अमित शाह और CM रेखा का दिल्ली के लिए बड़ा ग्रीन प्लान! 70 लाख पेड़ लगेंगे, 300 नई e-buses को भी दिखाई हरी झंडी

Delhi Green Drive: दिल्ली को हराभरा और प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में मंगलवार को बड़ा कदम उठाया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आरके पुरम में इको रेस्टोरेशन मेगा प्लांटेशन ड्राइव 2026 की शुरुआत की। इस अभियान के तहत राजधानी में 70 लाख पौधे लगाए जाएंगे।

इसके साथ ही 300 नई इलेक्ट्रिक बसों को भी हरी झंडी दिखाई गई। कार्यक्रम में राजधानी के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का भी ऐलान हुआ, जिनका मकसद दिल्ली को टेक्नोलॉजी आधारित और प्रदूषण कम करने वाला शहर बनाना है।

Eco Restoration Drive

Eco Restoration Drive: 70 लाख पौधों से हरियाली बढ़ाने का मास्टर प्लान

आरके पुरम स्थित सेंट्रल रिज क्षेत्र में अमित शाह और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण किया। यह इलाका राष्ट्रपति के अंगरक्षक (पीबीजी) परिसर का हिस्सा है।

नई दिल्ली नगर परिषद (एनडीएमसी) के सहयोग से चलने वाले इस अभियान में 70 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इस अभियान की खास बात यह है कि हर पौधे की ऑनलाइन डेटा टैगिंग की जाएगी, ताकि उसकी निगरानी हो सके और पौधों के जीवित रहने की दर 100 प्रतिशत के करीब पहुंचाई जा सके।

दिल्ली में 70 लाख पौधे लगाने का अभियान, अमित शाह करेंगे लॉन्च, CM रेखा बोलीं- अब समय है हवा बदलने का
दिल्ली में 70 लाख पौधे लगाने का अभियान, अमित शाह करेंगे लॉन्च, CM रेखा बोलीं- अब समय है हवा बदलने का

CM रेखा गुप्ता ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह सिर्फ पौधे लगाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति को सम्मान देने का अभियान है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति हमेशा नदियों और प्रकृति को मां का दर्जा देती रही है और यही सोच इस अभियान की नींव है।

उन्होंने अमित शाह का आभार जताते हुए कहा कि दिल्ली सरकार और केंद्र की साझेदारी यह साबित करती है कि जब दोनों मिलकर काम करते हैं तो बड़े से बड़ा लक्ष्य भी हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि 70 लाख पौधे लगाने की शुरुआत राजधानी के लिए खुशी की बात है और यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा।

'रावण का घमंड भी नहीं टिक सका,आप कौन हैं', केजरीवाल पर रेखा गुप्ता का तीखा हमला, क्या है पूरा विवाद
'रावण का घमंड भी नहीं टिक सका,आप कौन हैं', केजरीवाल पर रेखा गुप्ता का तीखा हमला, क्या है पूरा विवाद

Ek Ped Maa Ke Naam: कैसे शुरू हुआ यह अभियान?

'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 जून 2024 को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर की थी। उस दिन उन्होंने दिल्ली के बुद्ध जयंती पार्क में पीपल का पौधा लगाकर इस पहल की शुरुआत की थी। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को माताओं के सम्मान से जोड़ना है, ताकि लोग भावनात्मक रूप से भी इस मुहिम से जुड़ सकें।

दिल्ली की सड़कों पर उतरीं 300 नई ई-बसें

कार्यक्रम के दौरान अमित शाह और रेखा गुप्ता ने 300 नई इलेक्ट्रिक बसों को भी रवाना किया। साथ ही आरके पुरम में एक मल्टी लेवल बस डिपो की आधारशिला रखी गई। यह डिपो राजधानी में इलेक्ट्रिक बस नेटवर्क को और मजबूत करेगा।

अमित शाह ने कहा कि नई बसें और आधुनिक डिपो दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने के साथ स्वच्छ मोबिलिटी को भी नई गति देंगे। 300 नई बसें जुड़ने के बाद दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या करीब 4,800 हो गई है। राजधानी में कुल बसों का बेड़ा लगभग 7,000 है, जिससे दिल्ली देश के सबसे बड़े इलेक्ट्रिक बस नेटवर्क वाले शहरों में शामिल हो गई है।

Green Infrastructure Plan: सिर्फ पेड़ और बसें नहीं, ये बड़े प्रोजेक्ट भी शुरू

इस मौके पर राजधानी के लिए कई अन्य अहम परियोजनाओं का भी ऐलान किया गया। इनमें नरेला में हाई सिक्योरिटी जेल और अत्याधुनिक ऑटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग सेंटर शामिल हैं। सरकार का कहना है कि इन परियोजनाओं का मकसद दिल्ली को तकनीक आधारित, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल शहर बनाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+