'कांग्रेस के 13 राज्यों में एक भी सांसद नहीं, ये परजीवी पार्टी है', जेपी नड्डा ने इं​डी अलायंस को दिखाया आईना

JP Nadda News: राज्यसभा सांसद, केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार (14 जुलाई) को लखनऊ में उत्तर प्रदेश कार्यसमिति बैठक को संबोधित किया। जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा पैन इंडिया पार्टी है और भाजपा भारत की आज की और भविष्य की पार्टी है।

जेपी नड्डा कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि, तीन लोकसभा चुनावों के बाद कांग्रेस का आंकड़ा 100 भी पार नहीं किया है। देश के 13 राज्यों में आज कांग्रेस के एक भी सांसद नहीं है। जेपी नड्डा ने कहा, ''हम सामाजिक कार्यकर्ता ज्यादा हैं और राजनीतिक कार्यकर्ता कम। हमने हमेशा लोगों के हितों की सेवा की है।''

JP Nadda News

ये भी पढ़ें- Modi 3.0 Cabinet: जेपी नड्डा को क्यों बनाया गया मंत्री, मोदी कैबिनेट में शामिल कर किस बात का मिला इनाम?

जेपी नड्डा ने कहा, ''2014 से पहले, भारत भ्रष्टाचार, नीतिगत पक्षाघात और डगमगाती अर्थव्यवस्था के लिए बदनाम था। मैं आपको उन काले दिनों की याद सिर्फ इसलिए दिला रहा हूं ताकि आपको एहसास हो कि हम कितनी दूर आ गए हैं।''

जेपी नड्डा बोले- 13 राज्यों में कांग्रेस के एक भी MP नहीं हैं

जेपी नड्डा ने कहा, ''तीन चुनाव के बाद आप (कांग्रेस) 100 का आंकड़ा पार नहीं कर सके। इं​डी अलायंस ये ध्यान रखे कि आप सारे जुड़कर जितने हैं, वो अकेले भाजपा के सांसदों से कम हैं। 13 राज्यों में कांग्रेस के एक भी MP नहीं हैं। गुजरात, छत्तीसढ़ और मध्य प्रदेश की 64 सीटों में से सिर्फ दो सीटें कांग्रेस जीत पाई है, जबकि 62 सीटें भाजपा जीती है।''

जेपी नड्डा ने कहा, ''कांग्रेस अकेले जहां चुनाव लड़ी है, वहां इसका स्ट्राइक रेट है 26 प्रतिशत और जहां ये अन्य दलों के साथ चुनाव लड़ी है, वहां इसका स्ट्राइक रेट है 50 प्रतिशत यानी कांग्रेस पार्टी आज परजीवी पार्टी हो गई है।''

ये भी पढ़ें- मोदी सरकार 3.0 में जेपी नड्डा को एक और बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए राज्यसभा में सदन के नेता

जेपी नड्डा ने कहा- BJP पैन इंडिया पार्टी है

जेपी नड्डा ने कहा, ''2024 के चुनाव नतीजों ने बता दिया है कि कोई राजनीतिक दल अगर नार्थईस्ट में सक्षम है तो वह मध्य भारत में शून्य है, अगर कोई उत्तर भारत में सक्षम है तो वह दक्षिण में नहीं दिखाई देता है, अगर कोई सक्षम है पश्चिम भारत में तो पूर्व में उसका नाम ही नहीं है और अगर कोई सक्षम है मध्य में तो उसका उत्तर, पूर्व, पश्चिम व दक्षिण कहीं भी नाम नहीं है। भाजपा पैन इंडिया पार्टी है। उत्तर, पूर्व, पश्चिम, दक्षिण व पूर्वोत्तर में अगर कोई पार्टी है तो भाजपा है।''

जेपी नड्डा बोले- भाजपा आज की और भविष्य की पार्टी है

जेपी नड्डा ने कहा, ''मेरे लिए यहां उपस्थित होना और भाजपा की राज्य कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करना सम्मान की बात है। 2016 में हमारे पार्टी अध्यक्ष ने कहा था कि 'भाजपा भारत के वर्तमान की पार्टी है और भारत के भविष्य की पार्टी है।' हमें यह समझना चाहिए कि हमारे पास जो जिम्मेदारियां हैं, वे मौसमी या क्षणिक नहीं हैं, बल्कि ये हमारी स्थायी जिम्मेदारियां हैं। हमारे देश के लोगों ने लगातार तीसरी बार हमारा समर्थन किया है क्योंकि वे 2047 तक विकसित भारत में विश्वास करते हैं और इसकी आकांक्षा रखते हैं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+