सीएम योगी के बयान पर ओवैसी का पलटवार, बोले- 'नस्लें तबाह हो जाएंगी पर हैदराबाद का नाम नहीं बदलेगा, बस ट्रंप को बुलाना रह गया'

हैदराबाद। हैदराबाद नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रचार जोरों पर है। इसी को लेकर आज बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ प्रचार के लिए हैदराबाद में थे। प्रचार अभियान के दौरान योगी आदित्‍यनाथ ने हैदराबाद का नाम बदलकर भाग्‍यनगर करने का ऐलान किया जिसे लेकर राजनीति गरमा गई है। सांसद और एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने जवाब देते हुए बीजेपी पर हमला बोला है। ओवैसी ने कहा है कि बीजेपी के लोग यहां का नाम बदलना चाहते हैं, यहां रहने वालों को पाकिस्तान, अफगानिस्तानी रोहिंग्या बतातें है।

Recommended Video

    GHMC Election 2020: Owaisi का CM Yogi पर पलटवार, Hyderabad का नाम बदलने पर बोले ये | वनइंडिया हिंदी
    सीएम योगी के बयान पर ओवैसी का पलटवार, बोले- नस्लें तबाह हो जाएंगी पर हैदराबाद का नाम नहीं बदलेगा

    1 दिसंबर को मजलिस को वोट देकर इनके मुंह पर यहां की जनता तमाचा रसीद करेगी। ओवैसी ने कहा कि जो शख्स हैदराबाद का नाम बदलना चाहता है उनकी नस्लें तबाह हो जाएगी लेकिन नाम नहीं बदलेगा। हम अली के नाम लेवा हैं हम तुम्हारा नाम तब्दील कर देंगे। मैं आप लोगों (वोटर्र्स) को वास्ता देता हूं आप लोगों को जवाब देना होगा उन लोगों को जो शहर का नाम बदलना चाहते है। उन्‍होंने कहा कि बीजेपी हर चीज बदलना चाहती है। यूपी के मुख्‍यमंत्री आपने नाम बदलने का ठेका ले रखा है क्‍या?

    बीजेपी पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा कि बीजेपी ने इस चुनाव में इतने लोगों को बुला लिया है, अब खाली डोनाल्ड ट्रंप का आना बाकी है। वो भी आ जाएं तो भी कुछ नहीं होगा। क्योंकि उसका भी हाथ थामकर पीएम मोदी ने कहा अबकी बार ट्रंप सरकार लेकिन वो भी गड्ढे में गिर गया। उन्होंने कहा कि ये लोग लाख जिन्ना जिन्ना कर लें। हमने जिन्ना की मोहब्बत को ठुकराया। जो रजाकार थे पाकिस्तान चले गए और जो वफादार थे वो हैदराबाद में रह गए।

    मालूम हो कि हैदराबाद में एआईएमआईएम के अध्यक्ष असउद्दीन ओवैसी के गढ़ में सीएम योगी का जबरदस्त स्वागत हुआ। अपने रोड शो के दौरान योगी ने ओवैसी की पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि ''जो लोग हिंदुस्तान में रहते हैं, वह हिंदुस्तान का नाम शपथ में नहीं लेते। ये घटना दिखाती है कि ओवैसी की एआईएमआईएम का असली चेहरा क्या है। इस रोड शो के दौरान सीएम योगी ने कहा कि हमने फैजाबाद का नाम अयोध्या किया। हमने इलाहाबाद का नाम प्रयागराज किया। ये हमारे संस्कृति के प्रतीक हैं। तो हैदराबाद का प्राचीन नाम भाग्यनगर क्यों नहीं हो सकता।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+