आरोग्य सेतु ऐप को लेकर 'स्कैम 1992' के एक्टर का सुझाव, कहा- इस तरह से कोरोना पर कर सकते हैं कंट्रोल
मुंबई, मई 17: कोरोना की दूसरी लहर की चपेट में आज पूरा देश है। अब यह संक्रमण धीरे-धीरे गांवों को अपनी जकड़ में ले रहा है। इस बीच रोजाना लाखों की संख्या में कोरोना के नए केस हो रहे हैं। वहीं मौत का आंकड़ा भी हैरान कर देने वाला सामने आ रहा है। आम आदमी से लेकर मशहूर हस्तियों तक हर कोई संकट से प्रभावित लोगों की मदद करने के तरीकों की तलाश कर रहा है। इस बीच इस बीच हंसल मेहता की वेब-सीरीज 'स्कैम 1992' से चर्चा में आए एक्टर प्रतीक गांधी ने भी बिगड़ते हालात को अपनी चिंता जताई हैं।

वेब-सीरीज में अपनी एक्टिंग से चर्चाओं में आने वाले प्रतीक गांधी ने आरोग्य सेतु ऐप के डेवलपर्स के लिए एक सुझाव दिया है। एक्टर ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए कहा कि ऐप के जरिए लोग जिस शहर में रहते हैं, कोरोना से जुड़े मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर की जानकारी उपलब्ध होनी चाहिए, जिससे लोगों को किसी भी परेशानी का सामना ना करना पड़े।
अपने ट्वीट में प्रतीक गांधी ने सुझाव देते हुए लिखा कि क्या ये पॉसिबल नहीं हो सकता है कि आरोग्य सेतु ऐप पर डैशबोर्ड के माध्यम से यह अपडेट्स मिले सकें कि किस शहर में हॉस्पिटल के अंदर कोविड बेड और दवाओं की उपलब्धता कितनी है? इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस तरह मौजूदा वक्त में व्यापक रूप से डाउनलोड किए गए ऐप को और अधिक फायदेमंद बनाया जा सकता है।
वहीं उन्होंने अपने ट्वीट में इस बात का भी जिक्र किया कि वो किसी को दोष नहीं दे रहा है। बस देश में चल रह इन दिनों सबसे बड़ी समस्या का समाधान बताने की कोशिश कर रहा हूं, जिसके बाद एक्टर की ओर से किए गए ट्वीट पर अलग-अलग तरह के रिस्पॉन्स आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications