Modi 3.0 Cabinet: जेपी नड्डा को क्यों बनाया गया मंत्री, मोदी कैबिनेट में शामिल कर किस बात का मिला इनाम?
JP Nadda Modi Cabinet Minister: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट में जगह दी है। जेपी नड्डा ने मंत्री पद की शपथ ली है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर जेपी नड्डा का कार्यकाल 30 जून को पूरा हो रहा है। उनके बाद भाजपा का अध्यक्ष किसी और को बनाया जाएगा।
जेपी नड्डा फिलहाल राज्यसभा सांसद हैं। इस बीच कईयों के मन में ये सवाल है कि आखिर जेपी नड्डा को मोदी कैबिनेट में क्यों शामिल किया गया है और उन्हें किस बात का इनाम मिला है। असल में जेपी नड्डा को भाजपा का एक सफल अध्यक्ष के तौर पर देखा जा रहा है। जेपी नड्डा की अगुवाई में भाजपा तीसरी बार भी बिना लहर के 240 सीटें लाने में सफल रही है।

जेपी नड्डा को मंत्री बनाने के पीछे कई अहम कारण
जेपी नड्डा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए कई ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। मध्य प्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार आई। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में फिर से वापसी हुई। केरल में लोकसभा चुनाव 2024 में पहली बार कमल खिला और भाजपा के उम्मीदवार सुरश गोपी ने जीत दर्ज की।
जेपी नड्डा के भाजपा प्रमुख रहते ही इस साल के चुनाव में भाजपा पहली बार तेलंगाना में 8 लोकसभा सीटें जीती है। इतना ही नहीं इनके नेतृत्व में, ओडिशा में भाजपा विधानसभा चुनाव जीती है और लोकसभा में 21 में से 20 सीटें जीत गई।
जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा का चुनाव इस तरह से मैनेज करवाया की कांग्रेस की निश्चित सीट भी उनके हाथ से छीन गई।

संगठन के लिए सत्ता से दूर रहे जेपी नड्डा
जेपी नड्डा 2014-2019 तक भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की कमान संभाली। जून 2019 में उन्हें भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और जनवरी 2020 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। उसके बाद से उन्होंने संगठन के लिए समर्पित होकर काम किया है। जेपी नड्डा ने संगठन के लिए सत्ता से दूरी बनाई।

who is JP Nadda: कौन हैं जेपी नड्डा?
- मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले जेपी नड्डा का जन्म 2 दिसंबर 1960 को बिहार के पटना में हुआ था। पटना विश्वविद्यालय से बीए करने के बाद उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई की।
- जेपी नड्डा ने युवावस्था में जय प्रकाश नारायण द्वारा चलाए गए विभिन्न आंदोलनों में सक्रिय रूप से भाग लिया। वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे और 1989 में एबीवीपी के राष्ट्रीय सचिव चुने गए। 1991 में उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया।

- 1993 में जेपी नड्डा पहली बार हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विधायक चुने गए और विपक्ष के नेता चुने गए। 1998 में जेपी नड्डा फिर से चुने गए और भाजपा राज्य सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बने। 2010 में उन्हें भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया।
- जेपी नड्डा पहली बार 2012 में राज्यसभा सदस्य चुने गए। जेपी नड्डा ने 2014-2019 तक भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की कमान संभाली।
- जेपी नड्डा को जून 2019 में उन्हें भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और जनवरी 2020 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications