मोदी सरकार 3.0 में जेपी नड्डा को एक और बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए राज्यसभा में सदन के नेता
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। एनडीए की ओर उन्हें राज्यसभा में सदन का नेता नियुक्त किया गया है। इससे पहले नड्डा को एनडीए ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का पदभार सौंपा था। उन्हें रसायन और उर्वरक मंत्रालय भी सौंपा गया है।
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी के दूसरे कार्यकाल के दौरान पीयूष गोयल राज्यसभा में सदन के नेता रहे। जेपी नड्डा सदन के नेता के रूप में जेपी नड्डा अब गोयल की जगह लेंगे। नड्डा के पास वर्तमान में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी है। हालांकि अध्यक्ष के तौर पर उनका कार्यकाल इसी जून महीने में खत्म होने वाला है। इससे पहले उनका कार्यकाल जनवरी में ही खत्म होने वाला था, लेकिन पार्टी संगठन ने लोकसभा चुनाव के चलते उनका कार्यकाल 30 जून तक बढ़ाया दिया था।

जेपी नड्डा बीजेपी के वरिष्ठ नेता होने के साथ साथ आरएसएस बैकग्राउंड से हैं। 63 साल के नड्डा ने छात्र राजनीति से अपने पॉलिटिकल करियर की शुरुआत की थी। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत हुई। जिसके बाद 1991 में भाजपा की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के अध्यक्ष बनाए गए।
जिसके बाद जेपी नड्डा ने भाजपा में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी। उन्होंने कई राज्यों में भाजपा के चुनावी अभियानों की जिम्मेदारी संभाली। नड्डा ने अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश में भाजपा सरकार में मंत्री के रूप में भी कार्य किया। वे 2012 में पहली बार राज्यसभा के लिए चुने गए।
वर्ष 2014 में जेपी नड्डा को बीजेपी संसदीय बोर्ड के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया। लगातार संगठन में सक्रिय भूमिका में रहे नड्डा को अब मोदी सरकार ने पहले केंद्रीय मंत्री और अब राज्यसभा में सदन के नेता के रूप में नियुक्त किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications