सोनू सूद को कोरोना हीरो बताते हुए फोर्ब्स ने लीडरशिप अवॉर्ड से किया सम्मानित, एक्टर ने यूं जताया आभार
मुंबई: अभिनेता सोनू सूद ने लॉकडाउन से लेकर अब तक अपनी दरियादिली से खूब लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं। पिछले साल कोरोनोवायरस लॉकडाउन के दौरान गरीबों और जरूरतमंदों की सोनू सूद ने खूब मदद की थी। प्रवासी मजदूरों के मसीहा बने सोनू सूद की भारत ही नहीं दुनिया भर में सराहना हो रही है। वहीं अब सोनू सूद को उनके नेक काम के लिए फोर्ब्स उन्हें सोनू सूद कोविड 19 हीरो की उपाधि से सम्मानित करते हुए लीडरशिप अवार्ड 2021 से दिया है। इस प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित होने के बाद सोनू सूद ने इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ शेयर करते हुए फोर्ब्स को धन्यवाद दिया है।

इस अवार्ड के मिलने के साथ सोनू सूद ने किया ये बड़ा वादा
सोनू सूद ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस ट्राफी की फोटो शेयर करते हुए हाथ जोड़कर धन्यवाद दिया है। कोविड-19 के चलते ये अवार्ड सोनू सूद को वर्चुअली स्वीकार किया। फोर्ब्स इंडिया के फेसबुक पेज पर दी गई जानकारी के अनुसार इस अवसर पर सोनू सूद ने प्रवासी रोजगार पर बात की और अगले पांच वर्षों के लगभग 10 करोड़ लोगों के साथ जुड़ने का दावा किया। प्रवासी श्रमिक की एक डिजिटल पहचान होगी जो उनके काम के घंटे, हेल्थ केयर बेनिफिट और उनकी लाइउ को ट्रैक करेगी। उन्होंने कहा कि प्रवासी श्रमिकों की एक डिजिटल पहचान होगी जो उनके काम के घंटे, स्वास्थ्य देखभाल के लाभ, उनके जीवन और काम को ट्रैक करेगी।

सोनू सूद को पहले भी मिला था ये सम्मान
सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों द्वारा नायक के रूप में अभिवादन करने वाले अभिनेता को पहले भी कई पुरस्कार मिल चुके हैं। कुछ समय पहले अभिनेता सोनू सूद को पंजाब सरकार के योजना विभाग द्वारा प्रतिष्ठित एसडीजी स्पेशल ह्यूमैनिटेरियन एक्शन अवार्ड से सम्मानित किया गया था। सोनू सूद ने मजदूरों के लिए भोजन, बसों, ट्रेनों और चार्टर्ड उड़ानों की व्यवस्था करके और बेहतर आजीविका के लिए उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान कर महामारी में फंसे प्रवासियों की मदद की ।

सोनू सूद इस फिल्म में आएंगे नजर
सोनू सूद के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो अभिनेता, जिसने कई हिंदी, तेलुगु और तमिल फिल्मों में अभिनय किया है, को अगली तेलुगु फिल्म आचार्य में मेगास्टार चिरंजीवी के साथ देखा जाएगा। सोनू सूद को कई अन्य लोगों के साथ दबंग, युवा, अथाडु, जोधा अकबर, डुकुडु, शूटआउट एट वडाला, हैप्पी न्यू ईयर, और सिम्बा जैसी फिल्मों में उनके प्रदर्शन के लिए जाना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications