जुड़े सूत्रों का दावा है कि केतन अग्रवाल से सगाई होने के बाद भी सिया गोयल ने अपने प्रेमी चेतन चौधरी से चार महीने पहले ही गुपचुप शादी कर ली थी। बताया जा रहा है कि पुलिस को एक ऐसा व्हाट्सएप चैट मिला है, जो इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि सिया ने कोर्ट मैरिज कर ली थी।

पुलिस अब इस दावे की हर कड़ी को जोड़ने में जुटी है। मोबाइल डेटा, व्हाट्सएप चैट, कॉल रिकॉर्ड, लोकेशन हिस्ट्री और सोशल मीडिया अकाउंट की जांच में कई ऐसे सुराग मिले हैं, जिन्होंने इस हाई प्रोफाइल मर्डर केस को और उलझा दिया है।

Siya Goyal Ketan Agarwal Murder Case

Secret Marriage Mystery: क्या सिया और चेतन ने पहले ही कर ली थी शादी?

NDTV रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस सूत्रों की मानें तो केतन की मंगेतर और मुख्य आरोपी सिया गोयल ने अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ केतन की हत्या से 4 महीने पहले ही गुपचुप तरीके से शादी रचा ली थी। इस बात की पोल आरोपियों के डिलीट किए गए व्हाट्सएप चैट और सोशल मीडिया डेटा से खुली है, जिसने पुलिस अफसरों के भी होश उड़ा दिए हैं।

जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि सिया गोयल और चेतन चौधरी ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत स्थानीय रजिस्ट्रार कार्यालय में चार महीने पहले शादी की थी या नहीं। पुलिस यह भी जांच रही है कि क्या इस शादी का आधिकारिक प्रमाणपत्र मौजूद है।

अगर यह दावा सही साबित होता है तो फरवरी में केतन अग्रवाल के साथ हुई सगाई के बाद भी सिया पहले से शादीशुदा थी। सूत्रों के मुताबिक इस कथित शादी में सिया के कॉलेज के दो दोस्तों ने गवाह के तौर पर हस्ताक्षर किए थे। अब पुलिस उनसे भी पूछताछ कर रही है।

केतन को किसने मारा धक्का? मंगेतर सिया, प्रेमी चेतन ने नार्को टेस्ट से किया मना,कैसे खुलेगा खूनी साजिश का राज!
केतन को किसने मारा धक्का? मंगेतर सिया, प्रेमी चेतन ने नार्को टेस्ट से किया मना,कैसे खुलेगा खूनी साजिश का राज!

मोबाइल डेटा और व्हाट्सएप चैट से मिले नए सुराग

जांच के दौरान पुलिस की तकनीकी टीम ने आरोपियों के मोबाइल फोन से कॉल रिकॉर्ड, लोकेशन डेटा, इंटरनेट सर्च हिस्ट्री और चैट्स खंगाली हैं। इसी दौरान कथित तौर पर कई डिलीट किए गए डेटा भी रिकवर किए गए।

सूत्रों का कहना है कि व्हाट्सएप मैसेज और डिजिटल रिकॉर्ड में ऐसा कंटेंट मिला है, जिससे पता चलता है कि हत्या की योजना काफी पहले से बनाई जा रही थी। पुलिस यह भी जांच रही है कि दोनों आरोपी बातचीत के दौरान निकनेम और सांकेतिक भाषा का इस्तेमाल करते थे, ताकि किसी को शक न हो।

इसके अलावा एक निजी इंस्टाग्राम अकाउंट से डिलीट की गई तस्वीरों को भी रिकवर करने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि इन तस्वीरों में दोनों कथित तौर पर वरमाला पहने दिखाई दे रहे थे।

Siya Goyal Ketan Agarwal Murder Case
मंगेतर को खाई में धकेलने वाली सिया का कैमरों के सामने गंदा इशारा, अब 'क्लासमेट' की एंट्री से खुला खूनी राज!
मंगेतर को खाई में धकेलने वाली सिया का कैमरों के सामने गंदा इशारा, अब 'क्लासमेट' की एंट्री से खुला खूनी राज!

उदयपुर में होने वाली थी आलीशान शादी, लेकिन पीठ पीछे चल रहा था ये खेल

केतन अग्रवाल (26) का रिश्ता पारिवारिक बिचौलियों के जरिए सिया गोयल (20) से तय हुआ था। दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद इसी साल फरवरी के महीने में दोनों की बड़ी धूमधाम से सगाई भी हो गई थी। परिवार ने नवंबर के महीने में राजस्थान के उदयपुर के एक आलीशान होटल में डेस्टिनेशन वेडिंग की पूरी तैयारी कर ली थी और बुकिंग भी हो चुकी थी।

लेकिन अंदर ही अंदर कहानी कुछ और ही चल रही थी। सिया इस शादी से खुश नहीं थी क्योंकि वह अपने प्रेमी चेतन चौधरी से प्यार करती थी। पुलिस की डिजिटल टीम ने जब आरोपियों के पिछले 6-7 महीनों के फोन रिकॉर्ड्स, लोकेशन और चैट खंगाले, तो पता चला कि दोनों ने करीब चार महीने पहले ही एक लोकल रजिस्ट्रार ऑफिस में स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत गुपचुप शादी कर ली थी। परिवार के विरोध के डर से उन्होंने इस शादी को छिपाकर रखा था।

इस मर्डर मिस्ट्री में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब केतन के घर वालों ने डेस्टिनेशन वेडिंग की कागजी कार्रवाई पूरी करने के लिए सिया से उसके असली दस्तावेज (Documents) मांग लिए। सिया को डर सताने लगा कि अगर उसने अपने डॉक्यूमेंट्स दिए, तो उसकी कोर्ट मैरिज का सच सबके सामने आ जाएगा और उसकी पोल खुल जाएगी। इसी घबराहट में सिया और उसके चेतन ने केतन को हमेशा के लिए अपने रास्ते से हटाने का खौफनाक प्लान तैयार किया।

पुलिस इस बात की भी गहराई से पड़ताल कर रही है कि क्या चेतन ने कोर्ट मैरिज के दौरान अनिवार्य पब्लिक नोटिस से बचने के लिए किसी बिचौलिये को मोटी रकम खिलाई थी। इसके लिए उसके बैंक खातों की जांच की जा रही है। इसके साथ ही सिया के कॉलेज के उन दो दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है जिन्होंने इस सीक्रेट मैरिज में गवाह (Witness) के तौर पर साइन किए थे।

Siya Goyal Ketan Agarwal Murder Case
केतन को आखिर धक्का दिया किसने? सिया या चेतन? ऐसे खुलेगा राज, मर्डर पर इस शख्स के बयान ने खड़े किए सवाल
केतन को आखिर धक्का दिया किसने? सिया या चेतन? ऐसे खुलेगा राज, मर्डर पर इस शख्स के बयान ने खड़े किए सवाल

'मुझमें हिम्मत नहीं है, तुम भी आ जाओ' चैट ने खोल दी पूरी पोल

पकड़े जाने से बचने के लिए सिया और चेतन बेहद शातिराना अंदाज में काम कर रहे थे। वे आपस में बात करने के लिए कोड वर्ड, निकनेम और साइन लैंग्वेज (इशारों वाली भाषा) का इस्तेमाल करते थे। हत्या के बाद उन्होंने अपने फोन से सारे फोटो और चैट डिलीट कर दिए थे। हालांकि, पुलिस की टेक्निकल टीम ने जब डेटा रिकवर किया, तो एक प्राइवेट इंस्टाग्राम अकाउंट से उनकी जयमाला पहने हुए तस्वीरें और व्हाट्सएप के वो मैसेज मिल गए जिन्होंने पूरी कहानी साफ कर दी।

पुलिस जांच के मुताबिक, केतन को मारने की पहली कोशिश 14 जून को ही की गई थी। सिया अकेले केतन को लेकर लोहगढ़ किले पर गई थी, लेकिन आखिरी वक्त पर वह घबरा गई। उसने तुरंत चेतन को मैसेज भेजा, जिसमें लिखा था: "मुझमें अकेले ऐसा करने की हिम्मत नहीं है, तुम भी आ जाओ-हम दोनों मिलकर इसे पहाड़ी से नीचे धक्का दे देंगे।"

Siya Goyal Ketan Agarwal Murder Case

पहले भी दिया था धक्का, तब 'सांप-सांप' चिल्लाकर गले लग गई थी सिया

इस खौफनाक साजिश की तस्दीक खुद केतन के पिता विशाल अग्रवाल के बयान से भी होती है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 14 जून को जब दोनों किले पर गए थे, तब सिया ने केतन को पहाड़ी से नीचे धकेल दिया था। लेकिन किस्मत अच्छी थी कि केतन ने गिरते-गिरते एक झाड़ी को पकड़ लिया और उसकी जान बच गई।

जब केतन होश में आने लगा और उसे अहसास हुआ कि उसकी मंगेतर ने ही उसे धक्का दिया है, तो पोल खुलने के डर से सिया जोर-जोर से 'सांप-सांप' चिल्लाने लगी और डर का नाटक करते हुए केतन से जाकर लिपट गई। उस वक्त केतन उसकी इस चालाकी को समझ नहीं पाया। इसके बाद 18 जून को दोबारा प्लान बनाया गया, जिसमें चेतन भी उनके पीछे-पीहे किले पर पहुंचा और दोनों ने मिलकर केतन को गहरी खाई में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

अब तक इस केस में क्या-क्या हुआ?

  • हादसे की झूठी कहानी: 18 जून को घटना के बाद सिया ने इसे पैर फिसलने की वजह से हुआ एक आम एक्सीडेंट बताने की कोशिश की थी।
  • बहन को हुआ शक: केतन की बहन और परिवार को सिया के अजीब बर्ताव और उसकी बातों पर शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
  • आरोपी पहुंचे जेल: पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो पूरी साजिश का पर्दाफाश हो गया। पुलिस ने सिया गोयल और चेतन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया।
  • कस्टडी बढ़ी: पुणे की एक स्थानीय अदालत ने दोनों आरोपियों की पुलिस कस्टडी खत्म होने के बाद उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में जेल भेज दिया है। अब दोनों आरोपी 16 जुलाई तक जेल की सलाखों के पीछे रहेंगे और पुलिस मामले की चार्जशीट तैयार करने में जुटी है।

अब तक पुलिस जांच कहां पहुंची है?

पुलिस ने सिया गोयल और चेतन चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दोनों पहले कई दिनों तक पुलिस रिमांड में रहे। बाद में अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत 16 जुलाई तक बढ़ा दी। फिलहाल जांच एजेंसियां कथित शादी से जुड़े दस्तावेज, बैंक रिकॉर्ड, डिजिटल सबूत और सोशल मीडिया डेटा की जांच कर रही हैं।

पुलिस का कहना है कि हर डिजिटल कड़ी को वैज्ञानिक तरीके से सत्यापित किया जा रहा है। हालांकि कथित सीक्रेट शादी को लेकर अभी तक पुलिस की ओर से अंतिम आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और जांच जारी है।

अब तक केस की टाइमलाइन

  • फरवरी 2026: केतन अग्रवाल और सिया गोयल की सगाई हुई।
  • करीब चार महीने पहले। सूत्रों के मुताबिक सिया और चेतन की कथित गुप्त शादी हुई।
  • 14 जून: पुलिस के मुताबिक हत्या की पहली कथित कोशिश हुई।
  • 18 जून: लोहागढ़ किले से गिरने के बाद केतन अग्रवाल की मौत हुई।
  • बाद की जांच: मोबाइल डेटा, चैट, लोकेशन और डिजिटल सबूत सामने आए।
  • फिलहाल दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं और पुलिस कई अहम पहलुओं की जांच कर रही है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+