Maithili Thakur Viral Audio: 'पागल, खच्चर, बुड़बक, बदतमीज हो', क्यों भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर?

Maithili Thakur Viral Audio: बिहार के दरभंगा जिले की अलीनगर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक और मशहूर लोकगायिका मैथिली ठाकुर एक वायरल ऑडियो को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कथित ऑडियो में वह एक युवक पर गुस्सा करती और अपशब्द बोलती सुनाई दे रही हैं। हालांकि, इस ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

लेकिन जिस युवक से बातचीत होने का दावा किया जा रहा है, उसने मीडिया के सामने आकर इसे सही बताया है। पूरा विवाद एक लापता युवक के परिवार की मदद और उस पर बनाए गए सोशल मीडिया वीडियो से जुड़ा बताया जा रहा है।

Maithili Thakur Viral Audio

क्या है वायरल ऑडियो का पूरा मामला?

पिछले 24 घंटे से सोशल मीडिया पर एक कथित ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि इसमें अलीनगर की विधायक मैथिली ठाकुर एक युवक से फोन पर बात कर रही हैं। बातचीत के दौरान वह काफी नाराज दिखाई देती हैं और कई कड़े शब्दों का इस्तेमाल करती सुनाई देती हैं। हालांकि, इस ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन ऑडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस तेज हो गई है और लोग विधायक के व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं।

ये भी पढे़ं: Bihar News: 'ज्ञान अभी बहुत कम है', मैथिली ठाकुर पर बुरी तरह भड़के खेसारी लाल यादव

गौतम झा ने क्या दावा किया?

दरभंगा के नदियामि गांव के रहने वाले गौतम झा ने मीडिया के सामने आकर दावा किया कि वायरल ऑडियो उसी और विधायक के बीच हुई बातचीत का है। उनके मुताबिक, 4 जुलाई की रात करीब 11 बजे विधायक का फोन आया था। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक ने बिना उनकी बात सुने उन्हें डांटना शुरू कर दिया। गौतम का कहना है कि बातचीत की रिकॉर्डिंग हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। उन्होंने कहा कि उन्होंने विधायक से कोई अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं किया था।

आखिर विधायक क्यों हुईं नाराज?

बताया जा रहा है कि पूरा विवाद लापता युवक सुभाष चौपाल से जुड़ा है। सुभाष कुछ दिन पहले हैदराबाद से गांव लौटते समय लापता हो गया था। गौतम झा ने उसके परिवार से मिलकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक गांव आने के बावजूद पीड़ित परिवार से मिलने नहीं पहुंचीं। वीडियो में परिवार की महिला ने भी विधायक से नाराजगी जताई। इसके बाद यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया।

ऑडियो में क्या-क्या सुनाई दे रहा है?

वायरल कथित ऑडियो में विधायक युवक को "पागल", "खच्चर", "बुड़बक" और "बदतमीज" जैसे शब्द कहती सुनाई दे रही हैं। ऑडियो में वह यह भी कहती हैं कि तुम अलीनगर में रहने लायक नहीं हो और जनता की भावनाओं से मत खेलो। साथ ही वह यह भी कहती हैं कि अगर दोबारा ऐसा किया तो भगवान भी तुम्हें खुश नहीं रखेगा। इन शब्दों को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

ये भी पढे़ं: Bihar News: 'पहले राजनीति का A,B,C तो सीखिए', मैथिली ठाकुर के 'धृतराष्ट्र' वाले बयान पर भड़के तेजस्वी यादव

गौतम झा ने विधायक पर और क्या आरोप लगाए?

गौतम झा का कहना है कि उनका मकसद सिर्फ एक लापता युवक के परिवार की आवाज उठाना था। उन्होंने कहा कि विधायक का गुस्सा इस बात पर था कि सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ सवाल उठ रहे थे। गौतम ने तंज कसते हुए कहा कि विधायक जनता के बीच कम और गायकी में ज्यादा व्यस्त रहती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें किसी राजनीति से मतलब नहीं है, वे सिर्फ चाहते हैं कि लापता युवक को जल्द से जल्द खोजा जाए और उसके परिवार को न्याय मिले।

विधायक की चुप्पी से बढ़े सवाल

वायरल ऑडियो सामने आने के बाद विधायक मैथिली ठाकुर की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मीडिया ने उनका पक्ष जानने की कोशिश की, लेकिन खबर लिखे जाने तक उनका मोबाइल फोन बंद बताया गया। ऐसे में पूरे मामले को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। अगर ऑडियो सही है तो विधायक को अपनी सफाई देनी होगी, वहीं अगर यह ऑडियो फर्जी है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की उम्मीद की जा सकती है। फिलहाल सभी की नजर विधायक के जवाब पर टिकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+