अब बॉलीवुड एक्टर परेश रावल की Covid-19 रिपोर्ट आई पॉजिटिव, संपर्क में आए लोगों से की ये अपील

मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री से कोरोना वायरस का एक और पॉजिटिव मामला सामने आया है। शुक्रवार को दिग्गज अभिनेता परेश रावल की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसकी जानकारी खुद उन्होंने ट्वीट कर दी। परेश रावल ने अपने ट्वीट में लिखा, 'दुर्भग्यपूर्ण, मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। पिछले 10 दिनों से जो भी कोई मेरे संपर्क में आया हो वे कृपया खुद की जांच करा लें। एक्टर के कोरोना संक्रमित होने के बाद बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

Paresh Rawal

मालूम हो कि बॉलीवुड की कई हस्तियों को कोरोना वायरस संक्रमण ने अपनी चपेट में ले लिया है, हालांकि कुछ महामारी को मात देकर अपनी दिनचर्या में वापस लौट चुके हैं। 65 वर्षीय अभिनेता परेश रावल के कोरोना वायरस पॉजिटिव होने की खबर से उनके फैंस काफी परेशान हैं। अभिनेता के ट्वीट पर कई यूजर्स ने उनके जल्द स्वस्थ्य होने को लेकर भगवान से प्रर्थना की है। बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही एक्टर आमिर खान और मिलिंद सोमन के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई थी। फिलहाल वह अपने घर में ही क्वारंटाइन हैं।

इन सेलेब्ल ने लगवाया कोविड-19 वैक्सीन का टीका
मुंबई में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच सलमान खान कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है। उनके अलावा बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त, सैफ अली खान, फिल्म निर्देशक राकेश रौशन, एक्ट्रेस हेमा मालिनी, जॉनी लीवर ,शिल्‍पा शिरोडकर,नीना गुप्ता, कमल हासन, मेघना नायडू सतीश शाह जैसे बॉलीवुड सितारे पहले ही कोरोना वायरस वैक्सीन की डोज लगवा चुके हैं। वैक्सीन लगवाने के बाद इस सभी सेलेब्रिटियों ने लोगों से कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील की। वैक्सीन का अभीतक इनमें से किसी स्टार पर साइड इफेक्ट नहीं दिखा है।

यह भी पढ़ें: सोनू सूद को कोरोना हीरो बताते हुए फोर्ब्‍स ने लीडरशिप अवॉर्ड से किया सम्‍मानित, एक्‍टर ने यूं जताया आभार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+